Connect with us

Mumbai

कहां शुरू कहां खतम: डेब्यू फिल्म में ध्वनि भानुशाली का धमाल, पढ़िए लक्ष्मण का कैसा लगा निशाना!

Published

on

Movie Review – कहां शुरू कहां खतम
कलाकार – ध्वनि भानुशाली , आशिम गुलाटी , सुप्रिया पिलगांवकर , राजेश शर्मा , अखिलेंद्र मिश्रा , विक्रम कोचर , राकेश बेदी और गौरव मनवानी आदि
लेखक – लक्ष्मण उतेकर और ऋषि विरमानी
निर्देशक – सौरभ दासगुप्ता
निर्माता – लक्ष्मण उतेकर और विनोद भानुशाली
जिगर चाहिए हिंदी सिनेमा में अपनी बेटी को हीरोइन बनाकर उतारने के लिए। शाहरुख खान ये काम फिल्म ‘किंग’ में करने जा रहे हैं अपनी बेटी सुहाना के लिए, उनसे पहले ऑडियो किंग गुलशन कुमार के राइट हैंड मैन रहे विनोद भानुशाली ने यही काम अपनी बेटी ध्वनि के लिए कर दिया है। ध्वनि की शोहरत संगीत जगत में ‘बिलियन बेबी’ के नाम से है और उनके गानों की लोकप्रियता का ही असर है कि वह अब हीरोइन बनने के लिए पहला कदम बढ़ा चुकी हैं। फिल्म बनाई लक्ष्मण उतेकर ने हैं। पैसा विनोद भानुशाली ने लगाया है। संगीत सारेगामा ने रिलीज किया है और फिल्म रिलीज की है ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्में रिलीज करने वाली कंपनी पेन मरुधर एंटरटेनमेंट ने।
Kahan Shuru Kahan Khatam Review by Pankaj Shukla Dhvani Bhanushali Aashim Gulati Rajesh Sharma Akhilendra
टी सीरीज से अलग होने के बाद विनोद भानुशाली दे दनादन एक के बाद एक फिल्में बनाते जा रहे हैं और रिलीज भी करते जा रहे हैं। उनकी बनाई पहली फिल्म ‘सिर्फ़ एक बंदा काफी है ’ मनोज बाजपेयी के अभिनय करियर की दूसरी पारी का टर्निंग प्वाइंट रही। लेकिन, पहले ‘मैं अटल हूं’ और फिर ‘भैयाजी’ ने विनोद की बतौर निर्माता बनी सॉलिड इमेज पर असर डाला। निर्माता बने उन्हें अभी वक्त ही कितना हुआ है। ‘जनहित में जारी’ के बाद उनकी दूसरी महिला प्रधान फिल्म ‘कहां शुरू कहां खत्म’ भी रिलीज हो गई है। मामला बेटी का है तो कहानी भी बेटियों की है।
Kahan Shuru Kahan Khatam Review by Pankaj Shukla Dhvani Bhanushali Aashim Gulati Rajesh Sharma Akhilendra
जब सरकार इस बात का ढिंढोरा पीट रही थी कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, तब ‘अमर उजाला’ ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लेकर एक कार्यक्रम शुरू किया था, ‘बेटी ही बचाएगी’। फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ इसी मूल विचार को लेकर आगे बढ़ती है। खानदानी जमींदारों के घर की बेटी ऐन अपनी शादी के दिन ही घर से भाग जाती है। उसी शादी में एक बंदा ऐसा भी है जिसे बिन बुलाए पहुंचकर बरातों में मस्ती करने का शौक है। दोनों मिलते हैं। साथ भागते हैं। साथ साथ बचने की कोशिश भी करते हैं। हरियाणा की कहानी है। बरसाना तक आनी है। घूंघट काढ़े महिलाओं के हाथों में लट्ठ हैं और होने वाली दुल्हन के दो मुस्टंडे भाई है जिनकी हाथों में हरदम पिस्तौल रहती है।

Kahan Shuru Kahan Khatam Review by Pankaj Shukla Dhvani Bhanushali Aashim Gulati Rajesh Sharma Akhilendra
इस सारे हंगामे के बीच दो पीढ़ियों के बीच संवाद की कमी, महिलाओं के मन मारकर घूंघट में बने रहने और पति को परमेश्वर मानने, न मानने के गंभीर विमर्श भी हैं। और, इन सबके बीच में एक किस्सा समलैंगिक रिश्तों को भी ऋषि विरमानी और लक्ष्मण उतेरकर ने पिरो दिया है। फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ की कहानी रोचक है, पटकथा बेहद कमजोर है। तीस साल पहले की फिल्मों के संवादों वाली इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिसके होने की प्रत्याशा में दर्शक अपनी सीट पर सधा रहे।

Kahan Shuru Kahan Khatam Review by Pankaj Shukla Dhvani Bhanushali Aashim Gulati Rajesh Sharma Akhilendra
फिल्म की पटकथा और संवादों में चुटकुलों की भरमार हैं जिनपर हंसी आनी मुश्किल है। राकेश बेदी बोलते हैं तो मुलायम सिंह यादव की याद दिलाते हैं। बरसाने के इन पंडित जी के बड़े बेटे पर मंडप से दुल्हन को भगाने का इल्जाम है और छोटा बेटा इतना भक्तिवान है कि उसके सारे संवाद हरे कृष्णा, हरे कृष्णा ही हो जाते हैं। फिल्म में इन इक्का दुक्का कलाकारों के परदे पर होने के समय आने वाली हंसी को छोड़ दें तो ज्यादा कॉमेडी फिल्म में है नहीं। गाने भी कहां शुरू होते हैं और कहां खतम समझ पाना मुश्किल है। हां, सुनिधि चौहान के गाए गाने ‘बाबू की बेबी हूं मैं’ में धनश्री वर्मा का नमक खूब छलकता है और दर्शकों को अपने साथ आगे ले जाने की कोशिश में सफल भी रहता है। पर, कुछ कदम चलने के बाद फिल्म फिर लड़खड़ाती है।

Kahan Shuru Kahan Khatam Review by Pankaj Shukla Dhvani Bhanushali Aashim Gulati Rajesh Sharma Akhilendra
फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ की कहानी के बाद इसका निर्देशन भी बहुत सुस्त सा है। सौरभ दासगुप्ता ने पूरी फिल्म में एक सीन भी ऐसा जमा कर शूट नहीं किया है जो दर्शकों को फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रह जाए। हाशिये के सितारे फिल्म में इतने ज्यादा है कि गिनना मुश्किल, लेकिन रवि चौहान और राकेश बेदी जैसे गिनती के कलाकारों को छोड़ काम किसी का दमदार नहीं है। सुप्रिया पिलगांवकर ने भी निराश ही किया। कलाकारों में ये फिल्म सिर्फ ध्वनि भानुशाली की है जिन्होंने खुद को एक पॉप सिंगर के तौर पर स्थापित करने के बाद एक अभिनेत्री के रूप में भी जमाने की अच्छी कोशिश की है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

नवी मुंबई में सनसनी: क्रिसमस पोस्ट पर भड़की भीड़, मोबाइल शॉप में घुस युवक को पीटा…

Published

on

Navi Mumbai Christmas Eve Mob Beat A Man viral video

Navi Mumbai में क्रिसमस स्टेटस को लेकर बवाल, मोबाइल शॉप में घुसकर युवक की बेरहमी से पिटाई

Navi Mumbai से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां क्रिसमस के मौके पर सोशल मीडिया पर डाले गए एक आपत्तिजनक स्टेटस को लेकर एक युवक को भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ा। 20 से 30 लोगों की भीड़ युवक की मोबाइल दुकान में घुस आई और उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसका विडियो सीसीटीवी मे कैद हो गया।

घटना के वक्त युवक अपनी मोबाइल शॉप में बैठा हुआ था। कुछ युवक दुकान के अंदर खड़े होकर उससे बातचीत कर रहे थे। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि वे मोबाइल से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आए हैं। लेकिन कुछ ही पलों में अचानक बड़ी संख्या में लोग दुकान में घुस आए और युवक पर हमला बोल दिया।

भीड़ के जो भी हाथ में आया, उसी से युवक को पीटा गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने तो प्लास्टिक का ड्रम तक उठाकर युवक पर दे मारा। हमले के दौरान युवक पूरी तरह घबरा गया और उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि उस पर कहां-कहां से वार हो रहे हैं।

मारपीट के बाद हमलावर युवक को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लिखा था, “अगर मुझे क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं, तो तुम्हारे शरीर में कीलें ठोक दूंगा।” इसी स्टेटस से नाराज होकर लोगों के एक समूह ने यह कदम उठाया।

मामला रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने और कानून को हाथ में न लेने की जरूरत पर सवाल खड़े करती है।

Continue Reading

Crime

निक्की-जैसी’ वारदात फिर! महाराष्ट्र में पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या, बेटी ने खोली पोल

Published

on

महाराष्ट्र में पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या

नवी मुंबई (उरण)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में पत्नी को जलाकर मारने की घटना के बाद अब महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण क्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को शक के चलते जिंदा जला डाला। दर्दनाक बात यह है कि आरोपी ने अपनी 7 साल की बेटी के सामने यह जघन्य वारदात अंजाम दी, और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ दी।

पहले हाथ-पांव बांधे, फिर केरोसिन डालकर लगा दी आग

घटना 25 अगस्त की सुबह उरण के पगोटेगांव में हुई। आरोपी राजकुमार रामशिरोमणि साहू को अपनी पत्नी जगरानी साहू पर विवाहेतर संबंध होने का संदेह था। पुलिस जांच में सामने आया कि राजकुमार ने जगरानी को पहले कमरे में बंद किया, फिर उसके हाथ-पांव बांध दिए और केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया।

महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गढ़ी आत्महत्या की कहानी, लेकिन बच्ची ने खोल दी सच्चाई

वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने खुद को आग लगाई और वह उस समय घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत मानते हुए केस दर्ज किया।

लेकिन वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी के अनुसार, जब गहनता से जांच की गई, तो आरोपी की कहानी में विसंगतियां पाई गईं।

सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब पुलिस ने सात साल की मासूम बेटी से पूछताछ की। उसने साफ कहा, “पापा ने मम्मी को आग लगाई।” यही नहीं, सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी को घटना के बाद घर से भागते देखा गया।

हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, और बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी ने कहा यह स्पष्ट रूप से घरेलू हिंसा और बर्बरता का मामला है। आरोपी ने सोच-समझकर हत्या की और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। आगे की जांच जारी है।”

बच्ची की बहादुरी बनी अहम गवाही

इस घटना में जहां एक तरफ महिला की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर दिया, वहीं मासूम बेटी की बहादुरी ने इंसाफ की राह खोली। उसने सच बोलने की हिम्मत दिखाई, जो इस केस का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।

Continue Reading

Breakingnews

WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2025 का जीता खिताब, दिल्ली की लगातार तीसरी बार फाइनल में हार…

Published

on

मुंबई – शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए वुमेन्स प्रीमियर लीग (WPL 2025) के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार डब्ल्यूपीएल खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपनी छाप छोड़ी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। WPL के पहले सीजन में मुंबई से और दूसरे सीजन में आरसीबी से हारने के बाद, दिल्ली फिर से फाइनल में अपनी किस्मत नहीं बदल पाई।

हरमनप्रीत कौर ने किया शानदार प्रदर्शन, नेट साइवर-ब्रंट बनीं प्लेयर ऑफ द सीरीज

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फाइनल में अपनी पारी से मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 44 गेंदों पर 66 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली नेट साइवर-ब्रंट को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवार्ड दिया गया।

मैच की संक्षिप्त रिपोर्ट

मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। दिल्ली के लिए 150 रनों का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। मुंबई की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 141/9 पर रोक दिया। नेट साइवर-ब्रंट ने 3 विकेट लिए और अमेलिया केर ने 2 विकेट चटकाए।

दिल्ली के लिए मारिजान ने 40, जेमिमाह ने 30 और निकी प्रसाद ने 25 रन बनाये, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से कोई योगदान नहीं मिल पाया। इस कारण दिल्ली को 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस का फाइनल में रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का फाइनल में शानदार रिकॉर्ड रहा है। पुरुष और महिला दोनों टीमों को मिलाकर मुंबई ने 12 में से 11 फाइनल जीते हैं। महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल के दोनों फाइनल (2 में से 2) जीते हैं। मुंबई इंडियंस अमीरात ने आईएलटी 2024 के फाइनल में जीत दर्ज की और एमआई केपटाउन ने भी एसए20 में अपने एकमात्र फाइनल में जीत हासिल की।

Image

ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई का दबदबा

ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का दबदबा देखने को मिला है, जहां उन्होंने 8 में से 7 मैच जीते हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रहा है, जहां उन्होंने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है।

#WPL2025 #MumbaiIndians #DelhiCapitals #WPLFinal #WomenCricket #MI #HarmanpreetKaur #NetSiverBrunt #CricketIndia #MumbaiVsDelhi #WPLChampions #MumbaiIndiansRecord #T20Cricket #WomenInSports #MIwins #WomensCricket #CricketNews

Continue Reading
Advertisement
almora12 hours ago

Almora News : सोमेश्वर में विकास को नई गति, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखी नए मोटर मार्ग की आधारशिला

सीएम धामी का हरिद्वार दौरा: संत सम्मेलन में महाकुंभ 2027, गुरुद्वारा विवाद और राम मंदिर मुद्दे पर बड़ी बातें
Uttarakhand13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार दौरा: संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग…

उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव
Uttarakhand14 hours ago

उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

AUS-W vs PAK-W Dream11 Team Match 21 T20 WC 2026
Cricket16 hours ago

AUS-W vs PAK-W Dream11 Team Match 21 T20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

Nagrasu Gurudwara News
Uttarakhand17 hours ago

Nagrasu Gurudwara News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद सुलझने की ओर डीएम और एसपी की समझाइश के बाद 2 निहंगों ने छोड़ी छत..

तबादले
Uttarakhand18 hours ago

देहरादून में देर रात बड़े पैमाने पर हुए पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, यहाँ देखें पूरी सूची…

सीएम धामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Uttarakhand2 days ago

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, शारदा कॉरिडोर का दिया अपडेट

IND-W vs SA-W Dream11 Team Today ICC T20 WC 2026
Cricket2 days ago

महिला टी20 विश्व कप 2026 : भारत बनाम साउथ अफीका के बीच महाकुबला आज , जाने सबसे मजबूत और सुरक्षित फैंटेसी टीम

dehradun news
Dehradun2 days ago

उत्तराखण्ड पुलिस को मिला ‘Institutional Performance Award’, बढ़ाया प्रदेश का मान

uttarakhand politics
Politics2 days ago

कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान

DEHRADUN NEWS
Dehradun3 days ago

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

Uttarakhand Monsoon Update
uttarakhand weather3 days ago

Monsoon Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा उत्तराखंड ?

yoga day 2026
Champawat3 days ago

योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र

UTTARAKHAND NEWS
Dehradun3 days ago

2 जुलाई को प्रदेश में एक साथ 70 जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, मानसून से पहले परखी जाएंगी तैयारियां

haridwar news
Haridwar3 days ago

हरिद्वार में विहिप मार्गदर्शक बैठक में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending

Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel