Dehradun
CM धामी ने 187 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- ईमानदारी से करें काम

देहरादून। मुख्य सेवक सदन में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों और उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के तहत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस तरह कुल 187 चयनित अभ्यर्थियों व आश्रितों को नई जिम्मेदारी दी गई।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्य को अंजाम दें। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को भी न्याय दिलाया गया है। बीते वर्ष 150 आश्रितों को और आज शेष 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र देकर उनके परिवारों को सहारा दिया गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से वर्ष 2024 में परिवहन निगम ने रिकॉर्ड ₹56 करोड़ से अधिक का लाभ कमाया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले राज्य में भर्तियों में भारी गड़बड़ियां और भ्रष्टाचार होता था, लेकिन अब सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाया है। इसके चलते बीते साढ़े तीन वर्षों में 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग में चयनित अभ्यर्थी केवल परियोजनाओं के नक्शे या डिज़ाइन तैयार नहीं करेंगे, बल्कि प्रदेश के विकास की नींव रखेंगे। उनकी तकनीकी कुशलता से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा और खेती को मजबूती मिलेगी। खास बात यह रही कि चयनित युवाओं में कई राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण कोटे से भी शामिल हुए हैं, जो गर्व की बात है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, सचिव युगल किशोर पंत, अपर सचिव रीना जोशी समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। समारोह में मौजूद सभी के चेहरों पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी।
Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा राहत हेतु देंगे एक माह का वेतन

Uttarkashi – उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर हुई चर्चा

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. राणा कमांडर-इन-चीफ, अंडमान एवं निकोबार कमान एवं कर्नल ऑफ द रेजिमेंट, गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा, पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य-नागरिक समन्वय तथा गढ़वाल राइफल्स की गौरवशाली परंपरा से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
Dehradun
उत्तराखंड: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

देहरादून(उत्तराखंड)। राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम।
15 अगस्त से पहले होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव।
11 अगस्त को होगा नॉमिनेशन, इसी दिन होगी नामांकन पत्रों की जांच।
12 अगस्त को नामांकन आपसे की तारीख की गई तय।
14 अगस्त को होगा मतदान और मतगणना।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews5 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…