Nainital
उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन में बाघ के पीछा करने से हाथी की मौत !

रामनगर: विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी पर्यटन क्षेत्र में एक वयस्क हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। हाथी के शव की सूचना मिलने के बाद कॉर्बेट के डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला, डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा और वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि हाथी के शव के आसपास पिछले तीन दिनों से एक बाघ लगातार घूम रहा था। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी की मौत बाघ के हमले के कारण नहीं, बल्कि भागते-भागते थकने के बाद हुई है। अधिकारियों का मानना है कि बाघ ने हाथी का पीछा किया, जिसके बाद वह थक कर गिर पड़ा।

पार्क प्रशासन को आज सुबह गश्त पर निकली एक टीम ने सूचना दी कि बिजरानी गेस्ट हाउस से लगभग 3 किलोमीटर दूर सफारी रास्ते पर एक वयस्क हाथी का शव पड़ा हुआ है। उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि गश्त के दौरान हाथी के शव के पास एक बाघ लगातार घूमता पाया गया था, और स्टाफ ने उसका वीडियो भी शूट किया। यह भी जानकारी मिली कि रात में भी बाघ हाथी के पीछे था, लेकिन टाइगर ने हाथी को नहीं खाया, क्योंकि समय रहते हमारी टीम ने स्थिति को संभाल लिया।

राहुल मिश्रा ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और उसके सैंपल अब लैब में भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह वयस्क हाथी 20 से 25 वर्ष की उम्र का था और इस मामले में कोई भी अवैध शिकार (पोचिंग) का संदेह नहीं है, क्योंकि टीम अब भी मौके पर मौजूद है और गश्त जारी है।
#JimCorbettNationalPark, #ElephantDeath, #TigerAttack, #BijraniZone, #PoachingSuspicion
Haldwani
हल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…

Haldwani News : हल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी ने शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।
Table of Contents
हल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन
हल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग होने की शिकायतों के चलते शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी के द्वारा विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया।
तीन दुकानों पर ओवररेटिंग पाई जाने पर कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षण में कुल चार दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 3 दुकानों में दुकानदारों के द्वारा ओवररेटिंग की जानी पाई गई। कई शराब की ब्रांड का क्वार्टर में 5 रुपया और 10 रुपया अधिक वसूला जा रहा है। इन दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

बोतल में अंकित QR कोड भी नहीं कर रहा था काम
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ओवररेटिंग के अलावा बोतल में अंकित QR कोड भी काम नहीं कर रहा है। बता दें कि लालकुआं में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय राजस्व कर्मी और अन्य लोगों के माध्यम से दुकानों से शराब की खरीद करवाई गई। जिसमें पाया गया कि शराब की बोतलों में अंकित मूल्य के सापेक्ष अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री की जा रही है।
लालकुआं में चारों मदिरा की दुकानों देशी व विदेशी दुकान में मूल्य से अधिक धनराशि पर शराब की विक्रय होना पाया गया है। चारों दुकानों में अधिक दाम ओवर रेटिंग के अतिरिक्त दुकान में बिलिंग मशीन खराब पाई गई। इसके साथ ही स्टॉक पंजिका भी अपूर्ण पाई गई है। दुकान पर बिक्री पंजिका नहीं पाई गई जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भेजी जा रही है।
Ramnagar
RAMNAGAR NEWS: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, वन कर्मियों से मारपीट का आरोप

रामनगर में वन विभाग की टीम से मारपीट, थाने पहुंचा मामला
RAMNAGAR NEWS: उत्तराखंड के रामनगर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 6 अप्रैल की सुबह की बताई जा रही है, जब उत्तरी लोअर कोसी रेंज के वन बीट अधिकारी विमल चौधरी अपनी टीम के साथ कोसी नदी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में कुछ वाहन अवैध खनन करते हुए दिखाई दिए।
मुख्य बिंदु
वाहन पकड़ने पर हुआ विवाद और मारपीट
वन विभाग तराई पश्चिमी की टीम ने एक ट्रैक्टर-केकड़ा वाहन को पकड़कर उसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि वाहन स्वामी अरुणपाल और उसके साथ मौजूद 3-5 लोगों ने इसका विरोध करते हुए वन कर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के साथ कथित मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें – UTTARKASHI NEWS: चिन्यालीसौड़ हाई वोल्टेज ड्रामा, पालिका अध्यक्ष ने पुल पर चढ़कर DM को बुलाने की रखी मांग
असलहा छीनने और आरोपी फरार होने का आरोप
तहरीर के मुताबिक, हंगामे के दौरान आरोपी अरुणपाल ने वनकर्मी का 315 बोर का असलहा और मैगजीन में रखे कारतूस छीन लिए। इसके बाद आरोपित ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। वन टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में जंगल की झाड़ियों से असलहा और कारतूस बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें – DEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस जांच शुरू, मुकदमा दर्ज
मामले में वन बीट अधिकारी की तहरीर पर 7 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामनगर कोतवाली के प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक, पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
RAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
RAMNAGAR ACCIDENT: दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, तीन घायल
RAMNAGAR ACCIDENT: नैनीताल जिले के रामनगर में पीरूमदारा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। नेशनल हाईवे 309 रामनगर-काशीपुर मार्ग पर कुंदन स्वीट्स के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि ये टक्कर आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई, लेकिन इसके बावजूद हादसा इतना भीषण था कि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
मुख्य बिंदु
रामनगर में पीरमदारा क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार भिडंत
मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार रोहित और राजेश, जो मालधन क्षेत्र के निवासी हैं और जिनकी उम्र करीब 17 वर्ष है, पीरूमदारा की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, दूसरी बाइक पर 23 वर्षीय सरताज, जो शक्तिनगर रामनगर का रहने वाला है, अकेले सवार था। इसी बीच, तेज रफ्तार में आ रहे सरताज की बाइक ने पीछे से रोहित और राजेश की बाइक को टक्कर मार दी। नतीजतन, दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल
घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुँचाया अस्पताल
इसके बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की। साथ ही, सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। इस दौरान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन सतर्क रहा।
ये भी पढ़ें_ RUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफ़र
वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, राजेश की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि, रोहित और सरताज का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। कुल मिलाकर, यह हादसा एक बार फिर यह दर्शाता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
Udham Singh Nagar22 hours agoRUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत
Ramnagar23 hours agoRAMNAGAR NEWS: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, वन कर्मियों से मारपीट का आरोप
Haldwani38 minutes agoहल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…
Dehradun23 hours agoDEHRADUN NEWS: 2 साल तक पुलिस रही नाकाम, माँ ने खुद ढूंढ निकाला बेटे का कातिल!
Dehradun18 hours agoDehradun News: DM सेविन बंसल का बड़ा फैसला, अल्ट्रासाउंड और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पर सख्त नियम लागू
big news2 hours agoसितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…
Cricket28 minutes agoQUE vs RAP Dream11 Prediction Match 18 Psl 2026
Cricket8 minutes agoRR vs RCB Dream11 Prediction Match 16 IPL 2026










































