Roorkee
उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सख्ती जारी, रुड़की के तीन मदरसे सील, जांच में नहीं मिले पंजीकरण…

रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने तीन अवैध मदरसों को सील कर दिया।
एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हल्लू माजरा, मक्खनपुर और मोहितपुर गांवों में स्थित अवैध मदरसों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया। जांच में सामने आया कि ये मदरसे न तो मानकों पर खरे उतर रहे थे और न ही इनका पंजीकरण कराया गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अवैध मदरसों के खिलाफ राज्यभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। भगवानपुर क्षेत्र में पहले भी कई अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। आज की कार्यवाही के साथ प्रदेश में अब तक कुल 180 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून के दायरे से बाहर कोई भी संस्था संचालित नहीं होने दी जाएगी और इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।
#IllegalMadrasas #UttarakhandGovernment #PushkarSinghDhami #GodownpurCrackdown #UnregisteredInstitutions
Roorkee
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई।
Table of Contents
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी चला रहे युवक ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की की शक्ति विहार कॉलोनी निवासी आशु कुमार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचे, स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आशु कुमार ने बिना देर किए स्कूटी रोककर उससे उतरने का फैसला किया। उनके वाहन से उतरते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई।

घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी
सड़क पर जलती स्कूटी को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति पर नजर रखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कोई जनहानि नहीं, स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक
इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
यह घटना एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों में सुरक्षा और समय-समय पर उनकी तकनीकी जांच की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करती है।
Roorkee
Roorkee News : रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Table of Contents
रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस लाठरदेवा अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर वहां से निकलने की कोशिश की। उसके हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली।
डैशबोर्ड से बरामद हुई 980 ग्राम हेरोइन
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई पन्नी से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
पंजाब का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष) पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में बताई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब से लेकर रुड़की आया था और इसे यहां किसी व्यक्ति को सप्लाई करने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि हेरोइन किससे खरीदी गई थी और रुड़की में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Roorkee
रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Roorkee Accident :रुड़की में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रूड़की के बाजूहेड़ी में भीषण सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो घायल हैं।
मृतकों को अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Cricket16 hours agoTRT-W vs SOB-W Dream11 Prediction Match 29: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips
Udham Singh Nagar22 hours agoखटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Cricket16 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: Match Preview, Pitch Report, Probable Playing XI, and Fantasy Cricket Tips
Cricket3 hours agoTRT vs SOB Dream11 Prediction Match 29: The Hundred 2026
Haldwani23 hours agoहल्द्वानी की रेणु धरियाल ने रचा इतिहास, 8 फीट 10 इंच लंबे बालों से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Haridwar20 hours agoहरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा कांवड़िया, तलाश जारी
Breakingnews10 minutes agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बीटेक की छात्रा की दर्दनाक मौत













































