Haldwani
HALDWANI: फायर सीजन में चिंता बढ़ी: हाइड्रेंट की खराब स्थिति और कम संसाधनों से बढ़ सकती है परेशानी…

हल्द्वानी: मार्च से शुरू होने वाले फायर सीजन के दौरान आग बुझाने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल जिले में अग्निशमन विभाग के सामने संसाधनों की भारी कमी है, जिससे इस बार फायर सीजन के पीक को संभालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हाइड्रेंट के खराब होने और दमकल वाहनों की कमी के कारण विभाग को आग बुझाने के लिए वैकल्पिक उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है।
नैनीताल, हल्द्वानी, और रामनगर में फायर स्टेशन हैं, लेकिन उपलब्ध दमकल वाहनों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है, जबकि इन शहरों की आबादी और होटलों की संख्या बढ़ी है। इनमें से कुछ दमकल वाहन हेलिपैड पर तैनात रहते हैं, जबकि बाकी की स्थिति भी सही नहीं है। हल्द्वानी में दो वाटर मिस्ट एक्सटिंग्विशर और चार हाईप्रेशर दमकल वाहन हैं, लेकिन संसाधन इतने कम हैं कि बड़े हादसों में अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर से मदद की आवश्यकता होती है, जिससे आग बुझाने में देरी हो जाती है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर, और नैनीताल में कुल 115 फायर हाइड्रेंट हैं, लेकिन उनमें से केवल 29 सक्रिय हैं, जबकि बाकी जमीन में दबे हुए हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि हाइड्रेंट की खराब स्थिति के कारण आग बुझाने में देरी हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, दो महीने पहले हल्द्वानी के नया बाजार में आग लगने के बाद भी हाइड्रेंट से पानी देर से मिला, जिससे आग को नियंत्रित करने में समय लग गया।
हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल में फायर हाइड्रेंट की संख्या बढ़ाने के लिए 64 नए हाइड्रेंट की मांग की गई है। इनमें से हल्द्वानी और रामनगर में 15-15 और नैनीताल में 34 नए हाइड्रेंट की जरूरत है। जल निगम को यह व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है। इन नए हाइड्रेंटों को आग लगने की संवेदनशील जगहों पर लगाने की योजना बनाई जा रही है।
दमकल वाहनों की क्षमता 3000 से 5000 लीटर तक होती है, जबकि छोटी गाड़ियों की क्षमता 500 लीटर है। लगातार आग बुझाने पर इन वाहनों में पानी की कमी हो जाती है और 20 से 30 मिनट में पानी खत्म हो जाता है। फायर सीजन के दौरान औसतन 250 से 300 कॉल हल्द्वानी से आती हैं, जबकि अल्मोड़ा से भी 300 कॉल आती हैं।
प्रभारी सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर ने कहा कि हमारे पास जितने भी संसाधन हैं, उनके माध्यम से हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। कहीं से भी आग लगने की सूचना मिलने पर हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंचती है और रिस्पांस टाइम बेहतर हो रहा है। गंभीर स्थिति में रूद्रपुर या रामनगर से भी वाहन मंगवाए जाते हैं।
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी के आरटीओ (RTO) कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पिस्टल से अचानक गोली चला दी। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि गोली सीधे दफ्तर की छत में जा लगी। जिससे वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद पूरे कार्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति
घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (फॉरेंसिक सैंपल) कलेक्ट किए हैं, वहीं पुलिस ने मौके से पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

गोली चलने के कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट
प्रशासनिक अधिकारी ने दफ्तर के भीतर गोली किस वजह से चलाई, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
फायरिंग करने वाले कर्मचारी से हो रही पूछताछ
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी की तरफ से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से लेकर पूछताछ की जा रही है।
Ramnagar12 hours agoसुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला, कार रोककर की मारपीट, लोगों की भीड़ देख भागे बदमाश
Haridwar11 hours agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा
Uttarakhand11 hours agoहेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा
Uttarakhand6 hours agoहरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस






































