uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, देहरादून अपडेट
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड का मौसम इन दिनों सभी को खूब रास आ रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवा की सुरसुरी से मौसम लुभावना बना हुआ है. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
जहाँ एक ओर मार्च की शुरुआत में लम्बे समय से बारिश न होने से तापमान ऑल टाइम हाई पर चला गया था. जिससे लोगों के पंखे और AC चालू हो गए थे. वहीँ होली के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की साँस ली. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली. अब जहाँ मार्च का महीना खत्म होने को है अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
IMD देहरादून ने आज प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का संभावना जताई है. जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग की तरफ से बर्फ़बारी को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
ऐसा रहेगा देहरादून का मौसम आज ( DEHRADUN WEATHER TODAY )
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम सामान्य से बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान कहीं साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ घने बादल बनने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 31°C और न्यूनतम लगभग 15°C रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आगे देखें तो अगले 1–2 दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद 2–3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Alert: तीन दिन तक आफत की बारिश! देहरादून से नैनीताल तक अलर्ट
केदारनाथ में बर्फ़बारी से बढ़ी ठण्ड
वहीं दूसरी ओर, हाल ही में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर वापसी की है. खासतौर पर केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. इसके चलते सुरक्षा बलों के जवानों को अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अचानक बदले मौसम के कारण धाम क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते दिनों मौसम ने करवट ली और बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज (Uttarakhand Weather Update 25 march) बिगड़ा रहेगा। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 3 जिले गढ़वाल मंडल के तो दो जिले कुमाऊं मंडल के हैं।
आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कुछ ऐसा रहेगा कल का मौसम
25 मार्च को (Uttarakhand Weather Update 25 march) उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम बना रहेगा। जबकि 26 मार्च को बारिश और बर्फबारी के साथ ही आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

uttarakhand weather Alert : उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिस कारण मार्च के महीने में एक बार फिर से ठंड हो रही है। आज भी प्रदेश में मौसम का मिजाज (uttarakhand weather Alert 23 march) बिगड़ा रहेगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट (uttarakhand weather Alert 23 march)
उत्तराखंड में आज भी मौसम लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज तूफान चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पांच जिलों उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों से सावधान रहने की अपील
प्रदेश में भारी तूफान के अलर्ट के चलते मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से तूफान में बाहर ना जाने, पेड़ों के नीचे ना खड़े होने को कहा गया है।

बता दें कल के मौसम की तो 24 मार्च कको उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चओजी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वो गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। जबकि बर्फबारी 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है।
25 मार्च से 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम
25 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोत्री, बागेश्वर और पिथौरागढ़ कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वो गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। जबकि 26 मार्च और 27 मार्च को मौसम इसी प्रकार से रहने का पूर्वानुमान है।
uttarakhand weather
बर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

हाई अलर्ट पर उत्तराखंड! 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी के बीच एवलॉन्च का डर
UTTARAKHAND WEATHER ALERT: उत्तराखंड में बदलते मौसम के साथ खतरे की घंटी भी बजने लगी है. पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फ़बारी के चलते डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) ने राज्य के 5 जिलों के लिए एवलौंच का अलर्ट जारी किया है. DGRE की तरफ से जारी अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में बर्फ़बारी के साथ एवलांच का अलर्ट
उत्तराखंड में बीते हफ्ते मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में जहाँ एक ओर भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीँ पहाड़ों पर भी भारी बर्फ़बारी देखने को मिली. अब मौसम परिवर्तन के इस समीकरण के साथ उत्तराखंड के लिए खतरे की घंटी बजनी भी शुरू हो गई है. शनिवार को डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) की तरफ से राज्य के 5 जिलों के लिए एवलॉन्च का अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल
उत्तराखंड के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
शनिवार 21 मार्च को डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) की ओर से जारी अलर्ट में तीन जिलों को डेंजर लेवल-3 में रखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं. वहीँ रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 में रखा गया है. जिसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सभी विभागोंन को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं.

DGRE के पूर्वानुमान के मुताबिक
21 मार्च को शाम 5 बजे डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 मार्च से 22 मार्च को शाम 5 बजे तक उत्तराखंड के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी/हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गयी है. विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ (Danger level-3 में रखा गया है) और रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर (Danger level-1 में रखा गया है) में बर्फबारी/हिमस्खलन की संभावना जताई गई है. ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पड़ने की दशा में अवरोध या अवलांच का खतरा भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
राज्य आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से इसका पालन करने की अपील की है.
- दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ/हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें.
- हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें अन्यथा इससे बचें.
- हिमस्खलन/बर्फ गिरने के दौरान अपने घरों या अस्थायी आवासों, गोशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमने दें व इसे साफ करते रहें.
- बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ के फिसलने पर नजर बनाए रखें.
- अगर किन्हीं कारणों से अस्थायी रूप से अधिक बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में निवास कर रहे हो तो एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाएं.
- पुराने अवलांच (हिमस्खलन) घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता रखें.
Breakingnews23 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news24 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news18 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
National21 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
Udham Singh Nagar20 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Haridwar24 hours agoHARIDWAR NEWS: फर्जी जमानत कांड के आरोपी ने कोर्ट पेशी से पहले तोड़ा दम, पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप
Pithoragarh23 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
National19 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट













































