Politics
सीएम धामी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किये चेक, किया सम्मानित, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा।

मुख्यमंत्री बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) में आयोजित रोड शो में हुए शामिल
बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह का जताया आभार।
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किये चेक, किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा।
बाजपुर/ऊधमसिंह नगर – बाजपुर, 12 मार्च,2024- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बाजपुर इण्टर कॉलेज में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर बाजपुर तहसील कार्यालय से इण्टर कॉलेज बाजपुर तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं के लोक कलाकारों एवं मातृशक्ति द्वारा उनका गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम जन पर पुष्प वर्षा करते हुए बड़ी संख्या में मौजूद जनसैलाब का अभिवादन कर आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 16 करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग द्वारा 12.11करोड़ रुपये की लागत से लघु आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण, 351.63 लाख की लागत से बाजपुर के बन्ध मार्ग से जगन्नाथपुर कोसी फार्म मार्ग(लिंक मोटर मार्ग) का पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, 24.28 लाख की लागत से महुआखेड़ा गंज वार्ड नं- 5 में शमशान घाट की चाहर दीवारी के निर्माण कार्य का शिलान्यास, 22.58 लाख की लागत से महुआखेड़ा गंज के वार्ड नं 8 में बीरपुर रोड से मौ0 आदिल के मकान तक सी0सी0 सड़क तथा नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं वार्ड नं 4 में 24.94 लाख की लागत से आदर्श नगर स्थित शमशान घाट की चाहर दीवारी के कार्य का शिलान्यास शामिल है। तथा मुख्यमंत्री ने बाजपुर को जलभराव से निजात दिलाने हेतु चकरपुर से बाजपुर- बाजपुर से गुमसानी तक लेवड़ा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने व पीडब्ल्यूडी की बेरिया रोड एवं चकरपुर रोड व उनकी पुलिया का पुनःनिर्माण कार्य कराए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) के द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तराई की पावन धरती को हमारे सिक्ख परिवारों ने अपनी मेहनत से सींचा है तभी तो ये धरती आज हरी भरी है और खुशहाल है। उन्होंने कहा कि सिक्ख परंपरा वास्तव में “एक भारत श्रेष्ठ भारत“ की जीवंत परंपरा है। जिस प्रकार हमारे गुरुओं ने राष्ट्र को सर्वोच्च रखकर भारत को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया था वैसा ही प्रयास केंद्र और राज्य की हमारी सरकारें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भारत में हर वर्ग का उत्थान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर उनका उत्थान करने के लिए दिन-रात काम करने वाले मोदी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों के कल्याण हेतु योजनाएं शुरू की। उज्जवला योजना से मातृशक्ति को धुंए से आजादी मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद लोगों को सभी सुविधाओं से युक्त अपना घर मिला। किसान भाइयों को किसान सम्मान निधि से आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मुद्रा योजना के जरिए 40 करोड़ से अधिक लोगों को व्यवसाय के लिए लोन मिला जिससे कि वो और लोगों रोजगार दे पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है कि आज लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि खुद चलकर आपके दरवाजे तक आ रहे हैं और आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले 10 सालों में विकास की एक अभूतपूर्व यात्रा को पूरा किया है जिसके साक्षी आप और हम सभी लोग हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत हर तरह से विकसित और आत्मनिर्भर बन रहा है। चाहे हम बात करें खाद्यान्न के क्षेत्र में या विज्ञान के क्षेत्र में, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में या शिक्षा के क्षेत्र में, हर तरफ से भारत ने तरक्की की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 80 करोड़ लोगों को राशन वितरित कर एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक काम किया। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता थी कि देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए, जिनका प्रयोग लाभार्थियों के खातों में सीधे डी बी टी करने के लिए हो रहा है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में करीब 12 करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र विश्व के सामने एक महाशक्ति बनकर उभर रहा है। कोविड की वैक्सीन से लेकर मिशन चंद्रयान तक, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पूर्व बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था, लेकिन मोदी के नेतृत्व में मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। 2014 के बाद से हर साल देश में एक नया आईआईएम बनाया गया है। 2014 के बाद हर सप्ताह देश में एक नई यूनिवर्सिटी खोली गई है। 2014 के बाद से हर दिन देश में दो नए कॉलेज खोले जा रहे हैं। 2014 के बाद हर दिन एक नए आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मन्दिर का निर्माण भी 2014 के बाद ही सम्भव हो सका। आज देश में प्रतिदिन 38 कि.मी. सड़ का निर्माण हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भी विकास की नई गाथा लिख रहा है। हम उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 2 महीने में हमारी राज्य सरकार ने 18,000 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को हर तरह से मजबूत बनाने पर कार्य किया जा रहा है। हम सड़कें बना रहे हैं, स्टेडियम बना रहे हैं, विद्युत परियोजनाएं एवं जल परियोजनाओं पर मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल और सक्षम हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ ही हमनें राज्य के हित में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए जो उत्तराखंड को एक बेहतर और श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में निश्चित ही अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया जिससे मातृशक्ति को कई कुरीतियों और उत्पीड़नों से मुक्ति मिलेगी। हमने देश में सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया जिससे कि पेपर लीक पर लगाम लग गई। अब पारदर्शिता से सभी परीक्षाएं हो रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैं। हमारी सरकार ने लैंड जिहाद के खिलाफ मजबूती से मुहिम चलाकर अब तक 5000 एकड़ से अधिक सरकारी जमीनों से गैरकानूनी कब्जे को खत्म किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जो भी यहां अशांति पैदा करने की कोशिश करेगा उसको किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमारी सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है क्योंकि हम अपने प्रदेश की डेमोग्राफी के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते। धर्मांतरण विरोधी कानून हमारी देवभूमि की संस्कृति और पवित्रता की रक्षा करेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत ग्राम चनकपुर निवासी प्रेमवती, ग्राम शिवपुरी निवासी आकांक्षा को प्रमाण पत्र तथा एनआरएलएम की लखपति दीदी योजना के अंतर्गत बाजपुर गांव की गुलनाज, चकरपुर की पूनम सागर एवं कनोरा की गुलिस्तां जहाँ एवं इसके उपरांत मुक्ता स्वयं सहायता समूह की उर्मिला काण्डपाल, दशमेश स्वयं सहायता समूह की सन्दीप कौर, गुलशन स्वयं सहायता समूह की आशिया, गुरुनानक स्वयं सहायता समूह की परमजीत कौर, दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह माया बिष्ट एवं भरत स्वयं सहायता समूह की कलावती को ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने मतदाता जागरूकता बूथ पर जाकर सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई एवं जनता से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते हुए कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा प्रदेश देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते मैने संसद में जमरानी बांध का मुद्दा उठाया, जिसमें मुख्यमंत्री ने अपना सहयोग देकर इस मुद्दे को सुलझाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिससे अब आने वाले 50 वर्षों तक तराई में बिजली एवं पानी की समस्या नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने मेरे कहने पर लालकुआं से अमृतसर तक और टनकपुर से देहरादून तक रेल सेवा के लिए अपना विशेष योगदान देकर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक अरविंद पाण्डे, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद पाण्डे, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर(डब्बू), प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, राम मेहरोत्रा,अध्यक्ष किच्छा मण्डी कमलेन्द्र सेमवा, जिलाध्यक्ष गुँजन सुखीजा, निवर्तमान मेयर काशीपुर ऊषा चौधरी, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मंजुनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।
big news
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 18 प्रस्ताव आए। जिसमें उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई समाप्त
गुरुवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इनमें उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 भी शामिल है। बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।
उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
नए नियमों के तहत अब प्रवर्तन अधिकारी वर्दी में नजर आएंगे। इसके अलावा शहरी विकास से जुड़े कार्यों, खासकर कुंभ मेले की तैयारियों के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार, मेला अधिकारी को 1 करोड़ रुपये तक के कार्यों की मंजूरी का अधिकार होगा, मंडलायुक्त 5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को स्वीकृति दे सकेंगे, जबकि इससे अधिक राशि के प्रस्ताव शासन स्तर पर मंजूर किए जाएंगे।

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
- 1. उत्तराखंड कैबिनेट ने अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 में संशोधन को मंजूरी दी।
- 2. वन दरोगा की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई। वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी गई।
- 3. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को अब सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।
- 4. उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 के तहत मदरसों की मान्यता प्रक्रिया में बदलाव किया गया।
- 5. कक्षा 1 से 8 तक चल रहे 452 मदरसों को अब जिला स्तर से मान्यता मिलेगी। केवल कक्षा 9 से 12 तक के मदरसों (करीब 52) को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी। इस संबंध में अध्यादेश लाया जाएगा
- 6. 50 हजार से अधिक छात्र 8वीं तक मदरसों में पढ़ रहे हैं। कार्मिक विभाग में निर्णय: प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) अब अधिकतम एक वर्ष तक ही मान्य होगी। यदि एक वर्ष के भीतर नियुक्ति मिलती है, तो प्रतीक्षा सूची वैध मानी जाएगी।
- 7. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप विशेष शिक्षा शिक्षकों की अर्हता तय करते हुए विशेष शिक्षक शिक्षा नियमावली को मंजूरी दी गई। शैक्षिक संवर्ग नियमावली को स्वीकृति: सहायक अध्यापकों के 62 पदों के लिए पहली बार सेवा नियम तय किए गए।
big news
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…

Uttarakhand Politics : हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। मंत्री सतपाल महाराज के बैठक में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।
Table of Contents
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक उस वक्त तीखे टकराव में बदल गई जब बैठक की शुरुआत होते ही कांग्रेस और बसपा के विधायकों ने विरोध का मोर्चा खोल दिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सभागार में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट उठाकर फेंक दी और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पूरे परिसर में “धामी सरकार मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह असंतुलित नजर आया।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, फुरकान अहमद, ममता राकेश और बसपा विधायक शहजाद अली समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जनहित से भटककर ठेकेदारों के हितों की बैठक करार दिया। विपक्ष का आरोप है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय को दरकिनार किया जा रहा है।

बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का किया समर्थन
बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का समर्थन करते हुए बैठक के तरीके को गलत ठहराया।हंगामे के चलते कुछ समय के लिए बैठक की कार्यवाही प्रभावित रही और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हालात सामान्य करने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा था।
इस बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक जारी रही, जिसमें भाजपा के विधायक और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस और बसपा के विधायक जिला कलेक्टर परिसर में धरना देकर विरोध जताते रहे। पूरे घटनाक्रम ने जिला योजना बैठक की पारदर्शिता और कार्यशैली पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं।
विधायकों के साथ नहीं हुआ कोई पक्षपात
पूरे मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि विधायकों के साथ कोई पक्षपात नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बैठक सुचारू रूप से चली है, बजट भी पूरा दिया गया है। इसके बावजूद ये लोग जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं।
big news
Uttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा

Uttarakhand Assembly Special Session : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई। सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के योगदान के बारे में अपनी बात रख रहे हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन में अपना संबोधन शुरू किया। इसस दौरान विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिल रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करें विपक्ष
सीएम धामी ने सदन में अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा को सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने के केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर सहयोग करना जरूरी है।

सदन के बाहर भी जोरदार विरोध
जहां एक ओर सदन के अंदर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। तो वहीं सदन के बाहर भी विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विधानसभा गेट पर कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाटी ने गन्ने से लदी ट्रॉली पलटकर विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।
Uttarakhand6 hours agoDehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू
Cricket6 hours agoSRH vs KKR Dream11 Team Match 45 IPL 2026: प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Uttarakhand5 hours agoदेहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….
Uttarakhand4 hours agoकुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण
Chamoli23 hours agoसिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
Cricket6 hours agoGT vs PBKS Dream11 Team Match 46 IPL 2026 : जाने पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति, संभावित प्लेइंग XI, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand4 hours agoनैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर गुलजार हुई सरोवर नगरी…..
Uttarakhand2 hours agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश….






































