Breakingnews
जानिए: मसूरी टिहरी बाईपास 707 ए राष्ट्रीय राजमार्ग किस जगह भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक।
देहरादून\मसूरी- मसूरी में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं मसूरी टिहरी बाईपास 707 ए राष्ट्रीय राजमार्ग लक्ष्मण पुरी के पास भूस्खलन होने के बाद क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही में खासी दिक्कतें पेश आ रही है लगातार हो रहे भूसखलन के बाद प्रशासन द्वारा टिहरी बाइपास रोड पर भारी वाहानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।


वही छोटे वाहनों को भी खतरा हो सकता है मसूरी टिहरी बाईपास में भूस्खलन होने की सूचना मिलने पर मसूरी नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन ,मसूरी पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम मौके पर पहुंची।
वहीं जिला प्रशासन के कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी, सतेंनद्र कुमार और होमगार्ड दर्शन बडोनीं द्वारा स्वयं सड़क किनारे पत्थर लगाए गए जिससे की लोगो को क्षतिग्रस्त सडक के बारे में पता चल सके और किसी प्रकार की भी घटना को टला जा सके। नायब तहसीलदार ने बताया कि उनके द्वारा एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल को राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दे दी गई है वही राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तत्काल क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कर सुरक्षा के इंतजाम किए जाए।
उन्होंने बताया कि मसूरी टिहरी बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग लोगो द्वारा टिहरी और धनोल्टी आने जाने वाला के लिये प्रयोग किया जाता है ऐसे में अगर बारिश होती है तो सड़क का एक भाग क्षतिग्रस्त हो सकता है जिससे सड़क को बंद करना पड सकता है। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी सुरक्षा की मद्देनजर काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि अगर द्वातिग्रस्त सडक का बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आता है तो यह मार्ग बड़े और छोटे वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा वहीं टिहरी धनोल्टी से मसूरी आने जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा जिससे कि उनको किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी
रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे के बादस इलाके में पसरा मातम
रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन

Badrinath Dham : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। कपाट बंद होने के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) स्त्री वेश धारण करेंगे।
Table of Contents
शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
कपाट बंद होने के इस विशेष अवसर पर बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। भगवान बदरी विशाल के दर्शन और कपाट बंद होने की ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु जय बदरी विशाल के जयकारे लगा रहे हैं।
विजयादशमी पर घोषित किया गया था शुभ मुहूर्त
बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि और समय की घोषणा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर की गई थी। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पंचांग गणना और भगवान बद्री विशाल के विशेष भोग के बाद मुख्य पुजारी रावल और धर्माधिकारी की मौजूदगी में कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया था।

9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल होंगे बंद
कपाट बंद होने से पहले धाम में पांच दिनों से पारंपरिक पंच पूजाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन भी आज होगा। परंपरा के अनुसार मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान करेंगे। इसके बाद भगवान को घृत कंबल ओढ़ाया जाएगा और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। सभी धार्मिक परंपराएं पूरी होने के बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
Accident24 hours agoउत्तराखंड में काल बनी सड़कें, तीन हादसों में 14 की मौत, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
Dehradun22 hours agoउत्तराखंड में कड़ाके की ठंड को लेकर सरकार ने कसी कमर, विभागों को तैयारी पूरी रखने के निर्देश
Breakingnews5 hours agoउत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
Dehradun6 hours agoउत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Dehradun3 hours agoपूर्व मेयर सुनील गामा के बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप, दुकान के नाम पर लिए लाखों रुपये
Dehradun32 minutes agoउत्तराखंड को 2050 तक विकसित बनाने का प्लान तैयार, पेपरलेस-कैशलेस होगा पूरा प्रदेश







































