Dehradun
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, जानिए पूरी डिटेल।

देहरादून – उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में परीक्षाफल समिति की सुबह 10 बजे बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने की। सभापति ने बताया 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। परीक्षाफल सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। बैठक में सचिव वीपी सिमल्टी, अपर सचिव बीएम रावत आदि मौजूद रहे।
Uttarakhand
Maha Shivratri 2026: मध्य रात्रि से शिवालयों में भक्तों का जमावड़ा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मंदिर

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का तांता, 15 दिवसीय टपकेश्वर मेले का शुभारम्भ
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देहरादून में मंदिरों और शिवालयों में भक्तों तांता लगा हुआ है. भारी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएँ लिए शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुँच रहे हैं. टपकेश्वर महादेव मंदिर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर फूलों और लाइटों से चमक रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 15 या 16 किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत ?, जानें क्या है पूजा का शुभमुहूर्त और कैसे करें रूद्राभिषेक
मुख्य बिंदु
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुबह से भक्तों का जमवाड़ा
महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक एक बेहद ख़ास दिन मन जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से और उन्हें बेलपत्र, बेर और जल चढ़ाने से मन चाहा जीवन साथी मिलता है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था.
टपकेश्वर में दूर-दराज से पहुँच रहे श्रद्धालु
देहरादून के प्रमुख शिवालयों टपकेश्वर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समेत शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लम्बी लाइन नजर आई. इस दौरान दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएँ लिए जल चढ़ाने पहुँच रहे हैं. शिवालयों में मध्यरात्रि से ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला जारी है अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँच रहे हैं. देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में शिव बारात भी निकाली गई.
ये भी पढ़ें- महा शिवरात्रि से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य विभाग, निरीक्षण में खामियां मिलने पर 7 को नोटिस जारी
बाजार में चल पहल, प्रशासन मुश्तैद
टपकेश्वर मंदिर में 15 दिवसीय मेले की शुरुआत हो चुकी है. वहीँ बाजारों में भी पूजा सामग्री और फलों की खरीदारी से चहल पहल बढ़ गई है. व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं, साथ ही प्रशासन भी चप्पे-चप्पे पर अपनी नजरें बनाए हुए है.
Breakingnews
MKP कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर

Dehradun News : उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़े साइबर परीक्षा घोटाले का खुलासा करते हुए देहरादून स्थित एमकेपी कॉलेज देहरादून में संचालित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर कार्रवाई की है।
Table of Contents
MKP कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़
उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। देहरादून के MKP कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। ये मामला Staff Selection Commission (SSC) की मल्टी लेवल टास्किंग (ग्रुप-सी, क्लास फोर) परीक्षा से जुड़ा है। जहां कथित तौर पर तकनीकी छेड़छाड़ कर परीक्षाओं को रिमोट तरीके से हल कराया जा रहा था।
सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर
जांच में सामने आया कि “महादेव डिजिटल सेंटर” नामक परीक्षा केंद्र के सर्वर रूम में जमीन के नीचे बने एक गुप्त स्थान में राउटर, कनेक्टर और इथरनेट केबल्स का जाल बिछाया गया था।
आरोप है कि असली आईपी एड्रेस को बाईपास कर सिस्टम को इस तरह से सेट किया गया था कि परीक्षा कहीं और बैठे व्यक्तियों द्वारा रिमोट एक्सेस के जरिए हल की जा सके। स्क्रीन पर देखने में ऐसा प्रतीत होता था कि अभ्यर्थी स्वयं परीक्षा दे रहा है, जबकि वास्तविकता में पेपर किसी अन्य स्थान से सॉल्व कर सबमिट किया जा रहा था।
10-10 लाख में होता था परीक्षा पास कराने का सौदा
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, अभ्यर्थियों से प्रलोभन देकर मोटी रकम वसूली जाती थी और पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जाता था। इस कार्रवाई को उत्तर प्रदेश पुलिस एसटीएफ के सहयोग से अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह देश में इस तरह का संभवतः पहला मामला बताया जा रहा है, जहां पूरे परीक्षा केंद्र के सर्वर सिस्टम को भूमिगत ढांचे के माध्यम से हैकनुमा तरीके से संचालित किया जा रहा था।
फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।
big news
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार, गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं

Dehradun News : प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त एसएसपी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं।
Table of Contents
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। अपनी प्रथमिकताएं गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर करना और यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किया जाना उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे।

सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी ने पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान एसएसपी द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Cricket12 hours agoवेस्टइंडीज बनाम नेपाल : पढ़िए फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प..
big news22 hours agoदेहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार, गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं
Trending24 hours ago15 या 16 किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत ?, जानें क्या है पूजा का शुभमुहूर्त और कैसे करें रूद्राभिषेक
Breakingnews23 hours agoबिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच, गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना
Rudraprayag4 hours agokedarnath dham Opening date 2026: इस दिन…खुलेंगे बाबा केदार के कपाट
Breakingnews21 hours agoMKP कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर
Breakingnews21 hours agoबड़ी खबर : उप निबन्धक ऋषिकेश सस्पेंड, गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज
Roorkee2 hours agoLaksar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लक्सर में युवक की सड़क हादसे में मौत






































