Dehradun
देहरादून चिड़ियाघर में लाए गए राजा-रानी के अब जनता कर सकेगी दीदार, डिस्प्ले के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने दी अनुमति।

देहरादून – एक साल पहले देहरादून चिड़ियाघर में लाए गए गुलदार के दो शावकों के अब जनता दीदार कर सकेगी। इनके डिस्प्ले के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने अनुमति दे दी है। अनुमति के बाद बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गुलदारों के बाड़े से हरा त्रिपाल उतारा। एक साल में दोनों नर-मादा गुलदार अब काफी बड़े हो चुके हैं। इन्हें अब नया नाम राजा-रानी दिया गया है। यह नाम उन्हें पूर्व के दो गुलदारों राजा-रानी के नाम पर ही दिया गया है।

पिछले साल 26 जून को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर से गुलदार के दो शावकों को देहरादून चिड़ियाघर लाया गया था। पिछले साल नर गुलदार की उम्र आठ माह और मादा की 11 माह थी। लेकिन, चिड़ियाघर के पास केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की अनुमति नहीं थी। ऐसे में इन गुलदारों के बाड़े को एक हरे त्रिपाल से ढक दिया गया था। तब से चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटक इन्हें देख नहीं पा रहे थे। अनुमति के लिए चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से प्राधिकरण को पत्र लिखा गया था। करीब एक साल बाद प्राधिकरण से इनके डिस्प्ले की अनुमति मिल गई है। इसके लिए बुधवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन चिड़ियाघर में रखा गया।
करीब साढ़े पांच बजे गुलदारों के इस बाड़े से वनमंत्री ने हरा त्रिपाल उठाया। इसके साथ ही वहां मौजूद पर्यटकों ने भी गुलदारों को देखा। अपने बाड़े से त्रिपाल उठने के बाद गुलदारों ने वहां खूब अठखेलियां कीं। एक साल बाद बाड़े से हटे इस अंधियारे से मानो इनके सामने एक नया उजाला था। चिड़ियाघर प्रशासन ने इन दोनों को राजा रानी नाम दिया है। चिड़ियाघर रेंजर विनोद कुमार लिंगवाल ने बताया कि इस बाड़े में पहले भी राजा रानी नाम के गुलदार रहते थे। ऐसे में यह बाड़ा ही राजा रानी का है। लिहाजा इन दोनों को भी यही नाम दिया गया है।
वनमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह खुशी का पल है जब इन दो मेहमानों को जनता के देखने के लिए प्राधिकरण से अनुमति मिल गई है। अब रोजाना इनके दीदार किए जा सकेंगे। चिड़ियाघर प्रशासन की भी उन्होंने इस कदम के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यहां पर बाघ के दो शावकों को भी लाया गया था। लेकिन, इनकी भी डिस्प्ले की अनुमति न होने के कारण जनता इनके दीदार नहीं कर सकती है। अब जल्द ही इनके लिए भी अनुमति मिल जाएगी।
Uttarakhand
उत्तराखंड में नहीं मिल रहा रेबीज का टीका, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी बोझ

Uttarakhand Anti Rabies Injection Shortage: बाहर से महंगे इंजेक्शन खरीदने पर मजबूर मरीज
Uttarakhand Anti Rabies Injection Shortage: उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी अनियमितता देखने को मिल रही है. प्रदेश भर के अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन की भारी कमी देखने को मिल रही है. समय पर टेंडर न हो पाने और उत्पादक फार्मा कंपनियों को रॉ मटिरियल न मिल पाने से प्रदेश भर में एंटी रेबीज इंजेक्शन की शोर्टेज हो रही है. जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में नहीं मिल रही एंटी रेबीज वैक्सीन
दरअसल, उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों में लम्बे समय से एंटी रेबीज इंजेक्शन की भारी कमी देखने को मिल रही है. इस वजह सी मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आवारा कुत्तों के काटने पर लोग महंगे इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं. इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर भी बुरा असर पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें_ इमरजेंसी में भी देरी! कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था कटघरे में, घायल युवती ने खोली हॉस्पिटल की पोल
3 महीने से दून में एंटी रेबीज वैक्सीन की सप्लाई बंद
CMO देहरादून मनोज कुमार शर्मा का इस मामले पर कहना है कि उनको 3 महीने से वैक्सीन नहीं मिल पा रही है. उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीने से रेबीज वैक्सीन की कमी देखने को मिल रही है. इसके पीछे की मुख्य वजह टेंडर समय पर ना होना और वैक्सीन निर्माता फार्मा कंपनियों को रॉ मटिरियल न मिल पाना है. साथ ही उन्होंने बताया कि स्टेट लेवल से जो वैक्सीन उनको मिलनी थी वो पिछले 3 महीने से नहीं मिल पा रही है. हाल ही में जो उन्होंने ऑर्डर किया था वह भी उपलब्ध नहीं हो पाया है.
ये भी पढ़ें_ होली के हुड़दंग में 610 लोग पहुंचे अस्पताल, 123 लोग खुद गिरने से हुए घायल, 2 की मौत
अस्पतालों को आरसीबी से वैक्सीन खरीदने के निर्देश
CMO देहरादून ने बताया कि उनके द्वारा सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों को अपने स्तर पर इस कमी को दूर करने के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन अन्य क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी) से खरीदने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि आम लोगों और मरीजों को परेशानी का समाना न करना पड़े.
big news
क्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम

Dehradun Crime : देहरादून में बढ़ता क्राइम, कप्तान तो बदला लेकिन हालात नहीं !
Dehradun Crime: राजधानी देहरादून में आज सुबह रोड रेज की घटना में हुई गोलाबारी में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर देहरादून की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
Table of Contents
क्राइम कैपिटल बनता जा रही राजधानी देहरादून
सोमवार सुबह 6.50 बजे देहरादून के जोहड़ी गांव में वाहन को पास ना देने को लेकर दो कार सवारों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। इस घटना के बाद देहरादून की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
सिर्फ यही घटना नहीं है बल्कि इस से एक दिन पहले ही कुंआवाला के जंगल में एक लाश मिली थी और बीते दिनों मांडूवाला में एक महिला की लाश कट्टे में मिली थी। देहरादून में दिन पर दिन लगातार हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।

कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
देहरादून में बीते कुछ समय से अपराध बेलगाम होता जा रहा है। जिस कारण कप्तान को भी बदला गया था लेकिन हालात वही ढाक के तीन पात वाले बने हुए हैं। फरवरी के महीने में एक के बाद एक हुई हत्या की कई घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया। महज 16 दिनों में हुई पांच हत्याओं ने ना केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे बल्कि राजधानी में आने वालों के मन में भी डर भर दिया था।
हालांकि लगातार हुई 5 हत्याओं के बाद शासन की नींद खुली और देहरादून के कप्तान को बदल दिया गया। अजय सिंह को हटाकर प्रमेंद्र डोबाल को नया एसएसपी बना दिया गया। नए कप्तान के आने के एक महीने बाद भी हालात बदलते हुए नहीं दिख रहे हैं। अब भी अपने शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध देहरादून में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल
सोमवार सुबह हुई घटना ने पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि राजधानी में अब भी ओवरस्पीडिंग पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। ये हालत तब हैं जब दून में इनोवा कार हादसे में छह युवाओं की मौत के बाद यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की बात कही गई थी।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा शहर में गश्त करने के दावे भी किए गए थे। आज सुबह हुई घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अगर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी तो कैसे शहर में ऐसी वारदात हो गई। हैरानी की बात है कि घटना के बाद स्कॉर्पियो कार सवार फरार भी हो गए जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Dehradun
रोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर

vk joshi brigadier : देहरादून में आज सुबह हुई रोड रेज की घटना एक बार फिर से राजधानी की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ओवरटेक को लेकर शुरू हुए विवाद में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई।
Table of Contents
रोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत
सोमवार सुबह देहरादून में वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारों के बीच बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई। कार सवार व्यक्ति ने अगली कार को रोकने के लिए टायर पर फायरिंग की। लेकिन गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लग गई। जिस से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी के रूप में हुई है।
फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार सवारों में हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक सोनवार सुबह 6.50 बजे पुलिस को जोहड़ी, गांव में फायरिंग की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पचा चला कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था।

जिसमें स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को गोली लग गई। जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Breakingnews6 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket5 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
big news7 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Dehradun3 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
big news23 hours agoकांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार
Pithoragarh5 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
Dehradun5 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
big news22 hours agoबड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल





































