Almora
अल्मोड़ा: जंगल की आग से कई वन्यजीवों का मिटने लगा अस्तित्व, जंगली जानवर जान बचाने के साथ भोजन की तलाश में आबादी का करने लगे रुख।

अल्मोड़ा – बिनसर अभयारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह अभयारण्य तेंदुए, घुरड़, काला भालू, कांकड़, सिराव सहित अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के साथ ही गिद्ध, उल्लू, कोलास, करोली सहित कई पक्षियों का आशियाना है। वनाग्नि ने इस अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता पर ग्रहण लगाने के साथ ही इन वन्यजीवों और पक्षियों के अस्तित्व पर गहरी चोट की है।

हालात यह हैं कि यहां मौजूद वन्यजीव अपनी जान बचाने के साथ ही भोजन की तलाश में आबादी का रुख करने लगे हैं। अभयारण्य से सटे गांवों में तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीवों की मौजूदगी इसका प्रमाण है। अभयारण्य के नजदीक रानीखेत में नगर के बीचोबीच छावनी परिषद के कार्यालय में नजर आए तेंदुए के यहां पहुंचने के पीछे भी वनाग्नि कारण बताई जा रही है। छावनी परिषद के कार्यालय में रविवार रात एक तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। वहीं, तीन दिनों तक दिन-रात सुलग रहे अभयारण्य को देखते हुए कई वन्यजीवों का जंगल की आग से अस्तित्व मिटने का भी अनुमान है। वन विभाग भी इस बात से इनकार नहीं कर पा रहा है।
1988 में स्थापित बिनसर अभयारण्य 45.59 किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां कई वनस्पतियों और जीवों की मौजूदगी है। बीते दिनों यहां लगी आग से कई वनस्पतियां जल गईं। संरक्षित अभयारण्य में फॉर्किटेल, ब्लैकबर्ड्स, लाफिंग थ्रश, कालिज तीतर, नटचैचेस, पारकेट और मोनाल सहित कई दुर्लभ पक्षी मौजूद हैं। वनाग्नि से इनके घोंसले के साथ कई पक्षियों की मौत की संभावना है।
समुद्र तल से 1500 से 2500 मीटर ऊंचाई में स्थित बिनसर 11 वीं से 18 वीं शताब्दी तक कत्यूरी और चंद राजाओं की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी। शांत और मनोरम बिनसर उत्तराखंड के खूबसूरत जगहों में से एक है।
डीएफओ हेम चंद्र गहतोड़ी ने कहा कि अभयारण्य में लगी आग के चलते यहां मौजूद वन्यजीव भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी का रुख करने लगे हैं। बारिश के बाद अभयारण्य में फिर से हरियाली लौटने की उम्मीद है। इसके बाद वन्य जीवन और पक्षी फिर से यहां डेरा जमाएंगे।
big news
अल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया

Almora News : सल्ट में बाघ का आतंक, जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला
Almora News : उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ और गुलदार के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही दुखद खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है। यहां लकड़ी लेने के लिए जंगल गए एक शख्स को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
अल्मोड़ा के सल्ट में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार
अल्मोड़ा के सल्ट के मोहान रेंज में बाघ ने एक ग्रामीण को निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तड़म (बेलम) गांव के एक व्यक्ति लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे बुजुर्ग
मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय खीम सिंह 31 मार्च की सुबह लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। परिजनों का कहना है कि रोजाना वो लकड़ी इकट्ठा करने जंगल जाया करते थे और फिर लौट आते थे। लेकिन मंगलवार को वो काफी देर तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

कहीं भी पता ना चलने पर गांव वालों ने भी खोज शुरू की। इस दौरान उन्हें रास्ते में खून के धब्बे पड़े दिखे। अनहोनी की आशंका में सभी ने तलाश तेज कर दी। काफी ढूंढने के बाद खीम सिंह का क्षत विक्षिप्त शव घने जंगल में मिला।
पांव छोड़ कर धड़ पूरा खाया मिला शव
बाघ ने पांव छोड़ कर धड़ पूरा खा लिया था। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
big news
बड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल

Almora Accident : अल्मोड़ा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्यालदे के चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत
अल्मोड़ा जिले के स्यालदे चिंतोली में आज दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
चिन्तोली गांव के ही रहने वाले हैं दोनों
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर चार लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक चिन्तोली गांव के ही निवासी हैं। जबकि हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18) पुत्र दीवान सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। वहीं, देघाट थाना पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी जारी है।
big news
मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Almora News : पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मरचूला से सामने आया है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
Table of Contents
मरचूला में चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा
गुरुवार सुबह मरचूला क्षेत्र में चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे में चालक समेत दो घायल
हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में घायल दानिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के रहने वाला है। उसने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ चांदपुर से कैंटर में चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। वाहन को अकरम चला रहा था।

सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
दानिश के मुताबिक मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को संभाला और खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
big news23 hours agoरामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Cricket6 hours agoCSK vs DC Dream11 Prediction Match 18 IPL 2026
Breakingnews24 hours agoबड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
Breakingnews7 hours agoबड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews6 hours agoपौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता
Haridwar5 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत
big news4 hours ago2027 के चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान
big news5 hours agoचारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बाध्यता खत्म, सरकार ने मानी चारधाम होटल एसोसिएशन की मांग






































