Uttarakhand
देवीसौड़ में बना 42 गांव को जोड़ने वाला आर्च ब्रिज के दोनों हिस्स झुक, आवाजाही पर लगी रोक।

उत्तरकाशी – विकासखंड के दिचली, गमरी पट्टी सहित टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के 42 गांव को जोड़ने वाले आर्च ब्रिज के दोनों हिस्स झुक गए हैं। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुल से छोटे वाहनों की आवाजाही ही सुचारू रहेगी।

टिहरी झील पर देवीसौड़ में बने करीब 160 मीटर लंबे आर्च ब्रिज का रखरखाव नहीं होने के कारण उसका डामर उखड़ गया है। वहीं पुल के दोनों हिस्सों पर भी भारी वाहनों की आवाजाही से तीन से चार इंच झुकाव आ गया है। पुल की भार क्षमता मात्र 24 टन है, लेकिन इस पर 30 टन से अधिक भारी वाहनों की आवाजाही भी हो रही थी।
स्थानीय लोग लंबे समय से पुल के मरम्मतीकरण की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने आर्च पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब भारी वाहनों की आवाजाही नेरी और तुल्याड़ा की ओर से हो रही है। बता दें कि टिहरी झील बनने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों की लंबी लड़ाई के बाद वर्ष 2018 में 52.75 करोड़ की लागत से इस आर्च पुल का निर्माण किया गया था।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज दास ने बताया कि पुल की स्थिति को देखते हुए आर्च पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को फिलहाल तीन दिन के लिए रोक दिया गया है। वहीं पुल पर गाडर से वेल्डिंग कर केवल छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।
big news
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

Haldwani News : नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में रविवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप
हल्द्वानी में मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर में चोरी से हड़कंप मच गया है। चोरों ने करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात और 35 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
सास-ससुर की देखभाल करने गई थी पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार, तिवारी नगर चित्रकूट (नंबर-14) निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और वर्तमान में विदेश में हैं। घर पर उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कोठारी परिवार के दो मकान हैं—एक चित्रकूट में और दूसरा घोड़ानाला में, जहां बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं।
चंद्रा कोठारी रोज की तरह रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर घोड़ानाला स्थित दूसरे मकान पर सास-ससुर के लिए खाना बनाने और उनकी देखभाल करने गई थीं।

पीछे का लोहे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर
महिला की इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने बेहद इत्मीनान से अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे साढ़े 11 तोले सोने के आभूषण व 35 हजार रुपये कैश समेटकर रफूचक्कर हो गए।
शाम को जब चंद्रा कोठारी बच्चों के साथ वापस चित्रकूट स्थित अपने घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का ताला और अलमारी टूटी हुई थी तथा सारा कीमती सामान गायब था। पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ
- चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
- रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
- देहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Chamoli
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में प्रसिद्ध भगवान श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार, 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विधिवत खोल दिए गए।
Table of Contents
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट
रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज यानी सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परंपराओं के बीच मंदिर के कपाट खोले गए। दोपहर 12:45 बजे आयोजित इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा।

अगले छह महीने यहीं होंगे बाबा रूद्रनाथ के दर्शन
कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा रुद्रनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और राज्य की खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कपाट खुलने के साथ ही बाबा रुद्रनाथ ग्रीष्मकाल के लिए अपने मूल धाम में विराजमान हो गए हैं।
big news
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ramnagar News : रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Table of Contents
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़ंकप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोग घायल अवस्था में एक युवक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घायल युवक से पूछताछ की,युवक ने अपना नाम प्रमोद (35 वर्ष) पुत्र पनीराम निवासी मोहल्ला बंबाघेर बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रमोद के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए। लेकिन सोमवार तड़के उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई।

मृतक के पिता पनीराम ने आरोप लगाया कि रामनगर के ग्राम बेलगढ़ निवासी एक व्यक्ति शिवियां उनके बेटे प्रमोद को रामनगर से अपने घर बेलगढ़ ले गया था। उनका आरोप है कि वहां प्रमोद को शराब पिलाई गई और बाद में आरोपी दंपति ने उसके साथ मारपीट की।
परिजनों ने की हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
पनीराम के अनुसार मारपीट के बाद उनका बेटा किसी तरह गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा, लेकिन वहां भी आरोपी पति-पत्नी ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घायल प्रमोद को रास्ते में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
- हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ
- चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
- रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
- देहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Cricket17 hours agoRR vs LSG Dream11 Team ipl 2026 Match 64: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन
Haridwar18 hours ago“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी
Pauri16 hours agoदिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, बुरी तरह झुलसा…
Pithoragarh15 hours agoआदि कैलाश–ॐ पर्वत यात्रा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, बिना फिटनेस और वैध अभिलेखों वाले 32 वाहन सीज
Dehradun15 hours agoदेहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
big news12 hours agoरामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Nainital14 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
Chamoli12 hours agoचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र






































