Dehradun
SBI में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 13 हज़ार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती….

देहरादून : अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आपके लिए एक सुनहरा मौका पेश किया है। SBI ने जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पद के लिए कुल 13,735 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 दिसंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण:
- कुल पद: 13,735
- सामान्य (General): 5870 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 1361 पद
- ओबीसी (OBC): 3001 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 2118 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 1385 पद
शैक्षिक योग्यता:
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी।
परीक्षा और चयन प्रक्रिया:
SBI क्लर्क भर्ती के तहत दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी:
- प्रारंभिक परीक्षा: फरवरी 2025 में
- मुख्य परीक्षा: मार्च/अप्रैल 2025 में
प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसके बाद एक भाषा प्रवीणता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा में दक्षता साबित करनी होगी।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹750 आवेदन शुल्क भरना होगा।
- अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 17 दिसंबर 2024
- ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2025
इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Dehradun
सीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच

Dehradun News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि ये कार्यक्रम आम लोगों को एक मंच प्रदान करता है।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण
सीएम धामी ने आज मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण सुना। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अनवरत रूप से निरंतर जारी है, जो करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है।

मेहनत, परिश्रम करने वाले लोगों को अवश्य मिलता है फल
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत, परिश्रम और काम करने वाले लोगों को अवश्य फल मिलता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान प्रत्येक क्षेत्र में बड़ रहा है। भारत बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है। हमारा देश विज्ञान, रक्षा, ए.आई के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। आज हम रक्षा उपकरणों, हथियारों का अन्य देशों को निर्यात भी करते हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर दर्शाता है।
उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करना हमारा संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि हम उत्तराखंड की संस्कृति, आस्था और साधना को हमेशा संरक्षित रखें। राज्य सरकार, देवभूमि के दैवत्व को हमेशा अमर रखने का काम करेगी। राज्य सरकार ने सख्त दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून, नकल विरोधी कानून, जैसे कई कानून लागू किए हैं जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा जहां डबल इंजन की सरकार है वहां विकास दुगनी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है।
Uttarakhand
28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस, महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देगी जवाब

Uttarakhand Politics : 28 अप्रैल को राजधानी देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है। इसी दिन बीजेपी भी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस निकालने जा रही है।
Table of Contents
28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस
महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि महिला आरक्षण के विरोध में विपक्षी दलों के रुख से महिलाओं में व्यापक आक्रोश है। इस आक्रोश को अभिव्यक्ति देने के लिए 28 अप्रैल को एक दिन के विधानसभा सत्र के अलावा उसी दिन शाम को देहरादून में विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
महिलाओं को नहीं मिला उनका लोकतांत्रिक अधिकार
रविवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विपक्षी दलों के विरोध के कारण महिलाओं को उनका लोकतांत्रिक अधिकार नहीं मिल पाया। मंत्री ने बताया कि इन जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने और राज्य की आवाज को स्पष्ट रूप से सामने रखने के उद्देश्य से 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आहूत किया गया है।

उसी दिन शाम 6 बजे महिलाओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ आयोजित किया जाएगा।
महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को दगी जवाब
रेखा आर्य ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मशाल रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस विशेष सत्र और मशाल रैली में उत्तराखंड की महिलाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाना चाहिए, ताकि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों को स्पष्ट संदेश दिया जा सके।
Dehradun
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को किया गिरफ्तार

Dehradun News : ऑपरेशन प्रहार ते तहत दून पुलिस के हाथ फिर बड़ी कामयाबी लगी है। देर रात बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद दून पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। थाना बसंत विहार क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया।
मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, 25/26 अप्रैल 2026 की रात हरबंशवाला बैरियर पर पुलिस टीम वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीली स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, दोनों संदिग्ध चेकिंग से बचते हुए तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा किया। पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

मुठभेड़ में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल
घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
दो अवैध देशी तमंचे समेत जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने मौके से दो अवैध देशी तमंचे (315 बोर), जिंदा और खोखा कारतूस के साथ घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अब्दुला पुत्र गुलाम मोहम्मद और शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद के रूप में बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत विहार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
big news12 hours agoरिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल, सफाई में बोले मंत्री- पहले बता देते तो कहीं और करते शादी
Dehradun16 hours agoऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को किया गिरफ्तार
Uttarakhand13 hours ago28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस, महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देगी जवाब
big news17 hours agoबीकेटीसी के स्थायी CEO की हुई नियुक्ति, PCS अधिकारी सोहन सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
Dehradun13 hours agoसीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
big news15 hours agoगेहूं काटते समय मिली टॉपर बनने की खबर, बेटे के जिला टॉप करने की खबर सुन रो पड़े किसान पिता
Rudraprayag11 hours agoएसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा






































