Breakingnews
मुख्यमंत्री धामी ने 13 वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑन हेल्थ प्रोफेशन एजुकेशन का किया शुभारंभ।
देहरादून/डोईवाला – डोईवाला के स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जोली ग्रांट में आज 2 दिवसीय 13 वीं नेशनल कांफ्रेंस ऑन हेल्थ एजुकेशन 2022 में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तो वही परिसर में नव निर्मित अत्याधुनिक स्किल्स एंड सिम्युलेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी किया।
देहरादून के डोईवाला में आयोजित इस 13वीं नेशनल कांफ्रेंस में देश विदेश के 300 से ज्यादा चिकित्सकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल के साथ देश विदेश के 75 से ज्यादा रिसोर्स फैकल्टी भी मौजूद रहे।
एसआरएचयू के कुलपति डॉ विजय धस्माना ने बताया की चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में काम कर रही।
अंतर्राष्ट्रीय संस्था फेमर के सहयोग से उत्तराखंड में पहली बार नेशनल कांफ्रेंस ऑन हेल्थ प्रोफेशनल एजुकेशन का आयोजन एक अद्भुत अनुभव है।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
uttarakhand weather4 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news7 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Ramnagar5 hours agoगर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
Haridwar9 hours agoHaridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान
Breakingnews9 hours agoदेहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली
Cricket8 hours agoRR vs DC Dream11 Team Match 43 IPL 2026: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11..
Haridwar2 hours agoबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू
Dehradun1 hour agoवीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, बिना ट्रैफिक प्लान देखें घर से ना निकलें बाहर






































