Chamoli
उत्तराखंड: फूलों की घाटी एक जून से खुलेगी सैलानियों के लिए, अंतिम चरण में मार्ग मरम्मत कार्य…

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी सैलानियों को रंग-बिरंगे अल्पाइन फूलों की दुर्लभ प्रजातियों और घाटी की अनूठी जैव विविधता का दीदार करने का अवसर मिलेगा।
इस आकर्षक पर्यटन स्थल में देश-विदेश से हर वर्ष हजारों पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे पार्क प्रशासन को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। घाटी के खुलने से पूर्व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने पैदल मार्गों की मरम्मत और बर्फ हटाने का कार्य तेज कर दिया है।
पार्क के प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस ने जानकारी दी कि प्रशासन की विशेष टीम ने हाल ही में घाटी का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में यह पाया गया कि शीतकाल के दौरान भारी बर्फबारी और ग्लेशियर मूवमेंट से गोविंदधाम से वैली गेट तक कई पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
घूंसा नाला और द्वारी पुल के आसपास हिमखंड अभी भी मौजूद हैं, जिन पर श्रमिकों की मदद से बर्फ हटाकर छोटे रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक जून से पहले सभी रास्तों को सुरक्षित और सुगम बना दिया जाएगा ताकि पर्यटक बिना किसी बाधा के घाटी का भ्रमण कर सकें।
घाटी में अभी भी कुछ स्थानों पर जोखिम बना हुआ है, लेकिन पार्क प्रशासन की गश्ती टीमें विषम परिस्थितियों में भी मार्गों को खोलने का कार्य कर रही हैं। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित हो।
#ValleyofFlowers #TouristOpening2025 #NandaDeviNationalPark #TrekkingRouteRepair #GlacierCleanup
Accident
बड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले के गोपेश्वर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस से उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला
चमोली जिले के गोपेश्वर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक ट्रक के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी, पुत्र कलम सिंह, निवासी लॉ कॉलेज के समीप, गोपेश्वर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जिसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर तेजी से बढ़ रहा था। रास्ते में पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि भागने के दौरान लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर चलने वाले तेज रफ्तार ट्रकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
big news
चमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत

Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नारायणबगड़ में सरकारी अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिरी। चपेट में आने से डॉक्टर की मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर की पहले से क्षतिग्रस्त दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद डॉ. डिमरी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान हो गई थी क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार, बीते 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान आए मलबे की वजह से अस्पताल की बाउंड्री वॉल को गंभीर नुकसान पहुंचा था। इसके बाद शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी पहले से कमजोर और खोखली हो चुकी दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे मलबे के नीचे दब गए।
हायर सेंटर ले जाते वक्त तोड़ा दम
अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल ने प्रारंभिक जांच के बाद उनकी स्थिति को बेहद गंभीर बताया था। हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए अस्पताल परिसरों की जर्जर संरचनाओं की समय रहते जांच और मरम्मत कराने की मांग की है।
Chamoli
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन!, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chamoli News : बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है। इस मामले में BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
Table of Contents
BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बदरीनाथ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले समिति उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच भी शुरू कर चुकी है।
मंदिर अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा
बद्रीनाथ धाम के मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण की लिखित शिकायत के आधार पर 8 जुलाई 2026 को बदरीनाथ थाने में एफआईआर संख्या 0006 दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

सोशल मीडिया के जरिए सामने आया था मामला
जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई को सोशल मीडिया पर बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की धनराशि में कथित गड़बड़ी से संबंधित सूचना सामने आई थी। इसके बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।
प्रारंभिक जांच के दौरान समिति को ऐसे तथ्य मिले, जिनके आधार पर संबंधित कर्मचारी पर मंदिर की धनराशि को निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत उठाने का संदेह जताया गया। जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि घटना के दिन सुबह करीब 9 बजे से 9:30 बजे के बीच कथित रूप से धनराशि को अनधिकृत तरीके से उठाया गया था। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।
पहले किया था निलंबित, अब होगी जांच
समिति ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद 7 जुलाई को प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। BKTC का कहना था कि यदि संबंधित कर्मचारी को पद पर बनाए रखा जाता, तो जांच की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती थी। इसके बाद समिति ने पूरे मामले से संबंधित दस्तावेजों के साथ पुलिस को औपचारिक शिकायत सौंप दी।
Cricket23 hours agoBest MIL-W vs SL-W Dream11 Team 2026 : The Hundred Women’s Match 1 (21-07-2026)
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप, पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली
Dehradun20 hours agoमसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
Breakingnews3 hours agoहरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Pithoragarh5 hours agoBreaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
Cricket4 hours agoमुबई लन्दन बनाम सन राइजर्स लीड्स प्लेयिंग 11 और ड्रीम 11 टीम (21-07-2026)
Business3 hours agoXtranet Technologies Ltd IPO: संपूर्ण जानकारी, प्राइस बैंड, लौट साइज़, वित्तीय विश्लेषण और निवेश की रणनीति








































