Haridwar
चारधाम यात्रा: आज से फिर शुरू हुए ऑफलाइन पंजीकरण, जानिए एक दिन में कितने को अनुमति।

हरिद्वार – चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण आज एक जून से शुरू हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक कर भीड़ नियंत्रित करने की योजना बनाई। धामों में भीड़ बढ़ने से प्रशासन ने 13 मई को ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद 15-16 मई को पंजीकरण पर रोक जारी रही। बाद में यह तिथि 19 मई फिर 31 मई तक बढ़ा दी गई। इससे तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए 12-12 दिन इंतजार करना पड़ा। कई तीर्थयात्री अपने घरों को लौट गए थे।
23 मई से प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था की है। अस्थायी पंजीकरण का कोटा 1,000 से कई बार में बढ़ाकर वर्तमान में 4,500 है। शुक्रवार को भी तीर्थयात्रियों से अस्थायी पंजीकरण के फॉर्म जमा करवाए गए। उधर, चार धाम यात्रा प्रशासन के ओएसडी नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया, शनिवार से ट्रांजिट कैंप में चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। शनिवार से एक दिन में 3000 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण होंगे। सरकार ने यह निर्णय गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण के बाद लिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की थी।
शुरुआत में ऋषिकेश में 1000 और हरिद्वार में 500 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण किए गए। लेकिन धामों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने से सरकार को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगानी पड़ी। रोक की अवधि को 31 मई तक बढ़ाया गया। साथ ही गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को निर्देश दिए गए कि वे वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के बाद बताएं कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोले जाएं या नहीं। उनकी रिपोर्ट पर शनिवार से हरिद्वार और ऋषिकेश में प्रतिदिन 1500-1500 ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
Uttarakhand
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
हरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में उसके गर्दन और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सर्वानंद घाट के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की।

मृतक के शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर किसी वाहन के टायर के निशान मिलने की बात भी कही है। इसके चलते पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके कपड़ों और जूतों को देखकर पुलिस को उसके किसी अच्छे परिवार से होने की संभावना नजर आ रही है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
Haridwar
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा

Haridwar News : जीएसटी में अनियमितता की आशंका के चलते हरिद्वार जिले में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने रूड़की और हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है।
Table of Contents
हरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन
राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार और रुड़की में पांच प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाए जाने पर टीम ने जरूरी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए।
जीएसटी की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और ऑडिट इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम ने बृहस्पतिवार शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स के अलावा रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान में पहुंचकर जांच की।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामान का मिलान रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक से किया। इसके साथ ही खरीद और बिक्री के बिलों की जांच की गई। अधिकारियों ने आईटीसी से संबंधित आंकड़ों और अन्य जीएसटी रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया।
डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लेकर टीम ने जांच की शुरू
विभाग के मुताबिक, जांच में कई स्तर पर रिकॉर्ड से जुड़ी विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद टीम ने जीएसटी से संबंधित आवश्यक कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
उपायुक्त कुलदीप के अनुसार, प्रारंभिक जांच और आकलन के आधार पर पांचों प्रतिष्ठानों से कुल 38.90 लाख रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई। कार्रवाई के दौरान ही संबंधित कारोबारियों ने निर्धारित पूरी राशि विभाग के पास जमा करा दी।
Haridwar
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Table of Contents
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक और युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक और युवती ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण होने की जानकारी मिली है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Ramnagar21 hours agoसुबह-सुबह कांग्रेस नेता पर हमला, कार रोककर की मारपीट, लोगों की भीड़ देख भागे बदमाश
Haridwar21 hours agoहरिद्वार और रुड़की में GST का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापा, 38 लाख जमा
Uttarakhand20 hours agoहेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में भारी बारिश, चारों ओर छाया कोहरा
Uttarakhand15 hours agoहरिद्वार में घाट के पास शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस





































