Udham Singh Nagar
खाना खाकर छत पर टहलने गया व्यक्ति गिरा, अस्पताल में हुई मौत !

रुद्रपुर: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है, जब रामवीर (38) नामक व्यक्ति खाना खाकर अपनी छत पर टहलने गया और असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल रामवीर को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
रामवीर रामपुर के केमरी गांव का निवासी था और भूतबंगला क्षेत्र में किराए पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मंगलवार को पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Rudrapur, #Man, #Rooffall, #Death, #Hospital
Breakingnews
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Rudrapur News : उत्तराखंड में एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट और पुलिस के हाथों नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने तीन करोड़ से भी ज्यादा की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस तस्कर की तलाश कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस को लंबे समय से थी।

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहनवाज उर्फ मामू निवासी बरेली के रूप में हुई थी। आरोपी से बरामद एक किलो 33 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन करोड़ 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
कुमाऊं का सबसे बड़ा हेरोइन सप्लायर है मामू
पुलिस का कहना है कि गरिफ्तार आरोपी सहनवाज उर्फ मामू रूद्रपुर ही नहीं बल्कि कुमाऊं के सबसे बड़े तस्करों में से एक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये हेरोइन बरेली के रहने वाले भैया नामक एक शख्स से खरीदी थी। जिसे वो हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने वाला था।
big news
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Khatima News : खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
Khatima News : ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर
खटीमा में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही बस का चालक मौके से फरार है। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह बाइक से झनकट से अपने घरों को वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान प्रतापपुर नंबर नौ के पास सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से तीनों के परिवारों में मचा कोहराम
घटना के बाद से ही तीनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा कि देवेंद्र और राजेश राज मिस्त्री का काम करते थे। जबकि राजेश पुत्र दर्शन सिंह उन्हीं के साथ मजदूरी का काम करता था। इसीलिए तीनों साथ काम पर आते-जाते थे। हादसे के बाद से ही बस चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Uttarakhand
उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती

Rudrapur: ऑफिस जा रही युवती को लिफ्ट देकर जबरदस्ती दुष्कर्म का मामला
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर (Rudrapur): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दरिंदगी का एक मामला समाने आया है. जहाँ पर दो युवकों ने कथित तौर पर एक युवती से लिफ्ट देने के बहाने सामूहिक बलात्कार किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे ऑफिस के बाहर छोड़ कर फरार हो गए.
ये भी पढ़ें – हरिद्वार में जमीनी विवाद बदला खूनी संघर्ष में, गोलीबारी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो घायल
लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुष्कर्म के आरोप
दरअसल, पूरा मामला उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है. युवती ने आरोप लगते हुए बताया कि वो सुबह 5:30 बजे अपने घर से सिडकुल स्थित एक कंपनी के लिए निकली थी. जब उसे कोई भी बस और ऑटो नहीं मिला तो वो पैदल ही कम्पनी के लिए निकल गई. जिसके बाद कार से आ रहे दो युवकों ने मदद के बहाने युवती को लिफ्ट दे दी.
विरोध जताने पर जबरदस्ती और सामूहिक दुष्कर्म
युवती ने बताया की आगे जाने के बाद एक युवक उतरकर सामान निकलने के बहाने युवती से छेड़-छाड़ करने की कोशिश की. युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी गाडी को एक सुनसान रास्ते से ले गए. जहाँ उन्होंने युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर उसे ऑफिस के बाहर छोड़ा और फरार हो गए.
ये भी पढ़ें – गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरी घटना के बाद पीडिता किसी तरह से अपने घर पहुंची ओर पूरी घटना परिजनों को बताई. जिसके बाद परिजन युवती को लेकर पुलिस थाने पहंचे और मामले में मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की कार की पहचान की. जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी राहुल दास, पुत्र पवित्र दस निवासी रुद्रपुर को गिरफ्तार किया.
एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी
आरोपी मूल रूप से पीलीभीत उत्तरप्रदेश का निवासी है. पुलिस ने घटना के दौरान उपयोग की गई कार को भी सीज कर दिया है. वहीँ दूसरे आरोपी की तलाश भी जारी है. पुलिस के मुताबिक उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
Uttarakhand23 hours agoशीतकालीन यात्रा में आस्था के पथ पर नया अध्याय, ठंड के बावजूद गुलजार हैं चारधाम के शीतकालीन प्रवास
Breakingnews5 hours agoआम बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारामण, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट से मंजूरी
big news22 hours agoकल या परसों कब है Magh Purnima, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि जानें यहां
Breakingnews4 hours agoचमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त
National46 minutes agoसंसद में पेश हुआ आम बजट 2026-27, जानिए किसके हिस्से क्या आया….












































