Uttarkashi
उत्तरकाशी के सीमांत गांवों के लिए उम्मीद की किरण, नेलांग और जादुंग गांव को दोबारा बसाने की तैयारी तेज

Uttarkashi News : उत्तरकाशी के सीमांत गांवों के लिए उम्मीद की किरण फिर से जगी है। नेलांग और जादुंग गांव को दोबारा बसाने की तैयारी तेज हो गई है।
Table of Contents
नेलांग और जादुंग गांव को दोबारा बसाने की तैयारी तेज
भारत–चीन सीमा के समीप 1962 से वीरान पड़े नेलांग और जादुंग गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत दोबारा बसाने की तैयारी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जहां पर्यटन विकास बोर्ड और जिला प्रशासन इन सीमावर्ती गांवों को आकर्षक पर्यटन स्थल एवं वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

संस्कृति और आजीविका को दिया जाएगा बढ़ावा
दोनों ही सीमांत गावों में होमस्टे के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और आजीविका को बढ़ावा दिया जाएगा। नेलांग–जादुंग पुनर्विकास परियोजना का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित करना, सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करना है। जिसके तहत पहले चरण में जादुंग गांव के 6 पुराने व जर्जर मकानों का पारंपरिक पैटर्न पर जीर्णोद्धार किया जा चुका है।
जादुंग गांव में बनाए जा रहे हैं 14 होमस्टे
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत जादुंग गांव में कुल 14 होमस्टे विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 6 पूर्ण हो चुके हैं। जबकि शेष 8 पर शीतकाल के बाद कार्य में तेज़ी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस परियोजना पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

1962 में खाली कराए गए नेलांग–जादुंग गांवों में अब चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ताकि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हों और सीमांत गांव फिर से आबाद होकर पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बना सकें।
Uttarkashi
बर्फबारी के बीच गंगोत्री पहुंचे शिवभक्त, शिवरात्रि के लिए भर रहे पावन गंगाजल

Uttarkashi News : उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिस कारण पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड के बावजूद भी शिवभक्त गंगोत्री गंगाजल लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
Table of Contents
बर्फबारी के बीच गंगोत्री पहुंचे शिवभक्त
आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद गंगोत्री धाम पहुँचकर पावन गंगाजल भर रहे हैं।
शिवभक्तों की आस्था के आगे ठंड भी पड़ी फीकी
गंगोत्री क्षेत्र में मौसम बेहद ठंडा है और चारों ओर बर्फ जमी हुई है, लेकिन शिवभक्तों की आस्था के आगे ठंड और कठिनाइयाँ फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। श्रद्धालु बर्फबारी के बीच गंगोत्री धाम से शुद्ध जल लेकर अपने-अपने स्थानों पर भगवान शिव को अर्पित करने की तैयारी में जुटे हैं।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं शिवभक्त
शिवभक्तों का कहना है कि गंगोत्री धाम से लाया गया गंगाजल महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालु गंगोत्री पहुंचे रहे हैं। महाशिवरात्रि के नजदीक आते ही गंगोत्री धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में गौशाला में लगी आग, 6 मवेशियों की झुलसकर मौत

UTTARKAHSI: भटवाड़ी ब्लॉक में गौशाला में आग लगने से मवेशियों की मौत
उत्तरकाशी (UTTARKASHI): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से गौशाला में आग लगने की दुखद खबर समानी आई है. जिसमें झुलसकर छः मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है. साथ ही गौशाला में रखा पूरा सामान भी जल कर ख़ाक हो गया है.
मुख्य बिंदु
उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाक में गौशाला में लगी आग
उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाक के सिल्ला गाँव में तकरीबन सुबह 8:40 बजे शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई. आग लगने की इस घटना से गाँव में हड़कंप मच गया. आगजनी की इस घटना में 6 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके साथ ही गौशाला के अन्दर रखा सारा सामान भी जल कर ख़ाक हो गया.
राजस्व विभाग और पशुपालन की टीम पहुंची मौके पर
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी. जिसके बाद राजस्व विभाग और पशुपालन के टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दने की मांग उठाई. विभाग ने घटनास्थल का निरिक्षण किया, जिसके बाद कुल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.
राजस्व उपनिरीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि-
सिल्ला गांव में आग की सूचना, ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन कार्यालय में दी. घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया. आग से हुए कुल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है जिसके बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा.
big news
Uttarkashi : बर्फबारी में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई थी अंगीठी, दम घुटने से युवक की मौत

Uttarkashi News : उत्तरकाशी में बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के लिए एक युवक ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई थी। दम घुटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
बर्फबारी में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई थी अंगीठी
उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन Uttarkashi जिले में अंगीठी के कारण युवक की मौत हो गई। हर्षिल थाने के तहत झाला में युवक ने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई और अंगीठी को ही जलाकर सो गया। युवक की अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने से मौत हो गई।
Uttarkashi के ही होटल में काम करता था मृतक युवक
मिली जानकारी के मुताबिक युवक झाला स्थित एक होटल में काम करता था। मंगलवार देर रात ठंड से बचने के लिए उसने अंगीठी जलाई और सो गया। गैस लगने से युवक की कमरे में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हीना का रहने वाला था मृतक
बताया जा रहा है कि महेश (25) निवासी हीना, झाला के एक होटल में काम करता था। मंगलवार रात वो सोया था लेकिन अगली सुबह वो होटल में रूके यात्रियों को नहीं दिखा। जिसके बाद उन्होंने मालिक को इसकी जानकारी दी। जिस पर मालिक उसके कमरे पर पहुंचा। आवाज लगाने पर भी वो नहीं उठा जिलके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
कमरे के अंदर पूरा धुंआ भरा हुआ था और युवक वहीं पर पड़ा हुआ था। लोगों ने चेक किया तो युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद मालिक ने इसकी जानवकारी हर्षिल थाने में दी।
Cricket8 hours agoOman vs ZIM Dream11 Prediction : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 8वां मैच (9-2-2026)
Dehradun23 hours agoANKITA BHANDARI CASE: महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश भर से पहुंचे लोग
Almora22 hours ago25 साल से बुजुर्ग महिला रह रही थी अंधेरे में, ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर
Dehradun3 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम धामी ने प्रेरक व्यक्तियों को किया सम्मानित
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
Cricket3 hours agoSA vs CAN Dream11 Prediction – आज का मैच, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
big news21 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां, कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
Haridwar1 hour agoशारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र





































