Haldwani
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अचानक छापा: प्रशासन में मची खलबली !

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अचानक आरटीओ ऑफिस का दौरा किया, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री ने बिना किसी पूर्व सूचना के आरटीओ ऑफिस पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं सुचारू और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कार्यालयों में मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है और किसी भी समय उनका औचक निरीक्षण किया जा सकता है।

सीएम धामी ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा, “आप सभी को अपने कार्य में पूर्ण ईमानदारी बरतनी होगी। जनता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी को तत्पर रहना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि सुधार की संभावनाओं की पहचान करना और उन्हें लागू करना जरूरी है, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Surprise Inspection, Chief Minister, Haldwani, Official Review, Administrative Chaos, pushkarsinghdhami, uttarakhand
Haldwani
रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 15 लोगों पर मुकदमे की मांग

Haldwani News : रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के सामने मोर्चा खोल दिया है।
Table of Contents
रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्रीराम सेवा से जुड़े गिरीश पांडे समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज मुकदमे को भी अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आरोप लगाया कि एक तरफ कांग्रेस की शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जबकि राहुल गांधी के खिलाफ बेहद तेजी से एफआईआर दर्ज कर दी गई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को केवल राजनीतिक विवाद के रूप में नहीं देख रही है, बल्कि इसे सम्मान और सामाजिक भेदभाव से जुड़ा मुद्दा मानकर लड़ाई लड़ रही है।

खड़गे के अपमान का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग
यशपाल आर्या का कहना है कि रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में दलित समाज के प्रति भाजपा की मानसिकता उजागर हुई है।
कांग्रेस का कहना है कि पार्टी पहले भी पुलिस को इस संबंध में शिकायत दे चुकी है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने साफ कहा कि कांग्रेस अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगी। यदि मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो पार्टी आंदोलन को और तेज कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
Haldwani
यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी

Haldwani News : हल्द्वानी में एक निजी इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने के बाद भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई, जिससे कई छात्राएं डरकर रोने लगीं।
Table of Contents
यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद कॉलेज में भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई। इससे परीक्षा दे रही अन्य छात्राएं भी घबरा गईं और कई छात्राएं डर के कारण रोने लगीं।
स्कूल में ‘भूत’ होने की उड़ी अफवाह
कॉलेज में कक्षा 10वीं और 11वीं की यूनिट परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की। इसी बीच एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास परीक्षा दे रहीं छात्राएं डर गईं। देखते ही देखते ये बात पूरे कॉलेज में फैल गई कि छात्राओं पर कथित तौर पर भूत-प्रेत का साया है।

अफवाह फैलते ही परीक्षा केंद्र में मची अफरा-तफरी
अफवाह के कारण छात्राओं के बीच दहशत फैल गई। कई छात्राएं घबरा गईं और रोने लगीं। परीक्षा दे रहे अन्य विद्यार्थियों के बीच भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल स्थिति को संभालने की कोशिश की और छात्राओं को शांत कराया।
स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
कॉलेज की प्रवक्ता नीलम के मुताबिक, कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की सूचना सामने आई थी। हालांकि, भूत-प्रेत की बाधा से जुड़ी बातें सिर्फ अफवाह थीं। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने के बाद एहतियात के तौर पर कॉलेज में छुट्टी कर दी। इसके बाद माहौल शांत हो गया।
Haldwani
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस
हल्द्वानी-गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया। बदमाश करीब 8 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस रेड का डर दिखाकर घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात के समय ऑफिस में कुछ लोग पार्टी और जुआ खेल रहे थे। अचानक कार से पहुंचे बदमाशों ने पुलिस रेड का डर दिखाया और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। लूट के बाद सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद, अलर्ट मोड में प्रशासन
big news20 hours agoमुनिकीरेती के मालागूंठी के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर और स्विफ्ट की टक्कर में दो की मौत
Haridwar14 hours agoलक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार
Cricket12 hours agoSA vs ZIM Dream11 Prediction Match 3 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Chamoli18 hours ago17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, उसके बाद यहां कर सकते हैं दर्शन
Haldwani14 hours agoरामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 15 लोगों पर मुकदमे की मांग






































