Pauri
एलएसी के पास हादसे में उत्तराखंड का जवान हुआ शहीद, शाम तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर, पैतृक गांव में शोक की लहर पैतृक गांव में शोक की लहर।

पौड़ी – लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सेना के जवान टी-72 टैंक में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इस दाैरान जल स्तर बढ़ने में बलिदान हुए जवानों में एक जवान उत्तराखंड के पौड़ी जिले का भी था। उनके बलिदान होने की सूचना मिलने के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

भूपेंद्र सिंह नेगी की पत्नी बच्चों को पढ़ाने लिए देहरादून में रहती है। उनकी माता का पूर्व में निधन हो चुका है। जबकि पिता भी उनके साथ देहरादून में रहते है। बलिदान जवान भूपेंद्र सिंह नेगी के परिजन आज पैतृक गांव बिशल्ड पहुंचेंगे। वहीं, भूपेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर देर शाम तक लैंसडौन पहुंचने की संभावना है।
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

big news
बड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू

Pauri News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा।
Table of Contents
धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन
नगर निगम द्वारा गुरूवार कोधारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब धारी देवी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

सामान रखने के लिए होगी लॉकर की व्यवस्था
बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी। जो कि नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे। ये फैसला इस लिए लिया गया है ताकि दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू
धामी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लागू होने के साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला भी लिया गया है। ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे
big news
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। गुलदरा ने यहां एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला
पौड़ी में गुलदार ने एक शख्स को निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र की है। जहां सोमवार शाम गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
शाम को घर लौटते वक्त बनाया शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) अपने काम से घर को वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

देर तक घर ना लौटने पर परिजनों की खोजबीन पर चला पता
बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब प्रकाश लाल घर नहीं पहंचे और ना ही उनसे कोई संपर्क हो पाया तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पता चला कि गुलदार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को मारने के आदेश जारी किए जाएं।
Cricket10 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
big news8 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Uttarakhand4 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news11 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun9 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun7 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Uttarakhand10 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज







































