Uttarakhand
उत्तराखंड: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तारीखों की हुई घोषणा, जानिए…

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व के शुभ अवसर पर, सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में विधिविधान के साथ बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की पूजा शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव में की जाएगी, जहां श्रद्धालु पूरे सर्दियों में दर्शन कर सकेंगे।
वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर, भैयादूज के दिन श्रद्धापूर्वक बंद होंगे। इसके पश्चात मां यमुना का शीतकालीन प्रवास स्थान खरसाली गांव (खुशीमठ) होगा, जहां अगले छह महीनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी।
श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी चारधाम यात्रा की योजना बनाएं, ताकि दिव्य दर्शन और पूजा का संपूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें।
Uttarakhand
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में उसके गर्दन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सर्वानंद घाट के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक के शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान मिलने की बात भी कही है। इसके चलते पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
Uttarakhand
हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा

season’s first snowfall : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। हेमकंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Table of Contents
हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी
प्रदेश में सीजन का पहला हिमपात देखने को मिला है। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद इलाके में ठंड बढ़ गई है और मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं बर्फबारी देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए हैं।
केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा
रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। केदारनाथ घाटी में भी लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने से कई जगहों पर दृश्यता प्रभावित हुई है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तीर्थयात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील
मौसम खराब होने के बीच रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ आवाजाही करने की सलाह दी है।
लोगों से लापरवाही से बचने की अपील
लगातार बारिश और कम दृश्यता को देखते हुए पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों से सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन की ओर से खास तौर पर जोखिम वाले स्थानों पर अनावश्यक रुकने और लापरवाही से बचने की अपील की गई है।
Haridwar
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा

Haridwar News : जीएसटी में अनियमितता की आशंका के चलते हरिद्वार जिले में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने रूड़की और हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है।
Table of Contents
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन
राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर टीम ने जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए।
जीएसटी की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने बृहस्पतिवार शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स के अलावा रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान में पहुंचकर जांच की।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामान का मिलान रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक से किया। इसके साथ ही खरीद और बिक्री के बिलों की जांच की गई। अधिकारियों ने आईटीसी से संबंधित आंकड़ों और अन्य जीएसटी रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया।
डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लेकर टीम ने जांच की शुरू
विभाग के मुताबिक, जांच में कई स्तर पर रिकॉर्ड से जुड़ी विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद टीम ने जीएसटी से संबंधित आवश्यक कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
उपायुक्त कुलदीप के अनुसार, प्रारंभिक जांच और आकलन के आधार पर पांचों प्रतिष्ठानों से कुल 38.90 लाख रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान ही संबंधित कारोबारियों ने निर्धारित पूरी राशि विभाग के पास जमा करा दी।
Ramnagar8 hours agoसुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला, कार रोककर की मारपीट, लोगों की भीड़ देख भागे बदमाश
Haridwar8 hours agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा
Uttarakhand7 hours agoहेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा
Uttarakhand2 hours agoहरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस






































