Dehradun
वैज्ञानिक आधार पर जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए तेजी से कार्य करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान, 2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण और जल संचय की दिशा में तेजी से कार्य किये जाए। नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। इसके लिये सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। 10 से 16 जून 2024 तक प्रदेशभर में जल उत्सव सप्ताह व्यापक स्तर पर मनाया जाय। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक आधार पर जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए तेजी से कार्य किये जाए। इसके लिए यूकॉस्ट, यूसर्क एवं जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कार्य करने वाली अन्य संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता बहुत अहम होती है। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में कार्य करने वालों के साथ ही इस दिशा में जन भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन नदियों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए अभी तक चिन्हित किया गया है, उनका बेस लाईन डाटा भी बनाया जाय। इनके पुनर्जीवीकरण के लिए लघुकालिक और दीर्घकालिक योजना के साथ कार्य किये जाए। वर्षा जल संचय की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए बनाई गई नीति का नियमानुसार पालन सुनिश्चित करवाया जाय।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि से संभावित क्षेत्रों में वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए ऐसे क्षेत्रों में नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए वन विभाग पूरी योजना बनाकर कार्य करें। जो जल स्रोत तेजी से सूख रहे हैं, उनके संरक्षण के लिए सुनियोजित तरीके से कार्ययोजना बनाकर कार्य किये जाएं। चाल-खाल और अमृत सरोवरों के निर्माण में और तेजी लाई जाय। शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण संचय और संरक्षण के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि आगामी हरेला पर्व से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए। यह अभियान एक माह तक चलाया जाए। फलदार और छायादार वृक्षों का अधिक रोपण किया जाए। वृक्षारोपण के साथ उनका संरक्षण सबसे अधिक जरूरी है, इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वृक्षारोपण अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक चलाया जाय। न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी के माध्यम से जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किये जाएं। न्याय पंचायत स्तर, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान के तहत फलदार पौध वितरित किये जाएं।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में जन सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मनरेगा से जोड़ने से लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। इस वर्ष इस अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक विस्तार किया जायेगा। वन विभाग द्वारा सेक्टर बनाकर वृक्षारोपण किया जायेगा।
पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है। जल संचय और संरक्षण के परंपरागत तरीकों पर नियमित कार्य करना होगा। इस अभियान को जन अभियान बनाना जरूरी है।
बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, सचिव शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, एच.सी. सेमवाल, डॉ. पराग मधुकर धकाते, शासन के वरिष्ठ अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।
Dehradun
मामूली साइकिल टक्कर पर भड़का युवक, मासूम को जड़े थप्पड़

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तेलीवाला गांव में एक मासूम बच्ची साइकिल से घर जा रही थी, तभी उसका साइकिल पड़ोसी मोहम्मद इकराम से हल्के से टकरा गया। इतनी-सी बात पर गुस्से में आगबबूला हुए इकराम ने बच्ची के गाल पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। डर के मारे बच्ची वहां से रोते हुए घर चली गई।
जब बच्ची के परिजनों ने उसके गाल पर लाल निशान देखे तो उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें साफ दिखा कि इकराम बच्ची पर बेरहमी से थप्पड़ बरसा रहा है। यह देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बात बढ़ी और दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ ही देर में पूरा इलाका रणभूमि में बदल गया।
मारपीट की पूरी घटना भी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दर्जनों लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते दिख रहे हैं। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई, लेकिन पुलिस ने खुद एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मौके से मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आरिफ और शरियत नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि यह घटना 24 अक्टूबर की है। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी…लेकिन मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई की।
Dehradun
उत्तराखंड: यूटीयू में तैयार हो रहा है एआई चैटबोट डीपशिवा, आमजन को मिलेगी सरल भाषा में जानकारी

देहरादून: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने देश में एक नई तकनीकी पहल शुरू की है। विश्वविद्यालय एआई आधारित “डीपशिवा चैटबोट” विकसित कर रहा है…जो कृषि, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी वास्तविक जानकारी आमजन तक आसानी से पहुंचाएगा।
इस परियोजना की शुरुआत उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के आह्वान पर की गई। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले चरण में देशभर के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थानों की 152 टीमों ने भाग लिया, जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के छात्र-छात्राएं शामिल थे। दूसरे चरण में कुल 46 टीमें चयनित होकर आगे बढ़ी हैं। फाइनल राउंड दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।
प्रतिभागियों को कृषि, पर्यटन या स्वास्थ्य सेवा में से किसी एक क्षेत्र का चयन कर एआई आधारित चैटबोट विकसित करना है। डीपशिवा चैटबोट का उद्देश्य आमजन से हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में सहज संवाद करना है, ताकि छात्र-शोधकर्ताओं को त्वरित जानकारी उपलब्ध हो और तकनीकी समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सके।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस पहल का उद्देश्य स्पष्ट किया कि यह चैटबोट साधारण चैटबोट से अलग होगा। सामान्य चैटबोट केवल तय उत्तर देता है, जबकि एआई चैटबोट उपयोगकर्ता की भाषा, भावना और प्रश्न की परिस्थिति को समझकर तार्किक और सटीक उत्तर प्रदान करेगा।
प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ टीमों को कुल 10 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को क्रमश: 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
यूटीयू के नोडल अधिकारी प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण से चयनित 46 टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन नवंबर में इंडस्ट्री और उच्च शिक्षा संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। दिसंबर में विजेताओं की घोषणा राज्यपाल के हाथों की जाएगी।
डीपशिवा चैटबोट से आमजन को कृषि, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़ी सरल और उपयोगी जानकारी मिलने के साथ ही भारत की तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी मिलेगा।
Dehradun
बिहार विधानसभा चुनाव में CM धामी दो सभाओं को संबोधित करने जाएंगे बिहार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस माह यह उनका बिहार का दूसरा चुनावी दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान जैसे विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार किया है।
भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को सुबह सवा ग्यारह बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वह महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद अपराह्न में वह महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे और पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगे। इस दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी पार्टी की रणनीति को मजबूती देने और स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करने पर ध्यान देंगे।
Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana2 years agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews3 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Crime2 years agoपूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..


















































