Politics
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में किया प्रतिभाग, जनजाति समाज के लोगो के साथ किया नृत्य।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राणा थारू विकास भवन, खटीमा में राणा थारू परिषद, खटीमा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राणा थारू परिषद के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कलाकारों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य एवं होली के रंग लगाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने जनजाति समाज के लोगो के साथ होली नृत्य भी किया।

बड़ी संख्या में आए लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ष जनजाति महोत्सव बनाने की घोषणा की है ताकि थारू जनजाति का इतिहास इसी प्रकार आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों के त्योहार होली में हमें विकसित भारत का संकल्प लेना है, जनजाति गौरव दिवस के शुरू होने से विकसित भारत का संकल्प शुरू हुआ। देश एवं राज्य के साथ ही जनजाति समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनजाति समाज के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। देशभर में एकलव्य विद्यालय बन रहे हैं, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए खटीमा में एकलव्य विद्यालय खोला गया है। एकलव्य विद्यालयों हेतु अलग से बजट का प्रावधान किया जा रहा है। समाज के ऐसे महान लोग जिन्हें कोई नही जानता , उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। आज देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं,जो आदिवासी समाज से हैं। आज सभी प्रतिभाओं का सम्मान हो रहा है। महाराणा प्रताप का वीरता से भरे जीवन के बारे में जन-जन को पता होना चाहिए। महाराणा प्रताप ने जो संघर्ष किया आज वो बच्चों के पाठ्यक्रम में सम्मिलित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के विराट सपने और विराट संकल्प हैं। विकास को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। देश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के साथ हमारे समाज की संस्कृति भी आगे बढ़ रही है। हमारा जनजाति समाज आगे बढ़े, इसके लिए छात्रवृत्ति, प्रतिभा सम्मान की व्यवस्था, एवं कई अन्य योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। भारत का मान सम्मान स्वाभिमान पूरी दुनिया में बड़ा है। आने वाले कुछ वर्षों में भारत दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री निरंतर मेहनत, एवं संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए तपस्या कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का हर पल देश को समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ राज्यों की पंक्ति में अग्रिम श्रेणी पर आए इसके लिए जनजाति समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनजाति समाज विकास की यात्रा का सहभागी है। राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पास किया गया है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया है। जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है, देवभूमि में कोई दंगाई न रहे इसके लिए दंगारोधी कानून भी हमारी सरकार लेकर आई है।
हमारे जनजाति समाज के गौरवशाली इतिहास के दृष्टिगत ही केंद्र एवं राज्य सरकार जनजाति समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है। जनजाति समाज हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के लोग जब आगे बढ़ते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होती है।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक गोपाल सिंह राणा, दान सिंह राणा, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, प्रेम सिंह राणा, दान सिंह रावत, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Breakingnews
नमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन मे लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड विधानसभा में नमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर सियासत गरमा गई है। रिपोर्ट में गंगा सफाई और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मॉनिटरिंग और गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। विपक्ष सरकार पर आंकड़ों की बाजीगरी का आरोप लगा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष का कहना है कि यह रिपोर्ट ही बताती है कि मॉनिटरिंग सिस्टम लगातार काम कर रहा है।
Table of Contents
नमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर गरमाई सियासत
नमामि गंगे योजना की शुरुआत साल 2014 से केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई और संरक्षण के लिए की थी। इस मिशन के तहत गंगा में गिरने वाले सीवर को रोकने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, घाटों का विकास और नदी के पानी को प्रदूषण रहित करना था। इसके लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसकी ऑडिट रिपोर्ट जैसे ही विधानसभा पटल पर रखी गई जिसको लेकर अब विधानसभा में सवाल खड़े हो गए हैं।
कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने सरकार को घेरते हुए कहा कि नमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कई जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मॉनिटरिंग तय मानकों के अनुसार नहीं हो पाई। रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि कई एसटीपी में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं हुआ और जिन लैब्स से पानी की जांच कराई जा रही है उनकी विश्वसनीयता पर भी सवाल उठे हैं।

हरिद्वार में गंगा का जल अभी भी बी श्रेणी में दर्ज
रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर गंगा के जल की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और हरिद्वार में गंगा का जल अभी भी बी श्रेणी में दर्ज किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गंगा की सफाई को लेकर केवल आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है, जबकि जमीनी हालात अलग हैं।
सरकार गंगा की स्वच्छता को लेकर गंभीर – विधायक मुन्ना सिंह चौहान
वहीं सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को खारिज किया है। बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि ऑडिट रिपोर्ट का मतलब यही है कि मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय है और लगातार एसटीपी की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जब भी कोई रिपोर्ट सामने आती है तो उसी के आधार पर सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है और सरकार गंगा की स्वच्छता को लेकर गंभीर है।
Haridwar
गैरसैंण बजट को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप

Uttarakhand News: गैरसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया। सरकार इसे संतुलित बता रही है, लेकिन विपक्ष ने शुरू से ही जोरदार विरोध जताया है।
गैरसैंण में पेश किए गए बजट को लेकर हंगामा
उत्तराखंड में नौ मार्च से बजट सत्र की शुरूआत हो गई है। बजट सत्र के पहले ही दिन बजट पेश किया गया। जो कि राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। लेकिन कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इसमें आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है।
Table of Contents
कांग्रेस ने तो राज्यपाल अभिभाषण के ठीक बाद बजट पेश करने पर भी सवाल उठाए गए। हरिद्वार में प्रदेश प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर पेश किए गए बजट को लेकर सवाल उठाए हैं।
सरकार उत्तराखंड के लोगों को रखना चाहती है धोखे में
गैरसैंण विधानसभा सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ‘गवर्नर गो बैक’ के नारे लगाए और वेल में उतर आए। सत्र की छोटी अवधि, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विरोध जताया गया।

कुछ विधायकों ने वॉकआउट भी किया। पेश किए गए बजट को लेकर हरिद्वार में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड के लोगों को धोखे में रखना चाहती है।
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप
सरकार अपने मुखिया धामी का चेहरा चमकाने पर लगभग 1000 करोड रुपए विज्ञापन तो खर्च कर रही है लेकिन उत्तराखंड के विकास के लिए असलियत में धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है।
उन्होंने हरिद्वार के भाजपा विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों विधायक अपनी सरकार के सामने मौन हो जाते हैं और हरिद्वार के विकास के लिए उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता यह सरकार झूठी बेईमान और भ्रष्ट सरकार है।
Chamoli
भराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, देखें वीडियो

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। कांग्रेसी विधायकों ने बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
Table of Contents
भराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन पहुंचे विपक्ष के सभी विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हाथ में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान सभी विपक्ष के विधायक विधानसभा की सीढ़ियों पर ही बैठ गए।
कांग्रेसी विधायकों की सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग
विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है इसलिए सत्र की अवधि कम की गई है। उन्होंने राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के तुरंत बाद बजट पेश करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ये राज्यपाल के प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

पहली बार अभिभाषण के दिन ही हो रहा बजट पेश
कांग्रेसियों का कहना है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब अभिभाषण के दिन ही बजट पेश किया जा रहा है। कहा कि बजट सत्र कम से कम 20 से 22 दिन का होना चाहिए। नियमावली में एक साल में सत्र 60 दिन चलना चाहिए, लेकिन इन चार वर्षों में सत्र केवल 32 दिन ही चल पाया है।
Cricket16 hours agoBAN vs PAK Dream11 Prediction 1st ODI
Cricket16 hours agoTAS vs NSW Dream11 Prediction : ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वन-डे कप 2025-26 | फाइनल मैच
big news20 hours agoदेशभर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट, देहरादून में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक
big news23 hours agoLPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब 10 या 20 दिन नहीं इतने दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
Dehradun2 hours agoकरोड़ों खर्च होने के बाद भी बेअसर देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना, CAG रिपोर्ट ने उठाए सवाल !
Roorkee21 hours ago7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Breakingnews19 hours agoनमामि गंगे की ऑडिट रिपोर्ट को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन मे लगाए गंभीर आरोप
Cricket2 hours agoमुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया कैप्टेन्स सर्वश्रेष्ठ ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और जीतने की रणनीति..






































