Breakingnews
कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर हाथी आने से घबराया युवक, बाइक रपटने से मौके पर मौत।

पौड़ी/कोटद्वार – कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर गुरुवार को अचानक हाथी आ गया। इस दौरान वहां से आवाजाही कर रहे एक बाइक सवार की घबराहट में बाइक रपटने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। मृतक सतेंद्र (34) पुत्र जगत सिंह सुबह बाइक से कोटद्वार से सतपुली के लिए निकला था। तभी लालपुल के पास अचानक सड़क पर हाथी आ गया और युवक ने तेजी से बाइक के ब्रेक लगा दिए। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। जिससे युवक के सिर छाती पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
मृतक युवक कोटद्वार के प्रतापनगर का रहने वाला था। वह सतपुली के पास एक इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Breakingnews
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोका

Dehradun News : उत्तराखंड में लंबित भर्तियों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सचिवालय कूच किया।
Table of Contents
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज सचिवालय कूच किया। हालांकि सचिवालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद युवाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
परेड ग्राउंड से निकला पैदल मार्च
प्रदर्शनकारी पहले देहरादून के परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद वे पैदल मार्च करते हुए सचिवालय की ओर बढ़े। जैसे ही जुलूस सुभाष रोड पर पहुंचा, वहां पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज युवाओं ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अपनी मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
बेरोजगार युवाओं ने सरकार से कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और जूनियर इंजीनियर (JE) की भर्ती जल्द जारी करने, विभिन्न लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू करने, उत्तराखंड पुलिस में 1,500 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी करने और 400 महिला पुलिस कांस्टेबल पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग शामिल रही।
बेरोजगार संघ ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल ने आरोप लगाया कि रोजगार के मुद्दे पर युवाओं से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उनका कहना था कि सरकार ने बड़ी संख्या में सरकारी भर्तियां निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं।
Breakingnews
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लक्सर के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को दफनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मंदिर के पास जंगल में गड्ढे से दोनों साधुओं के शव बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया जा रहा है। जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
सेवादार की सूचना से हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं के कई दिनों से दिखाई न देने और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पथरी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जंगल में खुदाई के दौरान मिले दोनों शव
जांच के दौरान मंदिर के समीप स्थित जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई। खुदाई में दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दबाया गया था।
एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मुख्य पुजारी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। घटना सामने आने के बाद से वह फरार है। पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप, पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली

Dehradun News : राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक युवक पर कथित फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में फायरिंग से मचा हड़कंप
पुलिस को दी गई शिकायत में हरिद्वार के झबरेड़ा निवासी सन्नी ने बताया कि 19 जुलाई को उसके दोस्त शुभम ने उसे फोन कर पटेल नगर स्थित स्वास्तिक कैफे के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच पहले से चल रहे मनमुटाव को खत्म करने के उद्देश्य से ये मुलाकात तय हुई थी।
पटेलनगर में दोस्त ने दोस्त पर चलाई गोली
पीड़ित का आरोप है कि तय समय पर मौके पर पहुंचने पर शुभम अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौजूद था। बातचीत के दौरान पहले कहासुनी हुई और फिर शुभम ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। हालांकि, साथ मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे सुरक्षित बचा लिया।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार
शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि युवराज नाम के एक अन्य युवक ने भी हथियार से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हो सका। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की।
पुलिलस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Cricket20 hours agoमुबई लन्दन बनाम सन राइजर्स लीड्स प्लेयिंग 11 और ड्रीम 11 टीम (21-07-2026)
Pithoragarh21 hours agoBreaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
Breakingnews19 hours agoहरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Cricket14 hours agoJK vs CS Dream11 Team Today: Lanka Premier League 2026 Prediction (22-07-2026)
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Business18 hours agoLohia Corp Ltd IPO 2026: प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP की पूरी जानकारी…
Pithoragarh17 hours agoधारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की दर्दनाक मौत, बकरियां चराने के दौरान हुआ हादसा
Cricket18 hours agoदुष्कर्म मामले में IPL क्रिकेटर Abhishek Porel की बड़ी मुश्किलें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी का आदेश






































