Dehradun
दून को जाम से निजात दिलाने के लिए भूमिगत पार्किंग की कसरत शुरू !

देहरादून: बढ़ती जनसंख्या और वाहनों की संख्या में निरंतर वृद्धि के कारण देहरादून शहर में जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है। शहर के प्रमुख मार्गों पर लगातार जाम के कारण लोगों का समय बर्बाद होता है और परिवहन में मुश्किलें आती हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
शासन ने पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों को शहर में भूमिगत पार्किंग की फिजिबिलिटी सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। यह योजना शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग की कमी को दूर करने और जाम की समस्या को हल करने के लिए बनाई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि भूमिगत पार्किंग से सीमित स्थान पर अधिक वाहनों को पार्क किया जा सकेगा, जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या कम होगी और जाम की समस्या में सुधार होगा।
देहरादून में पार्किंग का अभाव
देहरादून के मुख्य शहर में पार्किंग की बड़ी कमी देखी जा रही है। रोड के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की पार्किंग से जाम की स्थिति और भी गंभीर हो रही है। इसकी वजह से रोजाना की यात्रा में समय की बर्बादी और यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही है।
वाहनों की बढ़ती संख्या
हर साल देहरादून में नए वाहन की संख्या में वृद्धि हो रही है। आरटीओ (रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस) के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में देहरादून में वाहनों का पंजीकरण 10 लाख से अधिक हो चुका है। इसके अलावा, हर साल 70 हजार से ज्यादा वाहन पंजीकृत हो रहे हैं, जिसमें कमर्शियल और प्राइवेट दोनों तरह के वाहन शामिल हैं।
Dehradun
थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, कर्णप्रयाग संगम तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

देहरादून: थराली की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का आज निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार थीं। पहले दिल्ली और फिर देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुन्नी देवी शाह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें एक सशक्त और जनसेवी नेता के रूप में याद कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा, जहां क्षेत्र के लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह की आत्मीय मुलाकात, घायल जवानों को मिला हौंसला और स्नेह

Uttarakhand Governor meets brave soldiers injured in the Dharali disaster.
देहरादून, राजभवन: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल का दौरा किया और हाल ही में उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा में घायल हुए जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
राज्यपाल ने अस्पताल में भर्ती जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके साहस, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने जवानों से आपदा के दौरान उनके अनुभव भी सुने और उनके अदम्य मनोबल और सेवाभाव की प्रशंसा की।
राज्यपाल ने जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उपस्थित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि घायल सैनिकों को हर संभव उपचार सुविधा और देखभाल उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Dehradun
सीएम धामी की निगरानी में आपदाग्रस्त धराली में युद्धस्तर पर राहत अभियान

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलिपैड में जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली हेलीपैड से सुबह सात बजे से हेलिकॉप्टर्स की आवाजाही का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक 128 लोगों को हर्षिल से हेलिकॉप्टर के जरिए मातली हैलिपैड पहुंचाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने में लिये आज फिर से धराली क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना हुए हैं। आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुँचाने और लापता लोगों की खोजबीन का अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
बुनियादी सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था की बहाली के लिए विभिन्न एजेंसियां निरंतर जुटी हुई हैं। हर्षिल बगोरी में मोबाईल सेवा बहाल कर दी गई है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।