Dehradun
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी….

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, इन जिलों के 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने केंद्र सरकार की ओर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, एक मार्च के बाद मौसम में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, और प्रदेशभर में मौसम खुलने के आसार हैं।

सर्दियों में लगातार दो दिन की बारिश ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है। देहरादून में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 12.3 डिग्री की कमी आई है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री था, जबकि बृहस्पतिवार को यह घटकर 16.7 डिग्री तक पहुँच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सीजन में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ इतनी मजबूती के साथ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी, औली और गोरसों के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हो रही है। निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण ठंड और बढ़ गई है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी ताजी बर्फबारी से आधा फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है। माणा, नीति घाटी, औली, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, पर्यटक स्थल चोपता और कालीशिला के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है।
फरवरी के अंत में हुई बारिश और बर्फबारी से प्रदेश के ग्लेशियर रिचार्ज हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे आने वाले दिनों में जल संकट जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। बारिश और बर्फबारी के कारण नदियां भी रिचार्ज हुई हैं, जिससे गर्मियों में जल स्रोतों में वृद्धि हो सकती है।
Dehradun
देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया सामने, समुदाय विशेष के नाबालिग पर लगे आरोप

Dehradun News : देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Table of Contents
देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया सामने
पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि किराये के मकान में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बेटी के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार युवक ने कथित रूप से गलत काम किया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समुदाय विशेष के नाबालिग पर लगे आरोप
घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस बीच कुछ लोगों द्वारा आरोपी से मारपीट किए जाने और उससे जुड़े प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ की भी सूचना है।

हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन
हिंदूवादी संगठन के प्रदर्शनकारी नगर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली। कुछ लोगों ने बाजार क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराने का प्रयास भी किया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Table of Contents
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा स्कूटी से आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के निकट उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
बैठक में शिक्षा, उपनल कर्मचारियों, चारधाम यात्रा, पर्यटन, कृषि, पशुपालन और कारागार विभाग समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। जिसके बारे में उपर सचिव मुख्यमंत्री बंसीधर तिवारी ने जानकारी दी कैबिनेट बैठक में सही अहम मुद्दों पर सहमति बनी और कैबिनेट में मंजूरी की जिसमें 12 प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी मिली।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- 1. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी।
- 2. उपनल कर्मचारियों के समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 की गई।
- 3. मिडिल ईस्ट संकट के चलते बढ़ी बिटुमेन कीमतों को लेकर पीडब्ल्यूडी के लिए व्यवस्था बनाने का फैसला।
- 4. उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का निर्णय, साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक।
- 5. आबकारी विभाग में होलोग्राम दोहराव की स्थिति में दोहरा कर नहीं लगेगा।
- 6. सेलाकुई स्थित सगंध एवं हर्बल केंद्र में मिलावट जांच सुविधा विकसित होगी, पांच पद स्वीकृत।
- 7. अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली आयोजन को मंजूरी।
- 8. उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन को स्वीकृति।
- 9. कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को मंजूरी।
- 10. राज्य आंदोलनकारियों एवं आश्रितों को भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन के लिए एक बार राहत।
- 11. चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए 5 प्रतिशत बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
- 12. एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी।
Cricket14 hours agoNZ-W vs IRE-W Dream11 Team Match 13 Women T20 wc 26
Roorkee13 hours agoरूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
Cricket13 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 3RD ODI 2026
big news8 hours agoहरिद्वार जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, IAS अफसर को किया बर्खास्त, तत्कालीन DM पर हुआ ये एक्शन
Cricket11 hours agoShreyanka Patil T20 WC Injury Update : विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, यह अनकैप्ड खिलाड़ी करेगी रिप्लेस
Rudraprayag10 hours agoरुद्रप्रयाग में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में तीन लोग घायल…
Uttarakhand13 hours agoउत्तराखंड में मानसून सीजन को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, कर्मचारियों की छुट्टियां भी की रद्द
Champawat7 hours agoचंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत




































