Breakingnews
विश्व प्रसिद्ध हाथी पांव जॉर्ज एवरेस्ट जाने वाली सड़क का हाल बदहाल, पर्यटक और नागरिक परेशान।
मसूरी- हाथी पांव जॉर्ज एवरेस्ट जाने वाली सड़क का हाल बदहाल, लोग परेशान
मसूरी हाथी पांव जॉर्ज एवरेस्ट जाने वाली सड़क का हाल बदहाल है सड़क में गड्डेे हैं या गड्डो में सड़क इसका अनुमान लगाया जाना बहुत ही मुश्किल है। मसूरी नगर पालिका और पर्यटन विभाग की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ देश विदेश से मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट घूमने के लिए आने जाने वाले पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


कई वाहन अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो कई लोग भी चोटिल हो गए हैं परंतु बेपरवाह नगर पालिका और पर्यटन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार ही नही है जिससे लोगो में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासी रूप सिंह कठैत ने बताया कि पिछले 4 सालों से मसूरी हाथी पांव से जॉर्ज एवरेस्ट जाने वाली सड़क का हाल बदहाल है कई बार नगर पालिका और पर्यटन विभाग को इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए आग्रह किया गया है परंतु कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
उन्होंने कहा कि कई बार दुर्घटनाये भी हो चुकी है परन्तु दुर्भाग्यवश कोई भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि खस्ताहाल सडक को लेकर कदम उठाने को तैयार नही है। ऐसा लगता है कि मसूरी नगर पालिका और पर्यटन विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब कोई वीआईपी जॉर्ज एवरेस्ट जाता है तो सड़क को टेंपरेरी तौर पर ठीक कर दिया जाता है परंतु उसके बाद एक बार फिर सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाती है। लखनऊ से आई सुनीता ने कहा कि मसूरी हाथी पांव से जार्ज एवरेस्ट पार्किग तक जाने वाली सडक का हाल बदहाल है ऐसे में सरकार को चाहिए कि सड़कों की हालत को सुधारा जाए जिससे कि देश विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और यहां पर पर्यटकों की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पर्यटन अधिकारी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि हाथीपांव से जार्ज एवरेस्ट की पार्किंग तक सड़क नगर पालिका की है ऐसे में उसका रखरखाव पालिका के द्वारा किया जाना चाहिए परंतु जार्ज एवरेस्ट का सम्पूर्ण क्षेत्र पर्यटन विभाग के अधीन है तो उसको लेकर पर्यटन विभाग द्वारा क्ष्तिग्रस्त सड़क और पार्किंग स्थल के जीर्णाेद्धार के लिए 3 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है उन्होंने कहा कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद हाथी पांव से जॉर्ज एवरेस्ट पार्किंग तक संडक और पार्किंग का निर्माण करने का काम शुरू कर दिया जायेगा। जॉर्ज एवरेस्ट हाउस तक जाने वाले सड़क के बीच पर्यटकों के लिए बैठने के लिए वेंच और शेड बनाने के साथ जाज्र एवरेस्ट में र्प्यटकों के एक बडे शेड का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग लगातार पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के साथ क्षेत्र को विकसित करने के लिए काम कर रहा हेै।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Breakingnews
बड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरी केदार मंदिर समिति ने बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
Table of Contents
बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन
अब गैर सनातनी बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम में नहीं जा सकेंगे। दरअसल मंगलवार को हुई बदरी केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अनुसार बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में अब गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

BKTC की बैठक में लिया गया ये फैसला
बता दें किचारधाम यात्रा 2026-27 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को देहरादून में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की महत्वपूर्ण बजट बैठक हुई। बैठक में आगामी यात्रा सत्र के लिए 121 करोड़ 7 लाख से अधिक का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के विषय पर भी विस्तृत विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित किया गया।
इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश
| क्रमांक | मंदिर / स्थल का नाम |
|---|
| 1 | बदरीनाथ धाम |
| 2 | केदारनाथ धाम |
| 3 | त्रियुगीनारायण मंदिर |
| 4 | नरसिंह मंदिर |
| 5 | विश्वनाथ मंदिर |
| 6 | ओंकारेश्वर मंदिर |
| 7 | कालीमठ मंदिर |
| 8 | ब्रह्मकपाल शिला एवं परिक्रमा (बदरीनाथ) |
| 9 | तप्त कुंड |
| 10 | शंकराचार्य समाधि |
| 11 | मद्महेश्वर मंदिर |
| 12 | तुंगनाथ मंदिर |
| 13 | रुद्रनाथ मंदिर |
| 14 | कल्पेश्वर मंदिर |
| 15 | योगध्यान बदरी |
| 16 | भविष्य बदरी |
| 17 | आदि बदरी |
| 18 | वृद्ध बदरी |
| 19 | माता मूर्ति मंदिर |
| 20 | वासुदेव मंदिर |
| 21 | गौरी कुंड मंदिर |
| 22 | आदिकेदारेश्वर मंदिर |
| 23 | नारद शिला |
| 24 | नृसिंह शिला |
| 25 | बाराही शिला |
| 26 | गरुड़ शिला |
| 27 | मार्कण्डेय शिला |
| 28 | प्रह्लाद धारा |
| 29 | कूर्मा धारा |
| 30 | भृगु धारा |
| 31 | उर्वशी धारा |
| 32 | इंदिरा धारा |
| 33 | उषा मंदिर (ऊखीमठ) |
| 34 | कालिशिला |
| 35 | वसुधारा |
Breakingnews
Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना

Dehradun Accident: सड़क किनारे खड़े मासूम को कार ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार
Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र से सड़क हादसे की एक रूह कंपकंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने मासूम को सड़क पर रौंद दिया है, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से फ़ैल रहा है.
Table of Contents
सीसीटीवी में कैद घटना, मासूम की दर्दनाक मौत
देहरादून के हर्रावाला में नाक्रोंदा क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर एक मासूम को रौंद दिया. इस हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
कार चालक मौके से फरार
वायरल वीडियो साफ़ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा सड़क के किनारे पर था. मासूम सड़क पर अकेला था, तभी एक अनियंत्रित वाहन (कार) उसे अपनी चपेट में लेते हुए बेरहमी से रौंद डाला. चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक चालक ही बच्ची को अस्पताल ले गया था.

स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
इस दर्दनाक घटना के बाद नकरौंदा क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और रिहायशी क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए.
Cricket21 hours agoBAN vs PAK Dream11 Prediction 1st ODI
Cricket21 hours agoTAS vs NSW Dream11 Prediction : ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वन-डे कप 2025-26 | फाइनल मैच
Cricket7 hours agoमुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया कैप्टेन्स सर्वश्रेष्ठ ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और जीतने की रणनीति..
Dehradun7 hours agoकरोड़ों खर्च होने के बाद भी बेअसर देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना, CAG रिपोर्ट ने उठाए सवाल !
Chamoli5 hours agoउत्तराखंड के किसान के बेटे ने रचा इतिहास, चमोली के राहुल फरस्वाण बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
big news6 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : उत्तराखंड बजट सत्र का तीसरा दिन, पक्ष-विपक्ष के विधायक पूछ रहे प्रश्न
Breakingnews24 hours agoनमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन मे लगाए गंभीर आरोप
Breakingnews6 hours agoDehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना






































