Breakingnews
जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरिक्षण।
उधम सिंह नगर/रूद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जनपद में हो रही बरसात के दृष्टिगत आज जिला आपदा कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होने तहसीलवार बरसात की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदी-नालों में जलभराव एवं जनपद में हो रही बारिश के जलभराव की स्थिति से निपटनें के लिए अपने पूरे संसाधनों के साथ अलर्ट मोड पर रहे।

काशीपुर में हो रही अधिक बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने काशीपुर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने काशीपुर उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि अपने अधीनस्थों को अलर्ट मोड पर रखने व बरसात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की निगरानी रखने के लिए निर्देशित करें।

उन्होने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। उन्होने बताया कि जनपद में स्थापित सभी बाढ़ चैकियों में प्रर्याप्त मात्रा में कार्मिक तैनात है, जिनके द्वारा लगातार क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है।
Breakingnews
बड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !

Dehradun News : देहरादून में युवक ने युवती को घर के बाहर ही उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह-सुबह घर के बाहर युवती की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक ने युवती को उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार सुबह-सुबह एक बाइक सवार युवक ने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह हुई इस घटना के बाद से आस-पास में सनसनी फैल गई है।
युवक ने घर के बाहर चापड़ से वार कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के मुताबिक Dehradun के मच्छी बाजार की रहने वाली सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती गुन्नू कहीं बाहर जा रही थी। जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकली वैसे ही एक बाइक वहां आकर रूकी। बाइक सवार युवक गुन्नू से बात करने लगा। थोड़ी ही देर में उसने बाइक पर बैठे-बैठे ही चापड़ निकाला और उसके गले पर वार कर दिया। जिस से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Breakingnews
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

DEHRADUN: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ केक काट कर मनाया जन्मदिन
मुख्य बिंदु
DEHRADUN: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में अपना जन्मदिन शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके स्नेहपूर्ण अभिवादन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
इसके बाद लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। राज्यपाल ने सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक भवन परिवार की यह आत्मीयता उनके लिए अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने इस स्नेह और अपनत्व के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया।
Breakingnews
चमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त

Chamoli: खैनुरी गाँव में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
मुख्य बिंदु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले के खैनुरी गांव के निकट बराली नामक स्थान के जंगल क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस सनसनीखेज घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, साथ ही प्रशासन और पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है।
ये भी देखें – चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर सरिया से हमला, एक के सिर पर आए 14 टांके
चमोली में नवजात का शव जंगल में मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति गोपेश्वर ने कोतवाली चमोली को घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने स्वयं संज्ञान लेते हुए फॉरेंसिक टीम और एसओजी को घटनास्थल पर भेजा, जिससे वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।
स्थानीय लोगों ने शव देख कर प्रशासन को दी सूचना
इस दौरान फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। वहीं, ग्राम प्रधान खैनुरी और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घास काटने और पशु चराने गए लोगों ने जंगल में नवजात का शव देखा था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नवजात के शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवर द्वारा खाया गया प्रतीत होता है तथा शरीर पर कई स्थानों पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता के अनुसार शिशु पूर्ण विकसित था और उसकी गर्भावधि लगभग 7–8 महीने की थी।
ये भी देखें –विकास के दावे हुए फेल! चमोली से सामने आया चौंकाने वाला VIDEO, बीमार को 5 KM डंडी-कंडी से ढोया
शव को जिला अस्पताल गोपेश्वर में रखा गया
इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है, जहां 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखकर शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। शिनाख्त न होने की स्थिति में विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा और डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों, आशा कार्यकर्ताओं तथा सरकारी और निजी अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी सूचना हो, तो वह कोतवाली चमोली या जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सहयोग करें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Breakingnews5 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Business5 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Roorkee5 hours agoरविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत
Uttarakhand23 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Uttarakhand24 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Uttarakhand22 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव
Cricket6 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…
Uttarakhand6 hours agoउत्तराखंड: युवक का शव जंगल में मिलने से हड़कंप, दोस्तों के साथ बाहर गया था दोबारा नहीं लौटा








































