Breakingnews
मंडल मुख्यालय पौड़ी की तहसील पिछले लम्बे समय से चल रही राम भरोसे।
पौड़ी – मंडल मुख्यालय पौड़ी की तहसील पिछले लम्बे समय से राम भरोसे चल रही है। पौड़ी तहसील में ना तो उपजिलाधिकारी मौजूद है और ना ही तहसीलदार व नायब तहसीलदार।
इस व्यवस्था पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल ने सवाल खड़े किए है उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कुछ कागजात बनाने के लिए लगातार तहसील का रुख कर रहे हैं मगर बार-बार आने के बावजूद भी उनके कागजात अब तक नहीं बन पाए हैं।
लिंगवाल ने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि को ही लगातार तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं तो आमजन का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लाख दावे किए जा रहे हैं मगर ये सभी दावे धरातल पर खोखले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वे जन आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिन के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार देखने को नहीं मिलता है तो वह तहसील में आमरण अनशन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
वही अपने प्रमाणपत्रों के लिए छात्रा काजल पिछले 15 दिनों से तहसील के चक्कर मार रही। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से लगातार अपने आय प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील के चक्कर काट रही है मगर 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक उनके कागजात नहीं बन पाए हैं। यह हाल मंडल मुख्यालय स्थित तहसील का है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य तहसीलों की व्यवस्था का क्या हाल होगा।
Breakingnews
BIG BREAKING NEWS: नैनीताल हाई कोर्ट ने राज्य में पंचायत चुनाव पर लगाई रोक

नैनीताल: नैनीताल हाई कोर्ट ने राज्य में पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
सरकार हाईकोर्ट में रिजर्वेशन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है। इसके चलते राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पंचायत चुनाव की अधिसूचना पर रोक लगा दी गई है।
अब नए आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही राज्य में पंचायत चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया तब तक स्थगित रहेगी जब तक नया रोस्टर तैयार नहीं हो जाता।
#PanchayatElections #ReservationIssue #HighCourtStay #ElectionPostponement
Breakingnews
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर: पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 12 जिलों में दो चरणों में होगा मतदान

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता वार्ता ,
पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हुई,
हरिद्वार जनपद को छोड़ 12 जनपदों में होंगे चुनाव,
जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी जारी करेंगे सूचना,
नामांकन की कार्यवाही 25 जून से 28 जून तक चलेगी,
प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा नामांकन होगा,
नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक होगी,
नाम वापसी की तिथि 2 जुलाई को होगी,
निर्वाचन दो चरण में होगा,
पहले चरण में सिंबल 3 जुलाई को मिलेंगे,
10 जुलाई को प्रथम चरण का मतदान होगा,
सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक होगा,
दूसरे चरण में सिंबल 8 जुलाई को होंगे,
दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा,
19 जुलाई को मतगणना होगी ,
Breakingnews
योग दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा, पर्वतीय क्षेत्र में बसाए जाएंगे दो योग नगर
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…