Crime
बड़ी खबर: डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में गौ-वंश के कटान मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार…

देहरादून : देहरादून के डाकपत्थर स्थित बैराज क्षेत्र में एक गौ-वंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब झूलापुल के पास गौ-वंश का सिर पड़ा हुआ मिला, जिससे हिंदू समुदाय में गुस्सा फैल गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।
कोतवाली विकासनगर को सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहां एक गौ-वंश का सिर पाया गया था। इस मामले में कोतवाली विकासनगर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 196(1)/299 भारतीय दंड संहिता (IPC) और धारा 3/5/11 उत्तर प्रदेश गौ-वंश हत्या रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की और संदिग्धों के बारे में जानकारी एकत्रित की। इसके बाद, पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और गौकशी से जुड़े पूर्व अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया।
03 अप्रैल 2025 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डाकपत्थर बैराज के पास कूड़ा घाटी के समीप यमुनानदी के किनारे घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
अब्दुल रहमान (पुत्र इरफान)
शहबान (पुत्र इरफान)
राशिद उर्फ नीलू (पुत्र अख्तर)
शौकीन उर्फ लुटिया (पुत्र स्व. लतीफ)
आशिक (पुत्र सलीम)
सुलेमान (पुत्र वाहिद)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 चापड़, 2 धारदार खुखरी, पशु कटान के उपकरण और 2 लकड़ी के गुटके बरामद किए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यमुना नदी के किनारे आवारा पशुओं को पकड़कर जंगल में ले जाते थे और उनका अवैध कटान कर उनका मांस बेच देते थे। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले डाकपत्थर बैराज के पास से एक बछड़े को पकड़कर नदी किनारे ले जाकर उसे काटा और उसका सिर वहीं छोड़कर भाग गए।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस और गौकशी के कई मामले पहले से दर्ज हैं, और वे पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।
जांच जारी: पुलिस अब इस मामले में और गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Slaughter #DehradunPolice #IllegalMeatTrade #AnimalCruelty #SuspectsArrested
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
big news
शादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट

Haridwar News : इश्क बना कत्ल की वजह: बेटी के प्रेमी ने रची साजिश, पिता को उतारा मौत के घाट
Haridwar News : हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए सनसनीखेज राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका के पिता को मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
बेटी के प्रेमी ने पिता को उतारा मौत के घाट
हरिद्वार में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर के पीछे पारिवारिक विरोध और अवैध प्रेम संबंध की कहानी छिपी थी।
मृतक राजवीर सिंह अपनी शादीशुदा बेटी के प्रेम संबंधों के खिलाफ थे, जो उनकी हत्या की बड़ी वजह बन गया। बेटी का प्रेमी पंकज कुमार उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर के विरोध ने इस रिश्ते को खून-खराबे में बदल दिया।
सिर पर वार कर की गई थी राजवीर की हत्या
पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को बिजनौर निवासी राजवीर सिंह की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे प्रियांशु की तहरीर पर बहादराबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी पंकज कुमार को कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के बाहर से दबोच लिया।

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी छोटे लाल के साथ मिलकर 26 अप्रैल की शाम राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बोंगला अंडरपास के पास खेत में बुलाया और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, स्प्लेंडर बाइक, मृतक का मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
uttarakhand weather22 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news21 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
Dehradun19 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
Uttarakhand18 hours agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
Roorkee17 hours agoमहाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी
big news14 hours agoपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन











































