Trending
ऊर्जा निगम की ओर से जारी बकाएदारों में टॉप पर मंत्री रेखा आर्या, 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा

Uttarakhand News : ऊर्जा निगम ने अपने बकाएदारों की सूची जारी की है। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सूची में टॉप पर ऐसा नाम है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बकाएदारों की सूची में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम शामिल है। ना सिर्फ उनका नाम बकाएदारों में शामिल है बल्कि उनका नाम टॉप पर है।
Table of Contents
ऊर्जा निगम की ओर से जारी बकाएदारों में टॉप पर मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंड में बिजली बकाए को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम ने 20 फरवरी को बकाएदारों की सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री का भी नाम शामिल है। बता दें कि ऊर्जा निगम की ओर से जारी टॉप बकाएदारों की सूची में राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम भी शामिल होने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है।

2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा
ऊर्जा निगम द्वारा सूची के मुताबिक मंत्री रेखा आर्या पर 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जनपद के कौसानी स्थित उनके ‘रुद्राक्ष पैलेस’ होटल पर करीब 2 लाख 98 हजार 704 रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास भी टॉप बकाएदारों में शामिल
ऊर्जा निगम के बकाएदारों की इस सूची में ना केवल मंत्री रेखा आर्या शामिल हैं बल्कि इसी सूची में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम भी है। उन पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपये का बकाया दर्ज है।

बिजली विभाग द्वारा अखबार में बकाएदारों की सूची प्रकाशित किए जाने के बाद आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जहां आम उपभोक्ताओं पर सख्ती बरती जाती है तो वहीं जनप्रतिनिधियों के मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं होती ?
Udham Singh Nagar
Rudrapur news: कोर्ट में पेशी के दौरान फ़िल्मी स्टाइल में आरोपी फरार, आधे घंटे चला चोर पुलिस का खेल

पेशी पर लाया गया आरोपी फरार, युवकों की मदद से पकड़ा
Rudrapur news: उत्तराखंड के उधम सिंहनगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस हिरासत से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था, लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. जिसके बाद स्थानीय युवकों की मदद से पुलिस ने दोबारा आरोपी को पकड़ लिया. इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
मुख्य बिंदु
बाजपुर में अदालत में पेशी के दौरान आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक, केलाखेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम टांडा डालचंद निवासी अमित सिंह को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे पेशी के लिए बाजपुर अदालत ले जाया गया. इसी दौरान अदालत परिसर के पास आरोपी अचानक पुलिस हिरासत से छूटकर भाग गया, जिससे पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
फ़िल्मी स्टाइल में चोर पुलिस का खेल
आरोपी के भागते ही पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी दृश्य जैसा लग रहा था, जहां आरोपी आगे-आगे और पुलिस उसके पीछे दौड़ती नजर आई. भागते-भागते आरोपी पास के एक खाली मैदान की ओर पहुंच गया, जहां कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे.

स्थानीय युवकों की मदद से दोबारा पकड़ा गया आरोपी
इस बीच पुलिस ने मैदान में मौजूद युवकों से मदद मांगी. युवकों ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी की घेराबंदी की और उसे पकड़ने में सहयोग किया. आखिरकार करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दोबारा हिरासत में लेकर न्यायालय परिसर लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की गई.
ये भी पढ़ें_ बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का विडियो
इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही गई है.
Dehradun
DEHRADUN: शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज, भाजपा विधायक समेत कई नामजद
निदेशक से मारपीट मामले में विधायक समेत कई नामजद
DEHRADUN: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह कार्रवाई निदेशक की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
DEHRADUN: शिक्षा निदेशक से मारपीट, विधायक पर मुकदमा
शिकायत के मुताबिक, शनिवार 21 फरवरी को दोपहर करीब 12:10 बजे विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ बिना पूर्व सूचना के ननूरखेड़ा स्थित निदेशालय पहुंचे. बताया गया कि उस समय कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे थे. आरोप है कि विधायक सीधे निदेशक के कक्ष में पहुंचे और कर्मचारियों को बाहर जाने के लिए कहा, जिसके बाद वहां कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
स्कूल नामकरण विवाद में निदेशक से मारपीट का आरोप
इसके बाद, आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों के बाहर जाने पर निदेशक के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें धमकियां दी गईं. शिकायत में यह भी कहा गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. हालात बिगड़ते देख कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी.

निदेशालय में तोड़फोड़ और फाइलें फाड़ने का आरोप
निदेशक का आरोप है कि कुछ देर बाद जब दरवाजा खोला गया और बीच-बचाव की कोशिश की गई, तब विवाद और बढ़ गया. इस दौरान मारपीट की घटना हुई, जिसमें निदेशक समेत कुछ कर्मचारी घायल हो गए. साथ ही महिला कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता किए जाने की बात सामने आई है. शिकायत में ये भी उल्लेख है कि कार्यालय की फाइलें फाड़ी गईं, कुछ दस्तावेज ले जाए गए और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया.
ये भी पढ़ें_ बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान

स्कूल का नाम बदलने की मांग को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, ये पूरा विवाद एक सरकारी स्कूल का नाम बदलने की मांग को लेकर शुरू हुआ था. विधायक स्कूल का नाम परिवर्तन चाहते थे, जबकि निदेशक ने स्पष्ट किया कि इस तरह का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाता है और यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Breakingnews
बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान

Uttarakhand Politics: भाजपा में शामिल हुए नए नेताओं के लिए जल्द शुरू किया जाएगा प्रशिक्षण अभियान
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में बीजेपी बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। जल्द ही बीजेपी दूसरे दलों से बीजेपी में आए नेताओं को सनातन की ट्रेनिंग देने जा रही है।
Table of Contents
बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी
दूसरे दलों से बड़े पैमाने पर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अब बीजेपी सनातन सिखाएगी। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में आने वालों को सनातन सिखाया जाएगा। इसको लेकर पार्टी राज्य स्तर पर जल्द प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है।
ये भी पढ़ें_ हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बीजेपी जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
प्रदेश महामंत्री का कहना है इन सभी नेताओं को अब सनातन की ट्रेनिंग के साथ ही भाजपा की रीति-नीति, कार्य, संस्कृति, हिंदुत्व राष्ट्रीयता विचारधारा से भी रूबरू कराया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को छोड़कर भाजपा में कई नेता शामिल हुए थे।
विपक्षी से आए नेताओं को उसी के खिलाफ बनाएंगे हथियार
बीजेपी का दावा है कि 20 हजार के करीब नेता भाजपा में शामिल हुए। अब इन्हीं नेताओं को बीजेपी ट्रेनिंग देगी। इसके साथ ही अब विपक्ष के खिलाफ वहीं से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को हथियार बनाने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Dehradun22 hours agoDehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Breakingnews20 hours agoबाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
Breakingnews21 hours agoROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Jammu & Kashmir23 hours agoSrinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
big news22 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Dehradun4 hours agoDEHRADUN: शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज, भाजपा विधायक समेत कई नामजद
Udham Singh Nagar2 hours agoRudrapur news: कोर्ट में पेशी के दौरान फ़िल्मी स्टाइल में आरोपी फरार, आधे घंटे चला चोर पुलिस का खेल
Udham Singh Nagar47 minutes agoजसपुर में बाघ ने 15 साल के किशोर को बनाया निवाला, इलाके में दहशत का माहौल



































