Accident
सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में देहरादून में तैनात आरक्षी का मिला शव, मचा हडकंप।

हरिद्वार – नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में देहरादून में तैनात आरक्षी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात कांस्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया था। मगर वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर कांस्टबेल की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।
रविवार की देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। पास में ही उसकी कार भी खड़ी थी। गाड़ी के अंदर वर्दी और अन्य सामान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Accident
उत्तराखंड: घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

Roorkee: घने कोहरे के कारण छिन गई दो परिवारों की खुशियाँ
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर समाने आई है. घने कोहरे की वजह से हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर पिकेट के पास नहर पटरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया .
हादसे में जीजा-साले की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, और उनके 35 वर्षीय साले अमरीश निवासी स्मृति, थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
Accident
रुड़की में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला का सिर कुचलने से मौत

Roorkee Accident: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में महिला की मौत
मुख्य बिंदु
Roorkee Accident: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन गांव निवासी विष्णु अपनी मां बालेश्वरी देवी (60 वर्ष) को बाइक पर बिठाकर रिश्र्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वो कोटवाल गांव के पास पहुंचे, तभी गन्ने की खोई से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और स्थिति बेहद गंभीर हो गई।
ये भी पढ़ें – चकराता में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत
महिला का सिर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
हादसा इतना भयावह था कि गिरते समय महिला का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा बेटा विष्णु इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला
Dehradun
चकराता में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत

Chakrata: अज्ञात वाहन ओर स्कूटी की टक्कर से दो लोगों की मौत
मुख्य बिंदु
चकराता (Chakrata): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पर अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा भूतिया घूम के पास चकराता से लौटे समय हुआ।
चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
इन दिनों चकराता में बर्फबारी के चलते पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी हुई है। इसी बीच, घूमकर लौट रहे दो स्कूटी सवारों को भूतिया घूम के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूटी हादसे में मृतक
- राजेश सिंह (25), निवासी सकरोल, कामला, देहरादून
- राजा (23), निवासी ब्लॉक-21, कल्याणपुर, दिल्ली
पढ़ें ये भी – पिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार
Breakingnews4 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Business3 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Uttarakhand21 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Uttarakhand22 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Uttarakhand21 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव
Roorkee3 hours agoरविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत
Cricket5 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…












































