Dehradun
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य कर्मचारियों के लिए iGOT प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण किया अनिवार्य…

देहरादून – उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को “मिशन कर्मयोगी” के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए iGOT डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण अनिवार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने की बात की कि सभी सरकारी कर्मचारियों को समय पर और पूरी तरह से इस प्रशिक्षण का लाभ मिले, ताकि राज्य सरकार के कर्मचारियों की क्षमता में लगातार सुधार हो सके।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभागों में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम चलाने होंगे। उनका उद्देश्य नागरिकों तक सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाना और उन्हें इन योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।

मुख्य सचिव ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को यह निर्देश भी दिया कि वे राज्य सरकार के सभी विभागों में महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण से संबंधित कानूनों और उनके लागू होने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें, ताकि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस बैठक में भारत सरकार की क्षमता निर्माण आयोग (CBC) की सदस्य डॉ. अलका मित्तल ने बताया कि मिशन कर्मयोगी के तहत भारत सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण की योजनाएं बना रही है। अब तक 100 केंद्रीय संगठनों के लिए योजनाएं बनाई जा चुकी हैं और 10 लाख सिविल सेवकों के लिए बड़े स्तर पर जनसेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। iGOT प्लेटफॉर्म पर 75 लाख अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है, और 14 राज्यों तथा संघ शासित प्रदेशों के साथ एमओयू कर मिशन कर्मयोगी को लागू किया जा चुका है।

मुख्य सचिव ने बैठक में यह भी सुझाव दिया कि नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रशासनिक प्रक्रियाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएं, ताकि वे प्रभावी ढंग से अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें।
#MissionKarmYogi #CapacityBuilding #iGOTPlatform #CivilServiceTraining #PublicAwareness #WomenSafety #UttarakhandGovernment #SkillDevelopment #PublicWelfare #TrainingProgram #GovernmentReforms #CivilServants
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
Uttarakhand
बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..

MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजे 30 मार्च को रहेगा.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश
जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों समेत सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को रहेगा. पहले ये अवकाश 31 मार्च को प्रस्तावित था जिसमें संशोधन करते हुए अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संसथान सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
यहाँ देखें शासनादेश

Cricket20 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand14 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news18 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Dehradun19 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun17 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
big news21 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun13 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज













































