Dehradun
उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में चयनित, लेकिन नियुक्ति पत्र से महरूम, पढ़िए महिलाओं का दर्द…

देहरादून – शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने एससीईआरटी सभागार में आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में जहां 119 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए, वहीं, चयन के बाद भी नियुक्ति न मिलने से उत्तराखंड की बहुएं नाराज हैं। यूपी, दिल्ली समेत कई दूसरे राज्यों से विवाह के बाद उत्तराखंड आईं शिक्षक भर्ती में चयनित महिलाएं पूरे दिन शिक्षा मंत्री से मिलने का इंतजार करती रहीं, लेकिन मंत्री से मुलाकात न हो पाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनके मामले में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। दिशा निर्देश मिलने के बाद ही नियुक्ति दी जा सकेगी। शिक्षा विभाग में 2906 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। तीन चरणों में इसे लेकर काउंसलिंग के बाद कई अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जा चुके हैं। लेकिन एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की 52 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला लटका हुआ है।
इससे नाराज चयनित महिलाओं ने परिजनों के साथ शिक्षा निदेशालय पहुंचकर नाराजगी जताई। महिलाएं परिजनों के साथ सुबह से विभागीय मंत्री के शिक्षा निदेशालय पहुंचने का इंतजार करती रहीं। महिला अभ्यर्थियों ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने विभाग की बैठक के बाद उनसे मिलने का आश्वासन दिया था, लेकिन देर शाम मंत्री उनसे मिले बिना चले गए। हालांकि इससे पहले शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान व अपर शिक्षा निदेशक आरएल आर्य ने चयनित महिला अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया। शिक्षा महानिदेशक ने कहा, अगले तीन दिन के भीतर इस मसले को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों में सोनम धनगर, दीपशिखा मौर्य, अनुराधा यादव, रोली, पारुल, रीना, जोनी, सिमरन, रेणु, प्रतिभा प्रजापति, सिंधु राठौर, सुमन, अवनी, अंजली, आरजू सैनी, पूजा रानी, रीनू गौतम, प्रियंका कुमारी, रीतू, रीतू सैनी, मधुबाला, मोनिका, सपना सिंह, गीतिका सैनी, मनीषा रानी, शिवानी आदि शामिल रही।
हमारी शादी दूसरे प्रदेशों से उत्तराखंड में हुई है, हम उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। हमारा निवास प्रमाणपत्र यही का है। अपने बच्चों का पालन पोषण भी यहीं कर रही हैं। चयन के बाद भी हमें नियुक्तिपत्र न देकर हमारा मानसिक शोषण किया जा रहा है। यदि हमें नियुक्ति नहीं दी जानी थी, तो हमें काउंसलिंग में शामिल क्यों किया गया। जब तक हमें नियुक्तिपत्र नहीं मिलता हम अपने बच्चों के साथ यहीं रहेंगे।
शिक्षा विभाग में कुछ शिक्षामित्रों को 58 तो कुछ को 50 साल की उम्र में शिक्षक के पद पर पक्की नौकरी मिली। उत्तरकाशी के जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि 2005 में शिक्षा आचार्य के पद पर तैनाती मिली थी। 2012 में शिक्षा मित्र बना। जबकि अब सहायक अध्यापक के पद पर पक्की नौकरी मिली है। वहीं, उत्तरकाशी के जीवन सिंह रावत को 50 साल की उम्र में पक्की नौकरी मिली। रावत के मुताबिक 2004 में शिक्षा मित्र और 2011 में शिक्षा आचार्य बने थे।
#Uttarakhand, #Daughterinlaw, #angry, #appointment, #letter, #despite, #selection, #teacher, #recruitment, #dehradun
Dehradun
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन

hindu new year 2026 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सीएम ने शासकीय आवास में हवन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
Table of Contents
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को माँ आदि शक्ति भगवती की आराधना को समर्पित चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि माता रानी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

हिंदू नववर्ष नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हिंदू नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पावन अवसर नवीन ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जो हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सीएम धामी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि ये नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सफलता लेकर आए।आइए, हम सभी मिलकर सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को और सुदृढ़ करें।
big news
धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त

Uttarakhand News : धामी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है।
Table of Contents
UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसर कार्यमुक्त
मंगलवार देर शाम धामी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सरकार ने यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। बता दें कि ये सभी अधिकारी सेवा विस्तार पर काम कर रहे थे।

प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए आदेश
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक पावर यूटिलिटी यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को राज्य सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो साल का सेवा विस्तार दिया था। अब उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

उनकी जगह गजेंद्र सिंह बुदियाल को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में यूजेवीएनएल में यमुना वैली (डाकपत्थर) के महाप्रबंधक और पिटकुल में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, और अब उन्हें यूपीसीएल के नए एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल भी कार्यमुक्त
यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी कार्यमुक्त कर दिया है। बता दें कि उन्हें 30 जून 2024 को सेवानिवृत्ति के बाद दो साल का सेवा विस्तार दिया गया था। अब उनके स्थान पर यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक भागीरथी वैली, यूजेवीएनएल के प्रभारी निदेशक परिचालन अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजय कुमार अग्रवाल को भी शासन ने किया कार्यमुक्त
शासन ने एक यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल को भी उनके पद से हटा दिया है। यानी कि उन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। फिलहाल इस पद की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी को नहीं सौंपी गई है।

big news
देहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा

Dehradun News : देहरादून में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राज्य कर विभाग की टीम ने एक नामी बिल्डर के ऑफिस में छापेमारी की है। जिसमें 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।
Table of Contents
देहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी
देहरादून के एक नामी बिल्डर के ऑफिस पर राज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी। छापेमारी के दौरान ही बिल्डर ने मौके पर ही 48 लाख रुपये का टैक्स जमा कर दिया। साथ ही विभाग ने जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
तीन घंटे तक चली कार्रवाई में हुआ टैक्स चोरी का खुलासा
देहरादून संभाग के संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा ने राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देशों के तहत कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम तैयार की। मंगलवार को इस टीम ने राजपुर रोड स्थित एक बिल्डर के कार्यालय पर छापेमारी की।

शुरुआती जांच में सामने आया कि बिल्डर ने अपने रिकॉर्ड में राज्य के अंदर और बाहर की उन फर्मों से सीमेंट व अन्य सामग्री की खरीद दिखाई है, जो वर्तमान में सक्रिय नहीं हैं। इनमें से कई फर्मों का पंजीकरण पहले ही जीएसटी काउंसिल द्वारा रद्द किया जा चुका है।
छापेमारी की कार्रवाई तीन घंटे तक चली जिसमें टीमन ने टैक्स चोरी का खुलासा किया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बिल्डर ने अपनी गलती मानी। इसके साथ ही बिल्डर ने 48 लाख रुपये की जीएसटी जमा भी कराई है।
Cricket17 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National18 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun16 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news15 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news10 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
big news12 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन
uttarakhand weather17 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
big news14 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल










































