Breakingnews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Breakingnews
वाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत

Dehradun News : देहरादून में सुबह-सुबह चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स को लगी गोली, अस्पताल में मौत
Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुबह-सुबह वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस में फायरिंग हो गई। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।
Table of Contents
वाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां
सोमवार सुबह देहरादून मेंवाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारों के बीच बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई। कार सवार व्यक्ति ने अगली कार को रोकने के लिए टायर पर फायरिंग की। लेकिन गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लग गई। जिस से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विवाद में कार को रुकवाने के लिए की थी फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक सोनवार सुबह 6.50 बजे पुलिस को जोहड़ी, गांव में फायरिंग की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पचा चला कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था।

जिसमें स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
स्कॉर्पियो कार में सवार सभी फरार
बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान फॉर्च्यूनर कार में सवार दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं। जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। जबकि घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार स्कॉर्पियो सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
Breakingnews
PAURI GARHWAL: कोटद्वार में हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का समापन, विस अध्यक्ष हुई शामिल

PAURI GARHWAL: पौड़ी जिले के कोटद्वार में जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षा और स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
मुख्य बिंदु
कोटद्वार में तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का समापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एक्सपो स्थानीय उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें_ 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
उद्यमिता से ही मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था: विधानसभा अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलती है और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करें और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।
ये भी पढ़ें_ राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं।
एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के आकर्षक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
तीन दिवसीय इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया और उद्यमियों के कार्यों की सराहना की।

Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

Dehradun News : देहरादून के कुंआवाला में जंगल में एक पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी
देहरादून के कुआंवाला क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ पर एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।

अब तक नहीं हो पाई शव की पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शव करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Breakingnews21 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket20 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
big news22 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Dehradun18 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
Dehradun20 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
Uttarakhand15 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
Pithoragarh20 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
big news16 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम




































