Breakingnews
आपदा प्रबंधन नियंत्रण में हम सरकार के साथ, लेकीन कांवड यात्रा के लिए इंतजाम दुरूस्त करना सरकार का काम: जोत सिंह बिष्ट
देहरादून – आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश में शुरु हो रही कांवड़ यात्रा पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही जिस तरीके से मॉनसून में बीते दिनों कुछ घटनाओं में लोगों ने जान गवाई है, इससे लगता है कि सरकार ने मॉनसून की तैयारियां ठीक से नहीं की।
उन्होंने कहा कि मॉनसून शुरू होते ही कुछ घटनाएं हुई, जिसमें लोगों की जान के साथ साथ नुकसान भी हुआ इससे सरकार की तैयारियों की पोल खुल चुकी है। चार धाम यात्रा को लेकर जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि यात्रा शुरू होने के 1 महीने के भीतर सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, इसकी जिम्मेदार भी सरकार है। अगर स्वास्थ्य के बेहतर इंतजाम होते तो इतनी मौतें ना होती।
उन्होंने आगे कहा कि 14 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू हो रही है और 2 साल कोरोना की वजह से कावड़ यात्रा बंद थी और इस साल यात्रियों की तादाद बहुत ज्यादा होगी जो हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी और टिहरी जिलों में आएंगे। उन्होने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार को अभी से सारी तैयारियां पूर्ण कर लेनी चाहिए। पुलिस द्वारा हरिद्वार से लेकर उत्तरकाशी तक बेहतर ट्रैफिक प्लान तैयार करना चाहिए, क्योंकि अक्सर कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने के चलते कई बार कावड़िए और स्थानीय लोगों का टकराव हो चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड आने वाले कावड़ यात्रियों के लिए सरकार को कावड़ मार्गों पर खाने-पीने, रुकने, शौचालय और पीने के पानी समेत भंडारे की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
Breakingnews
धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर ,एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता…

धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर!
जहां सिक्का चढ़ाने से खुलते हैं सौभाग्य के द्वार ✨
कहते हैं, यहां एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता।
यह मंदिर नहीं, श्रद्धा का संकल्प है… और आस्था की संपत्ति।
Breakingnews
श्रद्धा की रौशनी में जगमगाया कैंची धाम

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया कैंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज के भव्य मेले की तैयारियाँ पूरी। देशभर से लाखों श्रद्धालु 15 जून को करेंगे दर्शन।
Breakingnews
वीडियो वायरल: उत्तराखंड की महिला ने दिखाया कमाल, देवी-देवताओं को नचाने की भी रखती हैं ताकत

नारी शक्ति को शत-शत नमन 🙏। ढोल-दमाऊं की थाप पर देव-आनंद के साथ समर्पित होकर नृत्य करती ये महिलाएं न केवल संस्कृति की वाहक हैं, बल्कि ये बताती हैं कि पहाड़ की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं — खेती से लेकर देवताओं को नचाने तक!
जय देवभूमि, जय उत्तराखंड।
🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देश-विदेश से लोग इसे देख सराहना कर रहे हैं।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…