Uttarakhand
उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी: नोएडा एयरपोर्ट से अब सीधी बस सेवा होगी शुरू

UTTARAKHAND: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए ये एक बड़ी और अच्छी खबर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब सिर्फ उड़ानों के लिए नहीं रहेगा, बल्कि ये एयरपोर्ट उत्तर भारत के कई शहरों को आपस में जोड़ने का एक बड़ा जरिया बनने जा रहा है। अब यहां से देश और विदेश से आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतरीन ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।
खास बात ये है कि अब किसी को एयरपोर्ट से दिल्ली या नोएडा जाकर दूसरी बस पकड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। एयरपोर्ट टर्मिनल के पास ही एक बड़ा बस अड्डा बनाया जाएगा…जहां से हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए हरियाणा और उत्तराखंड परिवहन निगम से समझौता कर लिया है और जल्द ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से भी करार हो जाएगा। इससे न सिर्फ लोगों की यात्रा आसान होगी…बल्कि कई नए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
अब देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी जैसे तीर्थ और पर्यटन स्थलों के लिए एयरपोर्ट से सीधी बस मिलेगी। साथ ही फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल जैसे शहर अब एयरपोर्ट से बस आधे घंटे की दूरी पर होंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी जैसे नए हाईवे से अब सफर भी जल्दी और आरामदायक हो जाएगा।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, हिसार, नारनौल, पानीपत और अंबाला जैसे शहरों तक पहुंचना भी अब पहले से कहीं आसान हो जाएगा। इससे न सिर्फ व्यापार और शिक्षा में सहूलियत होगी…बल्कि इलाज और दूसरी ज़रूरतों के लिए भी लोगों को बार-बार दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि नोएडा एयरपोर्ट अब सिर्फ उड़ानों के लिए नहीं…बल्कि पूरे उत्तर भारत के लोगों की ज़िंदगी को आसान बनाने वाला एक बड़ा केंद्र बनकर सामने आ रहा है।
#NoidaAirport #BusConnectivity #Uttarakhand #RegionalTransport
Nainital
नैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी

Nainital News : सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन के बीच मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप दोपहर में अचानक जल संस्थान के सीवर टैंकर के ब्रेक फेल होने पर ने दो लोगों को चपेट में ले लिया।
Table of Contents
नैनीताल में बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला
नैनीताल में बेकाबू ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नगर पालिका सभासद और माँ नैना देवी के अध्यक्ष और पदाधिकरियों व स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल बी.डी. पांडेय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के कारण मौके पर मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के दिल्ली के गगन विहार की रहने वाले पर्यटक नैनीताल घूमने आए हुए थे। तभी जल संस्थान के अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रही दो महिला पर्यटकों पर चढ़ गया। हादसे में एक महिला की टांग बुरी तरह कुचल गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना
बताया जा रहा है कि जल संस्थान के ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। संकरे मार्गों, बढ़ते ट्रैफिक और वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार के चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
वाहनों की नियमित तकनीकी जांच, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गति नियंत्रण जैसी व्यवस्थाएं ऐसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत

Pithoragarh News : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में रेबीज से एक बच्चे की मौत हो गई। बीते 20 दिनों के भीतर रेबीज के कारण दूसरे किशोर की मौत का मामला सामने आया है। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में भय का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत
धारचूला के जुम्मा गांव निवासी 14 वर्षीय मोहित धामी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि उसे पानी और हवा से डर लगने लगा था तथा उसके व्यवहार में भी असामान्य बदलाव दिखाई दे रहे थे। स्थिति गंभीर होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
चिकित्सकों की जांच में रेबीज संक्रमण की आशंका सामने आई, जिसके बाद उसे विशेष निगरानी में रखा गया। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण से बचाव के लिए उसे अलग वार्ड में भर्ती किया। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुछ महीने पहले गांव में एक लावारिस कुत्ते ने कई लोगों को काटा था। बाद में उस कुत्ते की भी मौत हो गई। हाल के दोनों मामलों में मृत किशोर उसी घटना से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
पहले भी गांव के एक अन्य किशोर की रेबीज संक्रमण से हुई मौत
इससे पहले भी गांव के एक अन्य किशोर की रेबीज संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। लगातार दूसरी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित लोगों की पहचान और निगरानी की प्रक्रिया तेज कर दी है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कुत्ते या अन्य जानवर ने काटा है तो वह तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें और समय पर एंटी-रेबीज टीका लगवाएं।
Dehradun
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत

President Droupadi Murmu’s Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत देहरादून पहुंच चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंच गई हैं। शनिवार को वो भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है और कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में सुरक्षा बल
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। देहरादून के महत्वपूर्ण चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के निर्धारित आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दून शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की हो रही जांच
सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए दून पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम को समय रहते रोका जा सके।
Nainital5 hours agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket5 hours agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news6 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Cricket7 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news8 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
Pithoragarh3 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में रेबीज से बच्चे की मौत, 20 दिनों के भीतर दूसरी मौत से लोगों में दहशत
Dehradun5 hours agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत
Nainital3 minutes agoनैनीताल में बड़ा हादसा! बेकाबू ट्रक ने पर्यटक महिलाओं को कुचला, मची अफरा-तफरी







































