Politics
पाकिस्तान से वार्ता करने वाले और पत्थरबाजों का साथ देने वाली कांग्रेस को, रेवाड़ी की वीर भूमि कभी वोट नही देगी: सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी ने रेवाड़ी, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा कर रहा नए कीर्तिमान स्थापित : मुख्यमंत्री।
हरियाणा की भूमि किसानों, जवानों, युवाओं की भूमि है।
कांग्रेस, जनता को ठगकर हरियाणा को कंगाल बनाना चाहती है।
पाकिस्तान से वार्ता करने वाले और पत्थरबाजों का साथ देने वाली कांग्रेस को, रेवाड़ी की वीर भूमि कभी वोट नही देगी।
हरियाणा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में आयोजित ‘जनसभा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रेवाड़ी क्षेत्र वीरों की भूमि है। यहां से हजारों लोग देश की सीमा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव को विजय बनाकर हरियाणा में पुनः भाजपा सरकार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा निश्चित ही इस क्षेत्र की जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को देगी। उन्होंने जनता से आगामी 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने और करवाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ा है। वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। रेवाड़ी क्षेत्र में भी वंदे भारत का ट्रायल चल रहा है। हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया है, प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान प्रधानमंत्री ने इसी धरती से शुरू किया था। हरियाणा सरकार ने खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए 1000 खेल नर्सरी की शुरुवात की है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रमों से हरियाणा में रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य में पूर्व की कांग्रेस सरकार में केवल 538 गांव में बिजली उपलब्ध थी, पर आज भाजपा सरकार द्वारा 58 हजार गांव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अब हरियाणा में 7 से बढ़कर 15 मेडीकल कॉलेज हैं। रेवाड़ी में 1650 करोड़ की लागत से एम्स का निर्माण हो रहा है। हरियाणा की भूमि किसानों, जवानों, युवाओं की भूमि है। पूर्व की सरकारों ने हरियाणा की जनता के साथ हमेशा राजनीति की है। कांग्रेस के समय में 8 फसलों पर एमएसपी मिलती थी, आज 14 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। आने वाले समय में ये बढ़कर 24 फसलों में दी जायेगी। कांग्रेस के प्रत्याशी दावा करते हैं कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले अपने परिवार वालों को नौकरी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने हरियाणा को लूटने का काम किया गया। कांग्रेस के समय में 3D का राज चलता था, 3D मतलब दरबारी, दामाद और डीलर। बिना पैसों के सरकारी नौकरियां नही लगती थी। कांग्रेस के समय में हरियाणा में पर्ची और खर्ची सिस्टम चला था। बीते 10 सालों में भाजपा सरकार ने नौकरी योग्यता के आधार पर दी जाती है। अब हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग के खेल को खत्म कर दिया गया है। कांग्रेस के लोग जनता को ठगकर हरियाणा को कंगाल बनाने का काम करना चाहते हैं। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां की जनता त्रस्त है। कांग्रेस कभी घोटाले और भ्रष्टाचार नहीं छोड़ सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी गई है। पाकिस्तान से वार्ता करने वाले , पत्थरबाजों का साथ देने वाली कांग्रेस को रेवाड़ी की वीर भूमि कभी वोट नही देगी। कांग्रेस देश के दुश्मनों का एजेंडा भारत में लागू करने की बात करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बड़ा है। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश का मजाक उड़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता का विधेयक पारित किया गया है। हरियाणा और उत्तराखंड इसलिए आगे बढ़ रहा है क्योंकि दोनों राज्यों में डबल इंजन की सरकार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में विकास का घोषणा पत्र जारी किया है। हरियाणा में लाड़ो योजना के अंतर्गत 2100 रुपए महिलाओ को देने का प्रावधान है। आयुष्मान योजना में इलाज के खर्चे को 10 लाख तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। अव्वल बालिका योजना के तहत प्रत्येक बालिका को स्कूटी प्रदान किए जाने का प्रावधान। किसानों को 3 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है। 24 फसलों के लिए एमएसपी को निर्धारित किए जाने का प्रावधान किया गया है।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना, विनय रौहेल, राजपाल यादव, रामनिवास प्रजापति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Politics
महेंद्र भट्ट के एक बयान से मचा बवाल!, कांग्रेस और बेरोजगार संघ ने खोला मोर्चा…

Uttarakhand Politics : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बेरोजगार संघ ने भी इस बयान के बाद मोर्चा खोल दिया है।
Table of Contents
महेंद्र भट्ट के एक बयान से मचा बवाल!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया में इस्तेमाल किए गए एक कथित शब्द को लेकर कांग्रेस और उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने तीखी नाराजगी जाहिर की है। दोनों संगठनों ने इसे छात्रों और युवाओं का अपमान बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द स्पष्टीकरण या माफी नहीं दी गई तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
कांग्रेस और बेरोजगार संघ ने खोला मोर्चा
पेपर लीक प्रकरण और युवाओं के लंबे आंदोलन के बाद केंद्रीय स्तर पर हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच महेंद्र भट्ट का बयान चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष का आरोप है कि उनकी टिप्पणी से उन छात्रों और अभ्यर्थियों की भावनाएं आहत हुई हैं, जो लंबे समय से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग कर रहे थे।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे युवाओं के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जिन छात्रों ने अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष किया, उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि लाखों युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार, छात्रों के आंदोलन और जनदबाव के बाद ही केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी करोड़ों छात्रों और युवाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।
big news
नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Hira Singh Bisht : उत्तराखंड की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
Table of Contents
नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट
कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का देर रात निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक हीरा सिंह बिष्ट पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। देर रात करीब डेढ़ बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उन्हें देहरादून के ईस्ट कैनाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
हीरा सिंह बिष्ट का राजनीतिक जीवन लंबे अनुभव और जनसेवा के लिए जाना जाता है। उन्होंने श्रमिकों, गरीबों और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। उनके सरल स्वभाव और जनसंपर्क के कारण उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता माना जाता था।

एन.डी. तिवारी सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री
अपने राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने उत्तराखंड की तत्कालीन एन.डी. तिवारी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का संचालन करते हुए उन्होंने कई प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्य किए।
उनके निधन को उत्तराखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Politics
ग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी, आज शाम ही 4 बजे से होगी मतगणना

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के 7,466 पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं।
Table of Contents
ग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी
प्रदेश में ग्राम पंचायतों में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान जारी है। बता दें कि उप प्रधान के लिए मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा। जबकि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर डेढ़ बजे से मतदान शुरू हो गया है जो कि अभी जारी है।

आज ही चुनाव परिणाम आज ही किए जाएंगे घोषित
चुनाव आयोग के अनुसार मतों की गिनती पूरी होने के बाद आज ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिससे सभी ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान और मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
Cricket21 hours agoTRT vs SUL Dream11 Team Match 17: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips (The Hundred 2026)
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में आज छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Haridwar16 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत
Uttarkashi14 hours agoउत्तरकाशी में बारिश बनी आफत! आधी रात गांव में घुसा मलबा, दहशत में जागते रहे लोग
Champawat14 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा, 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, 3 घायल
Cricket8 hours agoWEF-W vs SOB-W Dream11 Prediction Match 19: Pitch Report & Winning Tips
Rudraprayag9 hours agoरुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही, मौत से इलाके में पसरा मातम
Haldwani11 hours agoहल्द्वानी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटे, पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा






































