Dehradun
SBI में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 13 हज़ार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती….

देहरादून : अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आपके लिए एक सुनहरा मौका पेश किया है। SBI ने जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पद के लिए कुल 13,735 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 दिसंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण:
- कुल पद: 13,735
- सामान्य (General): 5870 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 1361 पद
- ओबीसी (OBC): 3001 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 2118 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 1385 पद
शैक्षिक योग्यता:
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी।
परीक्षा और चयन प्रक्रिया:
SBI क्लर्क भर्ती के तहत दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी:
- प्रारंभिक परीक्षा: फरवरी 2025 में
- मुख्य परीक्षा: मार्च/अप्रैल 2025 में
प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसके बाद एक भाषा प्रवीणता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा में दक्षता साबित करनी होगी।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹750 आवेदन शुल्क भरना होगा।
- अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 17 दिसंबर 2024
- ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2025
इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Dehradun
धराली आपदा पीड़ितों को सरकार का सीधा सहारा, CM धामी ने किए दो महत्वपूर्ण ऐलान

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में हालिया आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह कदम राज्य सरकार की संवेदनशीलता और आपदा प्रबंधन के प्रति तत्परता को दर्शाता है।
आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि ग्राम धराली, तहसील भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी में आपदा से जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उनके पुनर्वास/विस्थापन हेतु रु. 5.00 लाख की तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, आपदा में मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल सके।
समग्र पुनरुद्धार और आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु समिति का गठन
मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित ग्राम वासियों के पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार, एवं स्थायी आजीविका के सुदृढ़ीकरण के लिए एक तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है। यह समिति सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी।
यह समिति धराली गांव के भविष्य के लिए दीर्घकालिक एवं प्रभावी नीति का खाका तैयार करेगी, जिससे स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित की जा सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। शासन स्तर पर राहत एवं पुनर्वास की कार्यवाही को त्वरित और प्रभावशाली रूप से क्रियान्वित किया जाएगा।
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह को बहनों ने बांधी राखी, रक्षाबंधन पर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

देहरादून – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन को प्रेम, विश्वास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया।
इसी क्रम में एसओएस चिल्ड्रन विलेज भीमताल, सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड की छात्राओं ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर शुभकामनाएं प्रेषित की। राज्यपाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्यौहार हमें अपने संबंधों की पवित्रता और समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, जो पारिवारिक बंधनों को और मजबूत करता है तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को गहरा बनाता है। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक श्री राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Dehradun
थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, कर्णप्रयाग संगम तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

देहरादून: थराली की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का आज निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार थीं। पहले दिल्ली और फिर देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुन्नी देवी शाह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें एक सशक्त और जनसेवी नेता के रूप में याद कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा, जहां क्षेत्र के लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।