Nainital
कैंची धाम सुरंग निर्माण पर भौगोलिक संकट, अब नए वैकल्पिक मार्ग पर जोर !

नैनीताल: नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास सुरंग बनाने की योजना को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा मंदिर से कुछ पहले सुरंग बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को कम किया जा सके और एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन, तकनीकी और भौगोलिक कारणों के चलते यह योजना अब आगे नहीं बढ़ पाएगी।
सुरंग निर्माण योजना पर क्यों पड़ा संकट ?
जिन स्थानों पर सुरंग बनाने का प्रस्ताव था, वहां की चट्टानों के कमजोर होने समेत कई अन्य भौतिक बाधाएं सामने आई हैं। इसके अलावा, टनल का दूसरा सिरा भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर खुलता है, जो पहले से ही जाम से जूझ रहा है। ऐसे में सुरंग बनाने की योजना पर आगे कोई प्रगति होने की संभावना फिलहाल कम है।
हरतपा मार्ग पर उम्मीदें
अब इस सुरंग योजना के विकल्प के रूप में हरतपा इलाके से गुजरने वाली सड़क के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है। नैनीताल प्रशासन ने इस मार्ग को सात किमी और बढ़ाने की योजना बनाई है, ताकि यह अल्मोड़ा-भवाली मार्ग के रातीघाट से जुड़ सके। इससे भवाली और अल्मोड़ा जाने वाले यात्री आसानी से पहुंच सकेंगे, साथ ही कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों की प्रतिक्रिया
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि सुरंग का निर्माण अब संभव नहीं हो पा रहा है और इस संबंध में अन्य वैकल्पिक मार्गों पर विचार किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता दयानंद ने बताया कि जिस स्थान पर सुरंग बनाई जानी थी, वहां की चट्टानें बहुत कमजोर हैं, जिससे सुरंग बनाने में गंभीर तकनीकी समस्याएं आ रही हैं।
नए मार्गों पर काम जारी
इस बीच, लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) हरतपा मार्ग पर पांच किमी सड़क का निर्माण कर रहा है, जिसे सात किमी और बढ़ाकर रातीघाट तक पहुंचाया जाएगा। इस वैकल्पिक मार्ग के बनने से भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, नदी की दूसरी तरफ से भी एक अन्य मार्ग बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर काम जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि इन नए मार्गों के बनने से भवाली और अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। फिलहाल, लोनिवि और अन्य संबंधित विभाग इन वैकल्पिक मार्गों पर काम कर रहे हैं और इसके सफलतापूर्वक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कैंची धाम में दर्शन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और अब यह जरूरी हो गया था कि यहां आने-जाने के लिए एक बेहतर और वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए। सुरंग योजना के असफल होने के बावजूद, अब नए मार्गों के निर्माण पर प्रशासन की पूरी नजर टिकी हुई है।
#KainchiDhamTunnelPlan, #AlternativeRouteUttarakhand, #TrafficCongestionKainchiDham, #NationalHighwayProjects #Uttarakhand, #HaratpaRoadExpansion
Nainital
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

Nainital Accident : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों की टैक्सी ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा
नैनीताल में आज ज्योलीकोट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। संयुक्त रूप से चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
ज्योलीकोट के पास कार खाई में गिरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पर्यटक नैनीताल भ्रमण के बाद टैक्सी से हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योलीकोट क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण टैक्सी से हट गया और वाहन सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी।

हादसे में कार सवार सात लोग घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक पर्यटक को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
नैनीताल घूमने के लिए आए थे सभी पर्यटक
बताया गया है कि हादसे का शिकार हुए पर्यटक लखनऊ के गोमतीनगर निवासी हैं। घायलों में सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) शामिल हैं। सभी लोग हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टैक्सी से काठगोदाम की ओर जा रहे थे।
Haldwani
नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस

Haldwani News :नैनीताल जनपद में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई थी। जिसके चलते स्कूलों में दो दिनों का अवकाश भी घोषित किया गया। वहीं संभावित आपदा को देखते हुए प्रशासन ने गधेरों और नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
नैनीताल में गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी
नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। संभावित जलभराव, भूस्खलन और गधेरों के उफान पर आने की आशंका के मद्देनजर राहत और बचाव टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान गधेरे के किनारे रहने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है।
गधेरों के किनारे रहने वालों प्रशासन ने दिए नोटिस
हल्द्वानी तहसीलदार ने बताया कि कलसिया गधेरे के किनारे रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश के दौरान गधेरों के समीप न रहें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल का खतरा पैदा हो सकता है।

प्रशासन ने जनता से की सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नालों और गधेरों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।
प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना ही सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर तरीका है।
Nainital
नैनीताल में अगर बजाया हॉर्न तो लगेगा जुर्माना, नियम तोड़ने पर होगा सख्त एक्शन, जानें क्यों ?

Nainital News : नैनीताल की प्रसिद्ध मॉल रोड पर जल्द ही वाहनों के अनावश्यक हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं देगी। जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है, जो 1 अगस्त से प्रभावी होंगे। इसके तहत लोगों को जागरूक करने के लिए इस सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जाएगा और प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड व पोस्टर लगाए जाएंगे।
Table of Contents
नैनीताल में अगर बजाया हॉर्न तो लगेगा जुर्माना
ये निर्णय उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। बुधवार को मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटकों के अनुकूल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
नियम तोड़ने पर होगा सख्त एक्शन
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि मॉल रोड नैनीताल का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक शांत वातावरण का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में अनावश्यक हॉर्न से होने वाला ध्वनि प्रदूषण पर्यटन अनुभव को प्रभावित करता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

ल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक होगा नो-पार्किंग जोन
इसके साथ ही तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक झील के आसपास के पूरे क्षेत्र को नो-पार्किंग जोन घोषित करने का निर्णय भी लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे यातायात सुचारु रहेगा, जाम की समस्या कम होगी और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
बैठक में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
Cricket17 hours agoWEF-W vs SOB-W Dream11 Prediction Match 19: Pitch Report & Winning Tips
Uttarkashi23 hours agoउत्तरकाशी में बारिश बनी आफत! आधी रात गांव में घुसा मलबा, दहशत में जागते रहे लोग
Cricket5 hours agoWEF vs SOB Dream11 Team Today Match 19 Prediction, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Cricket Tips
Champawat23 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा, 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, 3 घायल
Haldwani21 hours agoहल्द्वानी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटे, पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा
Rudraprayag18 hours agoरुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही, मौत से इलाके में पसरा मातम
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में आज पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
Dehradun53 minutes agoउत्तराखंड के सरकारी डेटा सेंटर पर फिर मंडराया खतरा, चीन के वायरस ने किया बड़ा हमला






































