Uttarakhand
उत्तरकाशी: बड़ी धूमधाम से मनाया गया मिल्क फेस्टिवल, नागदेवता को दूध मक्खन दही चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना।

उत्तरकाशी – बेर थात अंजूठ में भी मिल्क फेस्टिवल बड़े धूम धाम से मनाया गया इसके साथ ही धनारी पट्टी और गमरी पट्टी के लोगों ने भी मिल्क फेस्टिवल को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

माना जाता है कि वर्षों की परंपरा को जीवित रखने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा दूध गाडू त्योहार के दिन ऑब्लिक नागराज देवता की पूजा की जाती है। यह भी माना जाता है कि पुराने जमाने चली आ रही परंपरा जिसमें इन क्षेत्रों के ग्रामीण गर्मियों के मौसम में हिमालय क्षेत्र में अपने भेड़, गाय, भैंसों को लेकर चले जाते थे जहां पर बुग्याल घास होती है। और 6 महीने के बाद जैसे ही ठंड शुरू हो जाती थी तो वह सब लोग अपने-अपने गांव वापस लौट आते थे माना यह भी जाता है कि गाय का दूध मक्खन दही नाग देवता को चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना नाग देवता से करते हैं। इस दौरान कहीं चमत्कार भी देखने को मिलते हैं जिसमें स्वयं नाग देवता दूध पीने के लिए प्रकट होते हैं।
इस दौरान समाजसेवी मुकेश जगमोहन चौहान का कहना है कि हमारी यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कहा कि और जो हमारे आने वाली नई पीढ़ी है वह इस परंपरा से रूबरू हो सके हमारे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके और इस जगह को ट्रैकिंग रूट से जोड़ा जाए। इसलिए हम हर वर्ष इस पर्व को मिल्क फेस्टिवल के रूप में आयोजन कर रहे हैं।।
Chamoli
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Chamoli News : नदी में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत
Chamoli News : कर्णप्रयाग में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां पिंडर नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।
Table of Contents
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी
चमोली जिले से दुख खबर सामने आ रही है। यहां कर्णप्रयाग में दोस्तों के साथ नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर क्षेत्र की कुछ लड़कियां पिंडर नदी के किनारे नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गांधीनगर निवासी 15 वर्षीय अमृता, पुत्री मनोज कुमार, नदी के तेज बहाव में फंस गई और पानी में डूब गई।

अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया। उस समय वह अचेत अवस्था में थी।
इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Uttarkashi
उत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

Uttarkashi News : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने उत्तरकाशी प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और नागरिकों के कल्याण की कामना की।
Table of Contents
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए यमुनोत्री में दर्शन
रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां से वे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित किए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। पूजा के दौरान उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ राष्ट्र की प्रगति, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
Ramnagar
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश

Ramnagar News : रामनगर शहर के गुलरघट्टी और शक्तिनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचा दिया, कुत्ते ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करीब आठ लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद घायल लोगों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
Table of Contents
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक
मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले मोहल्ले के बच्चों ने परिजनों को बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर रहा है, शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक बच्चे को गंभीर हालत में घर लाया गया तो परिजन घबरा गए। बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे,इसके बाद पता चला कि उसी कुत्ते ने क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी काट लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुत्ता लगातार लोगों के पीछे दौड़ रहा था और राह चलते लोगों पर हमला कर रहा था। घटना के दौरान कई बच्चे खेल रहे थे, जो अचानक कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते के डर से देर रात तक क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा
संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के चिकित्सक डॉ. तोहिद ने बताया कि रात में करीब आठ लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें आवारा कुत्ते ने काटा था,इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों को गंभीर तरीके से काटा हैं, जबकि कुछ को मामूली जख्म हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन, रेबीज सीरम और टेटनस के टीके लगाए गए हैं।
डॉ. तोहिद के अनुसार घायलों में करीब पांच छोटे बच्चे, दो किशोर और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं,सभी को अगले कुछ दिनों तक निगरानी और जरूरी टीकों के लिए अस्पताल की ओपीडी में बुलाया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों भारी आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में कोई अभियान नहीं चलाया गया। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
Breakingnews13 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Dehradun10 hours agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
Haridwar8 hours agoहरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
big news11 hours agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Cricket12 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
Ramnagar7 hours agoरामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश
Uttarkashi6 hours agoउत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना





































