Dehradun
उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, 650 अभ्यर्थियों का होगा चयन !

देहरादून – उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। यूके डीएलएड 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर, 2024 को शुरू हुई और 28 सितंबर, 2024 तक खुली रहेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ukdeled.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क का अंतिम भुगतान 30 सितंबर, 2024 तक किया जा सकता है। सुधार विंडो 1 से 3 अक्तूबर तक खुली रहेगी। उत्तराखंड डी.एल.एड परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर, 2024 को किया जाएगा।
सीटों की संख्या
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 650 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें विज्ञान स्ट्रीम के लिए 325 सीटें और गैर- विज्ञान स्ट्रीम के लिए भी 325 सीटें है।
पात्रता मानदंड
आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान या गैर-विज्ञान) में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी।
न्यूनतम आयु आवश्यकता 19 वर्ष है, और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
यूके डी.एल.एड 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इन मानदंडों को पूरा न करने वाले आवेदनों को चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में अस्वीकार किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
यूके डी.एल.एड 2024 चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित दो चरण शामिल है, वो इस प्रकार है:
प्रवेश परीक्षाः दो वर्षीय डी. एल. एड पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
काउंसलिंगः प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को उत्तराखंड डी. एल. एड काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यूके डीएलएड के लिए कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ukdeled.com) पर जाएं।
यदि आप एक नए उपयोगकर्ता हैं, तो अपना मूल विवरण प्रदान करके वेबसाइट पर पंजीकरण करें।
वेबसाइट पर “आवेदन पत्र” या “ऑनलाइन आवेदन” अनुभाग देखें।
व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सहित सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
आवेदन पत्र में उल्लिखित अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, मार्कशीट और अन्य सहायक दस्तावेजों की प्रतियां स्कैन करके अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र सब्मिट कर दें।
big news
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान, कांग्रेस का दावा – कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

Dehradun News : मध्य एशिया तनाव का असर अब भारत समेत पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। देशभर में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब LPG, CNG गैसों की आपूर्ति पर जनता में भय का माहौल है। समय पर सिलेंडर न मिलने और ऑनलाइन बुकिंग न होने से स्थिति और गड़बड़ा गई है।
Table of Contents
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान हो गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों में इस बात का डर है कि कहीं उन्हें सिलेंडर ना मिले। जिस कारण लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस का दावा सिलेंडर की किल्लत से लोग में भय
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की विफल विदेश नीति का असर अब आम जनता पर दिखाई दे रहा है। पार्टी का कहना है कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा 14 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का दावा है कि कई छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर हैं और देशभर में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज
राजधानी देहरादून में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है। विभाग का कहना है कि राज्य में LPG, PNG और CNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और तेल कंपनियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हो रही हैं।

देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राजधानी देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय पर अफवाहों से बचें और अनावश्यक चिंता न करें। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति 25 दिनों के अंदर समान्य रूप से है, वहीं कमर्शियल कनेक्शन में सरकार ने प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमे हॉस्पिटल और स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं ऑनलाइन बुकिंग पर उन्होंने बताया कि इन पोर्टल की मॉनिटरिंग भारत सरकार के द्वारा कि जाती है अगर इनमें किसी प्रकार कि तकनीकी दिक्कतें हैं तो सरकार के संज्ञान में ये बातें लाई जाएंगी।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Breakingnews
Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना

Dehradun Accident: सड़क किनारे खड़े मासूम को कार ने मारी टक्कर, आरोपी चालक फरार
Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र से सड़क हादसे की एक रूह कंपकंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहाँ पर एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने मासूम को सड़क पर रौंद दिया है, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से फ़ैल रहा है.
Table of Contents
सीसीटीवी में कैद घटना, मासूम की दर्दनाक मौत
देहरादून के हर्रावाला में नाक्रोंदा क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार कार ने सड़क पर एक मासूम को रौंद दिया. इस हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
कार चालक मौके से फरार
वायरल वीडियो साफ़ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा सड़क के किनारे पर था. मासूम सड़क पर अकेला था, तभी एक अनियंत्रित वाहन (कार) उसे अपनी चपेट में लेते हुए बेरहमी से रौंद डाला. चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक चालक ही बच्ची को अस्पताल ले गया था.

स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
इस दर्दनाक घटना के बाद नकरौंदा क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और रिहायशी क्षेत्रों में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए.
Cricket22 hours agoMAL vs BAH Dream11 Prediction और जीतने की टिप्स…
Breakingnews24 hours agoदेहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Haridwar2 hours agoहरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
big news22 hours agoदेहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान, कांग्रेस का दावा – कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर
Cricket3 hours agoरॉयल राइडर पंजाब बनाम इंडिया टाईगर्स : बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 टिप्स…
big news4 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत
Cricket4 hours agoTIT vs KZL Dream11 Prediction 16वां मैच , CSA Provincial One-Day Challenge 2026..
big news3 hours agoअच्छी खबर : उत्तराखंड के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान






































