Dehradun
उत्तराखंड में तैयार हो रही है आपदा मित्रों की फौज, अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेनिंग

देहरादून: पहाड़ों की रग-रग से वाकिफ, हर मोड़ पर चलने की आदत डाले ये युवा अब सिर्फ देश की सेवा के लिए तैनात नहीं होंगे, बल्कि आपदा की घड़ी में सबसे पहले सामने खड़े नजर आएंगे। उत्तराखंड, जो भौगोलिक रूप से देश के सबसे आपदा-संवेदनशील राज्यों में गिना जाता है, अब युवाओं को आपदा प्रबंधन की पहली पंक्ति में खड़ा करने जा रहा है।
इस कड़ी में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और स्काउट-गाइड जैसे संगठनों से जुड़े 4310 युवाओं को “आपदा मित्र” के रूप में चयनित किया गया है। इनका प्रशिक्षण अगले माह से शुरू किया जाएगा।
पहले पहुंचेंगे आपदा मित्र, फिर बचाव दल
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल पर तैयार की गई यह योजना सिर्फ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भरोसा है…..एक गांव, एक युवा, एक जीवनरक्षक।
प्रशिक्षण के बाद ये युवा किसी भी आपात स्थिति में, राहत-बचाव टीमों के पहुंचने से पहले मोर्चा संभाल सकेंगे। इन्हें इमरजेंसी रिस्पांडर किट से लैस किया जाएगा, ताकि ये प्रभावी तरीके से फील्ड में काम कर सकें।
आमजन को भी सिखाएंगे आपदा से निपटने के तरीके
सिर्फ राहत-बचाव ही नहीं, ये युवा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक भी करेंगे। उन्हें सिखाएंगे कि भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ या बादल फटने जैसी परिस्थितियों में कैसे सुरक्षित रहें, और किन सावधानियों से जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईईसी विशेषज्ञ मनीष कुमार भगत के अनुसार ट्रेनिंग के लिए माड्यूल तैयार कर लिया गया है। युवाओं को व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों ही स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिलों में तैयार हो रही युवा फौज
आपदा मित्रों का चयन जिलेवार किया गया है….ताकि स्थानीय परिस्थियों के अनुरूप प्रशिक्षण और तैनाती हो सके। देहरादून जिले में सबसे अधिक 800 युवा (चारों संगठनों को मिलाकर) तैयार हो रहे हैं, वहीं अल्मोड़ा, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी जैसे जिलों से भी सैकड़ों युवा इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
जिलेवार आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:
| जिला | एनसीसी | एनएसएस | नेहरू युवा केंद्र | स्काउट-गाइड | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| देहरादून | 300 | 150 | 150 | 200 | 800 |
| अल्मोड़ा | 200 | 100 | 100 | 120 | 520 |
| टिहरी | 200 | 100 | 100 | 90 | 490 |
| नैनीताल | 200 | 100 | 100 | 100 | 500 |
| पौड़ी | 200 | 100 | 100 | 50 | 450 |
| अन्य जिले | — | — | — | — | 1550 |
“योजना को जमीनी स्तर पर उतारने का समय आ गया है”
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हमारा प्रयास है कि अगले माह से चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण की शुरुआत की जाए। हर जिले में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मिलकर इन युवाओं को तैयार करेंगी।
जब मदद की सबसे ज्यादा जरूरत होगी, तब सबसे पहले नजर आएंगे ये ‘आपदा मित्र’
उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में ये प्रशिक्षित युवा सिर्फ राहत का चेहरा नहीं होंगे — ये आशा की पहली किरण होंगे।
big news
देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन, डीएम कार्यालय किया कूच

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मस्जिद सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े लोगों ने कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्ति जताई और प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष समीक्षा की मांग भी की।
Table of Contents
देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन
थानो क्षेत्र में कुछ दिन पहले जामा मस्जिद के एक हिस्से को सील किए जाने के बाद मुस्लिम सेवा संगठन में नाराजगी देखने को मिल रही है। संगठन के आह्वान पर शुक्रवार को समुदाय के लोग अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एसटीएफ कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।
मुस्लिम सेवा संगठन ने किया डीएम कार्यालय किया कूच
मुस्लिम सेवा संगठन का कहना है कि मस्जिद से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद कार्रवाई की गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

थानो क्षेत्र के ग्राम कण्डोगल में मस्जिद सील करने का कर रहे विरोध
गौरतलब है कि थानो क्षेत्र के ग्राम कण्डोगल, कुडियाल गांव स्थित जामा मस्जिद एवं मदरसे के भूतल को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों द्वारा सील किया गया था। कार्रवाई के दौरान मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया था।
वहीं, कार्रवाई के बाद कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने थानो चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। फिलहाल मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से अपनी-अपनी बातें रखी जा रही हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Breakingnews
तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Dehradun News : देहरादून पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। नयागांव इलाके में वाहन चेकिंग और सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस की संदिग्ध व्यक्तियों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान राजस्थान के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Table of Contents
तड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गुरूवार तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार मे सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे, रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन बदमाशों की तलाश जारी है।
दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों द्वारा मौके व चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
घायल बदमाश को प्रेमनगर चिकित्सालय से दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस और घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद हुई है।
Dehradun
देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी

Dehradun News : देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
Table of Contents
देहरादून में कोबरा गैंग के दो विदेशी तस्करों समेत तीन गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून की रणनीति के तहत “ऑपरेशन प्रहार” में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के 2 विदेशी पैडलर समेत 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20.92 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने 2 जून को चेकिंग के दौरान जोहडी रोड से स्कूटी सवार सूडान के नागरिक माइकल इक्का मेकसन और लेविकिरी वानिकी को 9.15 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। वहीं, सीआईएसएफ तिराहा ओल्ड मसूरी रोड से स्विफ्ट कार सवार जावेद आलम को 11.77 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।

20 लाख रुपये कोकीन पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी
पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली से कोकीन लाकर राजपुर क्षेत्र में हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने वाले थे। कोबरा गैंग के इन तस्करों से दिल्ली के फ्रान्जी और जॉन नाम के सप्लायर के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और कार को सीज कर दिया है।
अब तक कोबरा गैंग के 13 पैडलर हुए गिरफ्तार
एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस कोबरा गैंग के 13 पैडलरों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे ढाई करोड़ की 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।
दून पुलिस ने 5 महीनों में 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 3 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसमें 1.23 किलो स्मैक, 9 किलो चरस, 51 किलो गांजा शामिल है।
Uttarakhand2 hours agoमुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Uttarakhand54 minutes agoअल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान
Cricket2 hours agoभारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Breakingnews15 minutes agoDehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा






































