Breakingnews
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, ननूरखेड़ा में ‘बाल वाटिका कक्षा’ का शुभारम्भ किया।

बाल वाटिका के शुभारम्भ के साथ ही उत्तराखण्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय भवन का लोकार्पण एवं एस.सी.ई.आर.टी भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों में उद्यमिता के विकास के लिए कौशलम् पुस्तक एवं कैरियर कार्ड का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि इस क्षेत्र के जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति जीर्ण-शीर्ण हो रही है, उनकी मरम्मत की जायेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक ‘मोदी @ 20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ सौंपी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बाल वाटिका के शुभारम्भ करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एक नया क्रान्तिकारी परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगी। यह शिक्षा नीति भारतीय सनातन ज्ञान और विचार की समृद्ध परंपरा के आलोक में तैयार की गई है, जो प्रत्येक व्यक्ति में निहित रचनात्मक क्षमताओं के विकास पर विशेष जोर देती है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को सबसे पहले संस्कार माता-पिता से मिलते हैं, उसके बाद उनके व्यक्तित्व निर्माण में पूरी भूमिका शिक्षकों की होती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 को 2030 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग से अपेक्षा की है कि विभाग द्वारा 2025 तक शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसे कार्य किये जाएं, जो देश में एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत हों। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है कि 2025 में जब उतराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायेगा, सभी विभाग अपनी कुछ विशेष उपलब्धियां धरातल पर दिखाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में आज से बालवाटिका का शुभारम्भ किया गया है। यह कार्यक्रम आज प्रदेश के सभी विकासखण्डों में भी आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्पराओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। योग, वेद, पुराणों, स्थानीय बोलियों एवं संस्कृत आधारित शिक्षा पर इसके तहत विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्राइवेट स्कूलों में जो पढ़ाई नर्सरी में होती थी, अब वही पढ़ाई आंगनबाड़ी एवं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के पास सिर्फ पढ़ाने का कार्य हो, इसके लिए शिक्षा विभाग में सभी अन्य व्यवस्थाएं ऑनलाईन की जा रही हैं। उत्तराखण्ड में एक साल के अन्दर विद्या समीक्षा केन्द्र बनाये जायेंगे। अगले साल से स्कूलों में अंक सुधार परीक्षा का आयोजन भी किया जायेगा।
Breakingnews
बड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !

Dehradun News : देहरादून में युवक ने युवती को घर के बाहर ही उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह-सुबह घर के बाहर युवती की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक ने युवती को उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार सुबह-सुबह एक बाइक सवार युवक ने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह हुई इस घटना के बाद से आस-पास में सनसनी फैल गई है।
युवक ने घर के बाहर चापड़ से वार कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के मुताबिक Dehradun के मच्छी बाजार की रहने वाली सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती गुन्नू कहीं बाहर जा रही थी। जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकली वैसे ही एक बाइक वहां आकर रूकी। बाइक सवार युवक गुन्नू से बात करने लगा। थोड़ी ही देर में उसने बाइक पर बैठे-बैठे ही चापड़ निकाला और उसके गले पर वार कर दिया। जिस से युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Breakingnews
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

DEHRADUN: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ केक काट कर मनाया जन्मदिन
मुख्य बिंदु
DEHRADUN: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में अपना जन्मदिन शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके स्नेहपूर्ण अभिवादन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने राज्यपाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
इसके बाद लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। राज्यपाल ने सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक भवन परिवार की यह आत्मीयता उनके लिए अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने इस स्नेह और अपनत्व के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया।
Breakingnews
चमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त

Chamoli: खैनुरी गाँव में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
मुख्य बिंदु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले के खैनुरी गांव के निकट बराली नामक स्थान के जंगल क्षेत्र में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस सनसनीखेज घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, साथ ही प्रशासन और पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है।
ये भी देखें – चमोली जिले में स्कूली छात्रों पर सरिया से हमला, एक के सिर पर आए 14 टांके
चमोली में नवजात का शव जंगल में मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति गोपेश्वर ने कोतवाली चमोली को घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने स्वयं संज्ञान लेते हुए फॉरेंसिक टीम और एसओजी को घटनास्थल पर भेजा, जिससे वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।
स्थानीय लोगों ने शव देख कर प्रशासन को दी सूचना
इस दौरान फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। वहीं, ग्राम प्रधान खैनुरी और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घास काटने और पशु चराने गए लोगों ने जंगल में नवजात का शव देखा था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नवजात के शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवर द्वारा खाया गया प्रतीत होता है तथा शरीर पर कई स्थानों पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता के अनुसार शिशु पूर्ण विकसित था और उसकी गर्भावधि लगभग 7–8 महीने की थी।
ये भी देखें –विकास के दावे हुए फेल! चमोली से सामने आया चौंकाने वाला VIDEO, बीमार को 5 KM डंडी-कंडी से ढोया
शव को जिला अस्पताल गोपेश्वर में रखा गया
इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है, जहां 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखकर शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। शिनाख्त न होने की स्थिति में विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा और डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों, आशा कार्यकर्ताओं तथा सरकारी और निजी अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी सूचना हो, तो वह कोतवाली चमोली या जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सहयोग करें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Breakingnews23 minutes agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
National21 hours agoसंसद में पेश हुआ आम बजट 2026-27, जानिए किसके हिस्से क्या आया….
Breakingnews20 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Uttarakhand19 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Uttarakhand18 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Uttarakhand18 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव
Dehradun2 hours agoआदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास महाराज को हुआ समर्पित, सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
Udham Singh Nagar2 hours agoजसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू







































