Dehradun
2024 लोकसभा चुनाव तैयारी: कांग्रेस ने सोशल मीडिया टीम की घोषित, घनश्याम फुलेरा को प्रदेश संयोजक किया नामित।

देहरादून – कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए उत्तराखंड की सोशल मीडिया टीम घोषित कर दी। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के मुताबिक विशाल मौर्या को प्रदेश प्रभारी और घनश्याम फुलेरा को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है।

नेगी ने कहा, अंशु सक्सेना कार्यालय प्रभारी, कुलदीप जखमोला कार्यालय सह प्रभारी, मनोज रावत कार्यालय सह प्रभारी, एचएन चमोली मीडिया सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं। पिंकी पाठक सह प्रभारी, देवनजीत प्रदेश सोशल मीडिया डिजिटल प्रभारी, राजबीर कंडारी सह प्रभारी, वसीम अहमद सह प्रभारी, पुनित चौधरी ब्रॉडकास्टिंग प्रभारी, आदित्य जोशी सह प्रभारी बनाए गए।
जबकि मंडल प्रभारियों में बलजीत सिंह गढ़वाल मंडल प्रभारी, अनिल नेगी गढ़वाल मंडल सह प्रभारी, किशोर कुमार कुमाऊं मंडल प्रभारी, प्रकाश जोशी कुमाऊं मंडल सह प्रभारी, बृजभूषण बहुगुणा परवादून प्रभारी, नईम अहमद सह प्रभारी, बलजीत सिंह पछवादून प्रभारी आशिष भारद्वाज देहरादून महानगर सह प्रभारी बनाए गए हैं।
वीरेंद्र सिंह पछवादून सह प्रभारी, दिनेश सकलानी देव प्रयाग प्रभारी, मधुसूदन पौड़ी गढ़वाल प्रभारी, राम दयाल नौटियाल पौड़ी गढ़वाल सह प्रभारी, रुपेंद्र नेगी कोटद्वार प्रभारी, गणेश नेगी कोटद्वार सह प्रभारी, नीरज अग्रवाल रुड़की प्रभारी, नीरज ठाकुर रुड़की सह प्रभारी, आकाश बिडला हरिद्वार प्रभारी, फिरोज सिद्धीकी हरिद्वार सह प्रभारी, नोनियाल सिंह पुरोला प्रभारी, नंद किशोर नौटियाल टिहरी प्रभारी, बृजभूषण बहुुगुणा टिहरी सह प्रभारी, मदन रावत चमोली प्रभारी, भुवन अवस्थी ऊधमसिंह नगर प्रभारी एवं शरद चंद शाह अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल प्रभारी बनाए गए हैं।
Dehradun
आज उत्तराखंड में कहां होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। जनजीवन पर असर पड़ रहा है खासकर पहाड़ों में भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि आज बुधवार को मौसम ने कुछ नरमी दिखाने के संकेत दिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में आज भी तेज बारिश हो सकती है। इसी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने की उम्मीद है। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी…लेकिन सतर्कता बरतना अभी भी जरूरी है।
प्रशासन की ओर से पहाड़ी मार्गों पर सफर करने से पहले मौसम की जानकारी लेने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
#UttarakhandWeather #HeavyRainfallAlert #YellowAlertUttarakhand
Dehradun
व्हाट्सएप पर IAS मीनाक्षी सुंदरम के नाम से मांगे जा रहे पैसे, एसएसपी से की शिकायत

देहरादून: देहरादून। उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम एक बार फिर साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है…जिससे कई लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है।
इस गंभीर मामले की शिकायत मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून से की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर की व्हाट्सएप प्रोफाइल पर उनकी तस्वीर लगाई है और खुद को मीनाक्षी सुंदरम बताते हुए कई अधिकारियों और परिचितों से आर्थिक मदद के नाम पर पैसे मांगे हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की हरकत उनके नाम पर की गई है। इससे पहले भी कुछ विभागीय अधिकारियों को उनके नाम से संदेश भेजे गए थे, जिनमें बिना वजह पैसे मांगे गए थे।
Dehradun
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की शिष्टाचार भेंट, चारधाम यात्रा और मानसून तैयारियों पर चर्चा

देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में संचालित चारधाम यात्रा, मानसून से जुड़ी तैयारियों तथा अन्य समसामयिक विषयों पर राज्यपाल और मुख्य सचिव के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
राज्यपाल ने चारधाम यात्रा की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही, मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सड़क और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य सचिव ने राज्यपाल को इन विषयों पर अद्यतन जानकारी प्रदान की और राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…