Dehradun
उत्तराखण्ड पुलिस की एक और नई पहल, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए बैलेंसिंग स्कूटर से करेगी गश्त।

देहरादून – स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और कदम। पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरिद्वार में पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी। नगर के पैदल रास्तों, गंगा घाटों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से निगरानी कर सकेंगे।

डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर 4 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर हरिद्वार को रवाना किये। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से उत्तराखण्ड पुलिस को 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर सौंपे गए हैं।
पुलिस महानिदेशक महोदय ने बताया कि संकरी गलियों में आसानी से चलने की क्षमता रखने वाले यह स्कूटर भीड़ प्रबंधन में मदद करेंगे। साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। हरिद्वार के 08 कर्मियों को इन सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। भविष्य में मसूरी मॉल रोड़, देहरादून पलटन बाजार में भी इनका उपयोग किया जाएगा।
Uttarakhand
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल का सैनिकों को नमन, कहा सैनिक देश की सबसे बड़ी सम्पति

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल ने सैनिकों और उनके परिवारों को किया नमन
देहरादून: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों और प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ये दिवस भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के अद्वितीय समर्पण का प्रतीक है।
सैनिकों की वीरता और समर्पण को याद करने का दिवस
राज्यपाल ने कहा कि “सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हमें हमारे वीर जवानों की अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र रक्षा के प्रति उनके अटूट समर्पण का स्मरण कराता है।” उन्होंने ये भी उल्लेख किया कि हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने वाले जवानों के कारण ही देशवासी सुरक्षित तरीके से अपना जीवन जी पाते हैं।
सैनिक, देश की सबसे बड़ी संपत्ति
उन्होंने आगे कहा कि वीर सैनिक किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं।
उनके निरंतर प्रयास, तपस्या और बलिदान से ही देश सुरक्षित, अखंड और सशक्त बना रहता है।
इसी कारण, यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग समर्पित करने का अवसर भी प्रदान करता है।
राज्यपाल ने किया योगदान का आह्वान
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सभी नागरिक अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सशस्त्र सेना कल्याण कोष में योगदान दें। साथ ही, उन्होंने सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के सहयोग में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
Dehradun
पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस की सरकार आने पर माल्टे का समर्थन मूल्य किया जाएगा 25 रुपए

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यूं तो अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, चर्चाओं में रहने के पीछे एक बड़ी वजह और भी है। हरीश रावत अक्सर उत्तराखंडी उत्पादों और व्यंजनों पर आधारित पार्टी को लेकर हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर देते हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान
पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज माल्टा पार्टी देते हुए गैरसैण माल्टा प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजित प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों के लिए इनाम भी रखा। इस दौरान उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार दिए।
कांग्रेस की सरकार आने पर माल्टे का समर्थन मूल्य किया जाएगा 25 रुपए
हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी माल्टा केवल सात रुपए समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद इसका समर्थन मूल्य 25 रुपए किया जाएगा। इसे मध्य हिमालय क्षेत्र के किसानों की आर्थिक की में इजाफा होगा।
गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर किया कटाक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बिना नाम लिए ही बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब लोग धर्म का उपयोग करके सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं। तब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कर्म को मिलाकर सफलता का मंत्र बताते हैं। जो हमारे नौनिहालों के लिए सफलता का प्रतीक बन सकता है।
Dehradun
Dehradun to Garhwal Heli Service शुरू, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, जानें कितना है किराया ?

Dehradun to Garhwal Heli Service : देहरादून से पहाड़ों का सफर अब और भी आसान होने जा रहा है। कुमांऊ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भी हवाई सेवाओं से जुड़ गया है। देहरादून से गढ़वाल मंडल के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है। जिसके चलते घंटों का थकाऊ सफर मिनटों में पूरा हो रहा है।
Dehradun to Garhwal Heli Service शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहाड़ों पर एयर कनेक्टिविटी का संकल्प अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहर देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हुई। इन नए रूटों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत नई 6-सीटर हेली सेवा की शुरुआत की गई है। जो गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहरों को सीधे राजधानी से जोड़ने का काम करेगी।
मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर
नई Dehradun to Garhwal Heli Service देहरादून से नई टिहरी के कोटी कॉलोनी हेलीपैड, श्रीनगर और गोचर के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करेगी। इससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आवागमन और सुविधाजनक होगा। राज्य सरकार का कहना है कि इन सेवाओं से न केवल पहाड़ी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
कब कहां के लिए हेली सेवा भरेगी उड़ान ?
बता दें कि Dehradun to Garhwal Heli Service की पहली हेली सेवा 10.15 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए उड़ान भरेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ये हेली सेवा 11 बजे सीधे देहरादून के लिए वापसी करेगी। इसी क्रम को ध्यान में रखते हुए दूसरी उड़ान दोपहर 2.30 बजे जॉली ग्रांट से संचालित होगी, जो टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए ही निर्धारित रूट का पालन करेगी।
देहरादून से कितना है किराया ?
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी का किराया 2000 रूपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। टिहरी से आगे श्रीनगर तक का किराया 1000 रूपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। जबकि श्रीनगर से गोचर तक यात्रा करने पर भी यात्रियों को 1000 रूपए प्रति व्यक्ति का किराया देना होगा।
FAQs on Dehradun to Garhwal Heli Service
1. देहरादून से गढ़वाल के लिए हेली सेवा कहाँ से शुरू हुई है?
हेली सेवा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से शुरू की गई है।
2. किन-किन जगहों के लिए हेली सेवा उपलब्ध है?
देहरादून से हेली सेवा इन रूटों पर चलेगी।
- टिहरी (कोटी कॉलोनी हेलीपैड)
- श्रीनगर
- गोचर
3. रोजाना कितनी उड़ानें संचालित होंगी?
प्रतिदिन दो उड़ानें चलाई जाएँगी।
4. Dehradun to Garhwal Heli Service का टाइम क्या है?
- पहली उड़ान: सुबह 10:15 बजे जॉली ग्रांट से
- वापसी: सुबह 11:00 बजे देहरादून लौटेगी
- दूसरी उड़ान: दोपहर 2:30 बजे जॉली ग्रांट से
5. एक हेली में कितने यात्री बैठ सकते हैं?
नई सेवा 6-सीटर हेली के माध्यम से संचालित की जा रही है।
6. देहरादून से टिहरी का किराया कितना है?
2000 रूपए प्रति यात्री
7. टिहरी से श्रीनगर का किराया कितना है?
1000 रूपए प्रति यात्री
8. श्रीनगर से गोचर का किराया कितना है?
1000 रूपए प्रति यात्री
9. क्या इससे पहले कुमाऊं मंडल में भी हवाई सेवा शुरू हुई थी?
हाँ, इससे पहले दून–नैनीताल, बागेश्वर, हल्द्वानी, चंपावत, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जा चुका है।
big news8 hours agoIMA पासिंग आउट परेड के कारण दून में हफ्तेभर डायवर्ट रहेगा रूट, प्लान देखकर ही निकलें बाहर
धर्म-कर्म6 hours agoWinter Chardham Yatra : अब सर्दियों में भी कर सकते हैं चारधाम के दर्शन, आस्था और एडवेंचर का ऐसा सगंम जो हमेशा रहेगा याद
big news5 hours agoUKSSSC Paper Leak : सीबीआई कोर्ट ने खारिच की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत याचिका
Dehradun2 hours agoDehradun to Garhwal Heli Service शुरू, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, जानें कितना है किराया ?
Dehradun9 hours agoसीएम धामी के औचक निरीक्षण के बाद बदली ISBT की तस्वीर, सफाई से लेकर व्यवस्थाएं हुई चकाचक
big news8 hours agoUttarakhand : किसानों के लिए अच्छी खबर, गन्ना मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी
Dehradun1 hour agoपूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस की सरकार आने पर माल्टे का समर्थन मूल्य किया जाएगा 25 रुपए
Breakingnews8 hours agoकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की राजयपाल से मुलाकात, राजभवन का नाम लोक भवन करने पर दी बधाई




































