Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निम के पर्वतारोहण अभियान का किया फ्लैग ऑफ, 15 अगस्त को होगा आयोजित।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से जनपद चमोली में स्थित माणा पास क्षेत्र में 11 अनाम और अनारोहित पर्वत शिखरों के पर्वतारोहण अभियान का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से फ्लैग ऑफ किया। यह अभियान 15 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना एवं द्रौपदी का डांडा पर्वत शिखर पर विगत वर्ष हुए प्राकृतिक आपदा में एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के उत्तराखण्ड राज्य के उन बहादुर पर्वतारोहियों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित करना है जिन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में अपने प्राण गंवाए थे।

अभियान के बारे में जानकारी दी गई कि उत्तराखंड के माणा क्षेत्र में अवस्थित 11 अनाम व अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण किया जाएगा, जिसमें 05 पर्वत शिखर 6000 मी० से ऊंचे हैं तथा शेष 06 पर्वत शिखर 5500 मी0 से अधिक ऊंचे हैं। संस्थान द्वारा आरोहित इन 11 अनाम पर्वत शिखरों को द्रौपदी का डांडा पर्वत शिखर पर बहादुरी से प्राण गंवाने वाले पर्वतारोहियों के नाम पर इन 11 अनाम पर्वत शिखरों का नामकरण किया जायेगा। इस अभियान का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया करेंगे तथा डिप्टी लीडर के रूप में संस्थान के उप प्रधानाचार्य तथा चिकित्साधिकारी कैप्टन संतोष कुमार करेंगे।
Dehradun
लोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 1.80 करोड़ रुपये का लोन मंजूर कराने और उसका भुगतान करवाने के एवज में शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
Table of Contents
लोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत
सीबीआई के अनुसार, क्लेमेंटटाउन निवासी एक व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की इंदिरा नगर शाखा में अपनी संपत्ति के आधार पर 1.80 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने और वितरित कराने के बदले ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और डायरेक्ट सेलिंग एजेंट (DSA) के रूप में काम कर रहे तीन निजी व्यक्तियों ने कुल लोन राशि का 5 प्रतिशत यानी 9 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे थे।
CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे पहले ही 2.50 लाख रुपये नकद ले चुके थे और बाकी 6.50 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद आरोपियों के कहने पर शिकायतकर्ता ने 3.80 लाख और 2.20 लाख रुपये के दो बिना तारीख वाले चेक दिए। साथ ही 50 हजार रुपये नकद देने की बात भी तय हुई।
देर शाम जाल बिछाकर सीबीआई ने की कार्रवाई
मामले में सीबीआई ने 18 नवंबर की देर शाम जाल बिछाकर डीएसए नरेंद्र आर्य को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कथित संलिप्तता के आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर प्रेम रंजन और एक अन्य डीएसए नीरज राय को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने आरोपियों के आवास पर तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को 19 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल सीबीआई मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Dehradun
देहरादून में महिला की हत्या से सनसनी, CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग

Dehradun News : राजधानी देहरादून में महिला की हत्या का मामला उलझता जा रहा है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में जंगल के भीतर कूड़े के ढेर के पास मिले महिला के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला के चेहरे और गले पर गहरे घाव के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मामले में एक संदिग्ध कार की तलाश है, जिसके संबंध में CCTV फुटेज खंगाली जा रही है।
Table of Contents
देहरादून में महिला की हत्या से सनसनी
देहरादून के जामुनवाला में 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे जामुनवाला के जंगल में कूड़े के ढेर के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक और FSL टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और पहचान छिपाने के साथ शव को ठिकाने लगाने के इरादे से जंगल में फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। इसके लिए महिला की तस्वीर और उसके हाथ पर बने टैटू की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की गई है, ताकि उसकी पहचान में मदद मिल सके। मामले में चौकी प्रभारी बिधोली की ओर से वादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जांच प्रेमनगर थानाध्यक्ष कर रहे हैं।
CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
वहीं, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर हत्याकांड का खुलासा करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। साथ ही सर्विलांस के जरिए संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मृतका की पहचान के लिए देहरादून के अन्य थानों के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड मंगाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध कार की तलाश में भी जुटी है। फिलहाल महिला की पहचान, हत्या की वजह और आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
Dehradun
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, 2 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं पैसे

Dehradun News : उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार इनके मानदेय में 1,500 से 2,000 रुपये तक का इजाफा कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम फैसला शासन स्तर पर लिया जाना है। प्रदेश में 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इस फैसले से प्रभावित होंगी।
Table of Contents
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी
उत्तराखंड में मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रही हैं। उनकी मांगों के बीच उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने के बाद उत्तराखंड में भी बढ़ोतरी की मांग तेज हो गई है। फिलहाल उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9,300 रुपये मानदेय और 500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता दिया जा रहा है।
2 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं पैसे
मानदेय में संभावित वृद्धि को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने दूसरे राज्यों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन किया है। इसमें सामने आया कि हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 16 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। वहां हर साल मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी का प्रावधान भी है। वहीं, उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 5,250 रुपये मानदेय और 250 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलता है।
24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग
दूसरी ओर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूदा संभावित बढ़ोतरी से कहीं अधिक की मांग कर रही हैं। उनकी मांग है कि मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त 10 लाख रुपये दिए जाएं।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बीएल राणा के मुताबिक, विभिन्न राज्यों की मानदेय व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद बढ़ोतरी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से लिया जाना है।
big news24 hours agoसालों का इंतजार होगा खत्म? NHM कर्मियों की नियमितीकरण का रास्ता हुआ साफ
Dehradun21 hours agoदेहरादून में महिला की हत्या से सनसनी, CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग
Dehradun2 hours agoलोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
National53 minutes agoदिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की







































