big news
चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई

Champawat News : उत्तराखंड के चंपावत जिले के अनुज पंत ने इतिहास रच दिया है। UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Table of Contents
अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक
चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत छुलापे से जुड़े परिवार के होनहार बेटे अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 69वीं रैंक प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मूल रूप से छुलापे गांव के निवासी हैं अनुज पंत
अनुज पंत मूल रूप से छुलापे गांव के निवासी हैं, हालांकि उनका परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में निवास करता है। अनुज की प्रारंभिक शिक्षा गाजियाबाद में ही हुई। इससे पहले भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए ऑल इंडिया 345वीं रैंक हासिल की थी और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए थे।

अनुज की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर
अनुज पंत ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री लेकर पूरी की। उनके पिता दिनेश चंद्र पंत गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता नीमा पंत गृहिणी हैं। अनुज की इस उल्लेखनीय सफलता से चम्पावत जनपद सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सीएम धामी ने अनुज को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले चं अनुज पंत से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सीएम धामी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि श्री अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंपावत जनपद बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है।
big news
आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक

Uttarakhand Politics : आज गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। धर्मनगरी हरिद्वार में आज गृहमंत्री अमित शाह दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जनसभा के साथ नूतन न्याय संहिता प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
Table of Contents
आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज धर्मनगरी हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। जहां वह करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे।
हरिद्वार में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
बता दें कि 12:40 बजे गृह मंत्री बैरागी कैंप पहुंचेंगे। जहां पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे, जबकि 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
हरिद्वार में गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ एक सीक्रेट बैठक करेंगे। मिली जानकारी केे मुताबिक 3:40 बजे वो एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री
अमित शाह के इस दौरे के दौरान हरिद्वार देहरादून एनएच पूरी तरह टोल फ्री रहेगा। हरिद्वार में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य भर से बीजेपी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों को आमंत्रित किया गया है। लोगों और कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 5000 बसें लगाई गई हैं। कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शामिल होने की उम्मीद है।
big news
जरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर

Dehradun News : देहरादून का प्रसिद्ध श्री झंडे जी मेले का आगाज आने वाले आठ मार्च को होने जा रहा है। आठ मार्च श्री झंडे जी का आरोहण किया जाएगा। जिसके चलते देहरादून पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।
Table of Contents
आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण
झंडा मेला इस बार आठ मार्च को आरोहण के साथ शुरू हो जाएगा। बता दें कि झंडे जी का आरोहण 10 मार्च को नगर परिक्रमा होगी। 27 मार्च तक मेला चलेगा। इस बार दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य अनिल कुमार गोयल के परिवार को मिला है जो कि देहरादून के व्यापारी हैं।

झण्डा जी के आरोहण के चलते लागू रहेगा रूट डायवर्ट प्लान
1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
2- सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर कोई भी वाहन नही आयेगा।
3- पीपल मण्डी चौक से हनुमान चौक और सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुये भेजा जायेगा।
4- कांवली रोड़ गुरुराम राय स्कूल की ओर से कोई भी वाहन तालाब और दरबार साहिब की ओर नही जायेगा।
5- बैण्ड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर भी कोई वाहन नही आयेगा, उक्त वाहनों को तिलक रोड/मच्छी बाजार की ओर भेजा जायेगा।
दिनांक 08 मार्च 2026 को श्री झण्डे जी आरोहण के दृष्टिगत निम्न चौराहों, तिराहों, कटों से चौपहिया वाहनों का झण्डा बाजार की ओर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
झंडा मेले के चलते यहां वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
सहारनपुर चौक – गऊ घाट तिराहा – दर्शनी गेट – पीपल मण्डी चौक – तालाब के चारों ओर – भण्डारी चौक ( गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों ) पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
यातायात का दबाव बढ़ने पर निरजनपुर मण्डी से सहारनपुर चौक की ओर और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को आवश्कतानुसार डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जायेगा तथा लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मण्डी की ओर भेजा जायेगा।
big news
दिवाली बीती होली भी गई लेकिन नहीं हो सका मंत्रिमंडल विस्तार, यशपाल आर्य बोले- BJP सरकार में सब कुछ ठीक नहीं…

Uttarakhand Politics : दिवाली बीती, नया साल आ गया और अब तो होली भी चली गई लेकिन भाजपा नेताओं को जिस खुशखबरी का इंतजार था वो नहीं मिल सकी। ना तो मंत्रिमंडल विस्तार हुआ ना ही दर्जाधारियों की सूची ही जारी हुई। जबकि दिवाली से लेकर होली तक इसे लेकर बार-बार चर्चाओं के बाजार गर्म थे।
अब तो मंत्रिमंडल विस्तार की आस में बैठे नेताओं के मन में भी एक ही ख्याल आ रहा है कि इतंहा हो गई इंतजार की लेकिन आई ना खबर मंत्रिमंडल विस्तार की.. वहीं दर्जाधारियों की सूची में आने का ख्वाब देख रहे नेताओं की भी कुछ ऐसी ही हालत है।
Table of Contents
दिवाली बीती होली भी गई लेकिन नहीं हो सका मंत्रिमंडल विस्तार
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तो अब आम हो चली हैं बीते दो सालों में कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं हुईं तो सही लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार ना हो सका। दिवाली पर इस बात की चर्चाएं थी कि कई नेताओं को मंत्रिमंडल विस्तार का तोहफा मिल सकता है। दिवाली के बाद होली भी चली गई लेकिन ना तो मंत्रिमंडल विस्तार हुआ और ना ही दर्जाधारियों की सूची ही जारी हो पाई।
दर्जाधारियों की भी टूट रही है आस
दर्जाधारियों को लेकर तो चर्चाएं थी कि ये सूची बनकर लगभग तैयार है और कभी भी इसे जारी किया जा सकता है। चर्चाएं तो यहां तक थी कि दर्जाधारियों की लिस्ट आने पर कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं की किस्मत भी खुल सकती है। कहा जा रहा था कि इस सूची में तीन से चार ऐसे नाम शामिल हो सकते हैं जो कांग्रेस छोड़ बीजेपी के खेमे में शामिल हो गए हैं। लेकिन हर बार की तरह ही जमीनी हकीकत ढाक के तीन पात वाली ही रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार ना होने पर सियासी बयानबाजी हुई तेज
होली के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार ना होने के कारण उत्तराखंड की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार और संगठन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल नहीं है, विधायकों में असंतोष बढ़ रहा है और इसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार लगातार टल रहा है।
भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं
यशपाल आर्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के भीतर ही कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने ये तक कहा कि सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य की कमी साफ दिखाई दे रही हैय़
उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक होता तो मंत्रिमंडल विस्तार में इतनी देरी नहीं होती। सिर्फ यशपाल आर्य ही नहीं इस से पहले हरीश रावत और हरक सिंह रावत भी इसे लेकर चुटकी ले चुके हैं।
Breakingnews24 hours agoबजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट अहम बैठक आज, सत्र के दौरान रखे जाने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा
Breakingnews18 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर
National21 hours agoUPSC 2026 में AIR-1 लाने वाले ‘अनुज अग्निहोत्री’ की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
big news18 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड में नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
Uttarakhand19 hours agoDehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने महिलाओं को किया सम्मानित
Tehri Garhwal20 hours ago”टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ, टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
Dehradun22 hours agoSARA की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न, पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण पर हुई चर्चा








































