Rudraprayag
उत्तराखंड: द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, उमड़ा भक्तों का सैलाब…

रुद्रप्रयाग/मद्महेश्वर: पंचकेदारों में प्रमुख द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट इस वर्ष की यात्रा हेतु बुधवार, 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11:30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मंदिर के कपाट “ओम नम: शिवाय” के जयघोष के बीच खोले गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री उपस्थित रहे।
कपाट खुलने की पावन घड़ी का साक्षी बनने के लिए तीन सौ से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। इससे पूर्व सुबह 10:30 बजे से द्वार पूजा शुरू हुई और भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली मंदिर प्रांगण में पहुंची। इसके उपरांत पुजारी शिवलिंग स्वामी ने स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप में प्रतिष्ठित किया। पहले श्रद्धालुओं ने निर्वाण दर्शन, फिर श्रृंगार दर्शन किए।
मद्महेश्वर मंदिर को कपाट खुलने के उपलक्ष्य में भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। भगवान की डोली ने परंपरा के अनुसार भंडार व बर्तनों का निरीक्षण भी किया। यात्रा की व्यवस्था और कपाटोद्घाटन की तैयारियां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) द्वारा की गई थीं।
BKTC मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से चल विग्रह डोली 18 मई को रवाना हुई, जो 19 मई को राकेश्वरी मंदिर रांसी, 20 मई को गौंडार में विश्राम के बाद 21 मई को मद्महेश्वर मंदिर पहुंची।
कपाट खुलने के शुभ अवसर पर पंच गोंडारी हक-हकूकधारी, BKTC के पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत, वेदपाठी अरुण नौटियाल, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, देवरा प्रभारी देवेंद्र पटवाल, डोली यात्रा प्रभारी दीपक पंवार सहित गौंडार गांव के अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
द्वितीय केदार के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं में अध्यात्म और आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला, जिससे यात्रा का शुभारंभ अत्यंत पवित्र वातावरण में हुआ।
#MadmaheshwarTemple #PanchKedarYatra #TempleDoorsOpen #DevoteesPilgrimage #UttarakhandSpiritualTourism
Uttarakhand
रुद्रप्रयाग के अगत्यमुनी क्षेत्र में खाई में गिरा युवक, पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में खाई में गिरा युवक, फोन पर बात करते समय संतुलन बिगड़ा
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक का संतुलन बिगड़ने से वो खाई में गिर गया. जिसे पुलिस और SDRF की मदद से रेस्क्यू करके बचाया जा सका.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
रुद्रप्रयाग में बीती रात खाई में गिरा युवक
जानकारी के मुताबिक, जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से समय 18:45 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि अगस्तमुनि क्षेत्र के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है. उक्त सूचना पर पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया
घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुँच बनाकर विषम परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया. टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को घायल अवस्था मे रोप स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया. जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तयमुनि अस्पताल भिजवाया गया.
ये भी पढ़ें- गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा
घायल व्यक्ति की पहचान
घायल व्यक्ति की पहचान, अरविंद राणा पुत्र स्व०सुरेंद्र सिंह राणा,उम्र: 28 वर्ष, निवासी ग्राम मत्थया पोस्ट बकसीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है.
Rudraprayag
गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा

Rudraprayag: केदारघाटी के नाला गाँव में महिला की करंट लगने से हुई मौत
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से एक महिला की करंट लगने से मौत की दुखद खबर समाने आई है. हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपने मवेशियों के चारे के लिए पेड़ से पत्तियां काट रही थी .
रुद्रप्रयाग में केदारघाटी के नाला गाँव में महिला को लगा करंट
जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी में गुप्तकाशी नगर पंचायत से सटे गाँव नाला में एक महिला अपने मवेशियों के चारे के लिए पेड से पत्तियां काट रही थी. उसी वक्त पेड़ की टहनी के पास हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से महिला पेड़ पर ही अचेत अवस्था में लटक गई . हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई .
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
करंट लगने से महिला की हुई मौत
आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी . जिसके बाद गुप्तकाशी पुलिस, बिजली विभाग और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची. सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद करके महिला को पेड़ से उतारकर हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे में मृत महिला की पहचान
- बिनीता देवी पत्नी कुशलानंद तिवारी, निवासी- नाला, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग
घटना के बाद से परिजनों में मातम
घटना के बाद पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है . वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है . घटना के बाद से पूरी केदार घटी में शोक की लहर है .
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को किया बरामद, पिछले साल 21 महिलाऐं हुई थी लापता
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग जिले में तैनात DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

Rudraprayag news: DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक, एसपी रुद्रप्रयाग ने दी बधाइयाँ
मुख्य बिंदु
Rudraprayag news: गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 से पूर्व देश भर के पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी और कर्मचारियों को दी जाने वाले पदकों की घोषणा की गई है। साल २०२६ की इस सूची में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है।
रुद्रप्रयाग पुलिस: DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए जाने वाले पदकों की घोषणा की जा चुकी है। इस लिस्ट में DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है। बता दें कि, DSP घिल्डियाल को उनकी विशिष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal – MSM) से सम्मानित किया जाएगा।
कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव का सम्मान
प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कानून -व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जन-सेवा में सराहनीय कार्य किया है। उनकी इसी कार्यकुशलता को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस उच्च सम्मान के लिए चयनित किया है।
एसपी रुद्रप्रयाग ने घिल्डियाल को दी बधाइयाँ
उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रबोध कुमार घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अपने संदेश में कहा कि DSP घिल्डियाल को मिला यह पदक उनकी सालोंकी मेहनत और ईमानदारी का फल है। ये उनके साथ-साथ पूरी रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए अत्यधिक गौरव की बात है।
DSP घिल्डियाल जिले के पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत
एसपी रुद्रप्रयाग ने आगे कहा कि इससे पुलिस बल के अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रुद्रप्रयाग जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुलिस उपाधीक्षक महोदय को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
Breakingnews13 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Business12 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Roorkee12 hours agoरविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत
Cricket14 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…
Cricket13 hours agoमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में CAN बनाम ITA के बीच वॉर्म-अप आज , जाने आज की ड्रीम 11 टीम…
Uttarakhand13 hours agoउत्तराखंड: युवक का शव जंगल में मिलने से हड़कंप, दोस्तों के साथ बाहर गया था दोबारा नहीं लौटा
Ramnagar8 hours agoरामनगर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Dehradun14 hours agoआदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास महाराज को हुआ समर्पित, सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार









































