Uttarakhand
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने मल्टीपर्पज एएन 32 विमान का किया अभ्यास, वापस आगरा एयरबेस हुआ रवाना।

चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी – चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने अभ्यास किया। आगरा एयरबेस से वायुसेना का मल्टीपर्पज एएन 32 विमान पहुंचा। लैंडिंग और टेक ऑफ का आधे घंटे तक चार बार अभ्यास किया गया। अभ्यास के बाद विमान वापस आगरा एयरबेस रवाना हुआ।

वायुसेना के इस अभ्यास के लिए एटीसी की टेक्निकल टीम गत रविवार शाम को ही चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंच गई थी। अभ्यास के दौरान डॉक्टर, एंबुलेंस और फायर फाइटिंग टीम भी हवाई अड्डे पर तैनात रही।
बता दें कि उत्तरकाशी जनपद भारत-चीन सीमा से लगा होने के चलते ये हवाई अड्डा वायुसेना के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जिसके चलते वायुसेना यहां समय-समय पर अपने हेलिकॉप्टर व विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास करती रहती हैं।
big news
उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद

Uttarakhand News : उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 2.80 करोड़ का अवैध गांजा बरामद किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये आरोपी ओडिशा से नशे की खेप लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की तैयारी में थे।
पुलिस ने 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली। अजय गणपति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 558.78 किलोग्राम गांजा जब्त किया। बरामद किए गए इस अवैध माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.80 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तस्कर लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और राज्यों के बीच नशे की सप्लाई से जुड़े हुए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके फैलाव का पता लगाया जा सके।
18 प्लास्टिक के कट्टों और तीन स्कूली बैगों में गांजा बरामद
पुलिस ने ये कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को की है। रुद्रपुर पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम के हाथ ये कामयाबी लगी है। पुलिस ने बताया कि बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध कैंटर वाहन मिला। इसकी तलाशी लेने पर 18 प्लास्टिक के कट्टों और तीन स्कूली बैगों में गांजा बरामद किया गया है।
big news
Uttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार को भूंकप के कारण लोग दहशत में आ गए। यहां एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, करीब एक घंटे के भीतर तीन बार जमीन हिलने से लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर 3.1, 2.6 और 2.8 दर्ज की गई तीव्रता
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सुबह 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और 10:46 बजे 2.6 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे। दो हल्के झटकों के बाद 11:31 बजे तीसरा झटका भी महसूस किया गया। इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई।

कपकोट तहसील रहा भूकंप का केंद्र
National Center for Seismology के मुताबिक, भूकंपीय गतिविधियां सुबह लगभग 10:30 बजे शुरू हुईं और 11:31 बजे तक जारी रहीं। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम इलाकों के आसपास बताया जा रहा है।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
big news
गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, दोनों धामों में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Yamunotri Dham : गंगोत्री धाम के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। दोनों धानों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की हुई।
Table of Contents
विधि-विधापूर्वक यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधानपूर्व भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पीएम मोदी के नाम की पहली पूजा हुई। सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा कि पीएम मोदी को उत्तराखंड से खास लगाव है। वो खुद चटारधाम यात्रा की समय-समय पर अपडेट लेते रहते हैं।

गंगोत्री में श्रद्धालुओं पर की गई हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। विधा-विधान पूर्व आज 12.15 पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के खुद सीएम साक्षी बने। इसके साथ ही हजारों श्रद्धालु साक्षी बने।
big news17 hours agoगंगोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का हुआ भव्य आगाज, सीएम धामी बने दिव्य पल के साक्षी
Dehradun15 hours agoमसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें पूरी ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
big news14 hours agoUttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग
Breakingnews18 hours agoकेदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, जयकारों से गूंज उठी पूरी केदारघाटी
big news14 hours agoगंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, दोनों धामों में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
big news20 hours agoआज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, अक्षय तृतीया पर होगा चारधाम यात्रा का आगाज
big news12 hours agoउत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद






































